Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस- 5 करोड़ का दावा

बोले : 15-15 करोड़ रुपए में बिकने के प्रूफ तो करें सार्वजनिक

शिमला। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। सुधीर शर्मा ने वकील के माध्यम से 5 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है।

Breaking : हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं, उनके पास इसके प्रूफ भी हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कानूनी नोटिस भेजा है।

Legal Notice Defamation Shimla Sudhir Sharma
HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का यह बयान हास्यपद है। अगर उनके पास सुबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखें। केवल मंच से कुछ भी कह देना ठीक नहीं है। ऐसी बातें व्यक्ति बौखलाहट में करता है।

उन्होंने हमीरपुर में एक माइनिंग क्रशर और दुबई इन्वेस्टर मीट आदि को लेकर भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुबई में इन्वेस्टर मीट के लिए गए, लेकिन वहां कोई इन्वेस्टर मीट थी ही नहीं। सरकारी खजाने पर निजी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे।

 

शिमला : हरियाणा सर्किट हाउस के पास सोई थी 3 वर्षीय बच्ची, सरकारी गाड़ी ने कुचला

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

कांगड़ा : आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूल में शराब की खेप बरामद
बद्दी : प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी

ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Himachal Latest Kangra State News

मुख्यमंत्री सुक्खू के जवाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री चंद्र कुमार ने ली बैठक

16 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रहें सीएम
ऋषि महाजन/जवाली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने जवाली विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 16 मार्च को एक दिवसीय प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की रूपरेखा को लेकर समीक्षा बैठक की।
मंडी शिवधाम पर खर्च होंगे 33 करोड़ 44 लाख रुपए, नई होम स्टे पॉलिसी बनेगी
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि पहली अप्रैल से  इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18 साल से ऊपर की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा जिससे प्रदेश की लगभग पांच लाख बहनों तथा माताओं को लाभ पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि बजट में आम लोगों के लिए अनेक योजनाओं का प्रावधान किया गया है। कृषि मंत्री ने इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनी तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
कृषि मंत्री ने इसके पश्चात अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के आयोजन स्थल का दौरा भी किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बचित्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र धीमान, डीएसपी वीरी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिमला हादसा : यूपी के सहारनपुर के थे तीनों मृतक, टीन शेड बनाने का करते थे काम

 

Breaking : इंडियन बैंक में 146 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र 

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू 11 को कांगड़ा और चंबा का करेंगे दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

इंदौरा कॉलेज के वार्षिक समारोह में करेंगे शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च, 2024 को कांगड़ा और चंबा जिला के दौरे पर रहेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च को सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिमला अनाडेल हेलीपैड से मां दुर्गा सरस्वती मंदिर इंदपुर के लिए रवाना होंगे।

करीब 11 बजे डिग्री कॉलेज इंदौरा पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री इंदौरा कॉलेज के वार्षिक समारोह में शिरकत करेंगे। साथ ही आईटीआई भवन गंगथ और तारा खंड गांव धनटोल में पुल का लोकार्पण करेंगे।

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार

sss

इसके अलावा विभिन्न नींव पत्थर रखेंगे। करीब 12 बजकर 30 मिनट पर चंबा के चुवाड़ी हेलीपैड के लिए निकलेंगे। दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर चुवाड़ी चौगान पहुंचेंगे।

चुवाड़ी चौगान में जनसभा करेंगे। साथ ही विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजकर 30 मिनट पर चुवाड़ी हेलीपैड से शिमला के लिए निकलेंगे। उनका करीब 4 बजकर 40 मिनट पर ओक ओवर पहुंचने का प्रोग्राम है।

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार

बोले- कुर्सी को चुराने के इरादे नहीं होंगे सफल
मंडी। हिमाचल में मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी पहुंचकर शिवरात्रि महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और बागियों पर जमकर वार किया। साथ ही जनक्रांति को लिए भी हुंकार भरी।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की सरकार पांच चलेगी। यह सरकार आम आदमी की सरकार है। गरीब, किसान और कर्मचारी के बेटे की सरकार है। यह आपकी (जनता) सरकार है।
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान
मुख्यमंत्री की कुर्सी  किसी और की नहीं आपकी है। इस कुर्सी पर आपका अधिकार है। अगर कोई इस कुर्सी को चुराने की कोशिश करेगा तो जनता जन आंदोलन के रूप में उनके सामाने एक क्रांति की तरह खड़ी होंगी। उन्होंने पड्डल मैदान में पंडाल में बैठे लोगों से पूछा कि क्या आप इस क्रांति के लिए तैयार हैं।
उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी आवाज विरोधियों के कानों तक पहुंचनी चाहिए। यह बता देना कि हिमाचल की जनता भ्रष्ट और बिकाऊ एमएलए (MLA) को स्वीकर नहीं करेगी। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि क्या आप जनक्रांति के लिए तैयार हैं या नहीं।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं से भी कहा कि 9 विधायक, जिसमें 6 कांग्रेस के हैं को उनके परिवार से तो मिलने दो। उन्हें अपने परिवार के पास तो जाने दो। अब उन्हें उत्तराखंड के ऋषिकेश ले जाया गया।
यह जनता का डर है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, नेता कोई बड़ा नहीं होता है। ताकत जनता के हाथ है। आपके हाथ में वोट की ताकत है। इन्हें मजा चखाने के लिए जनता के पास लोकसभा चुनाव में समय आएगा।
उन्होंने कहा कि हमने खनन माफिया पर शिकंजा कसा। उन्हें पता था कि खनन माफिया गिरोह भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव था। कांग्रेस विधायक के सभी विधायकों से कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डालेंगे। पर 6 कांग्रेस विधायकों ने खिलाफ वोट डाला।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 
ऐसा क्यों इसको लेकर मैंने जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो पता चला कि यहां अंतर आत्मा की आवाज नहीं थी, यहां धन आत्मा की आवाज से उन लोगों ने वोट डाला है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव में हार हुई। राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था। अगर बजट पास न होता तो सरकार गिर जाती। उस बजट में आम लोगों, किसान और महिलाओं के लिए योजनाएं थीं।
अंब से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने वंदे भारत बस को दिखाई हरी झंडी
सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं आम परिवार से निकलकर राजनीति की इस कुर्सी पर पहु्ंचा हूं। मैं कभी मंत्री नहीं रहा। संघर्ष से इस कुर्सी पर पहुंचा। जिस प्रकार इस कुर्सी को चुराने की कोशिश भाजपा के नेता कर रहे हैं,  वे कभी सफल नहीं होंगे। क्योंकि यह आम जनता की कुर्सी है, किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे कुर्सी है।
इसको छीनने की कोशिश करेंगे तो आम जनता हमारे साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी और उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।  जो लोग चुराकर लोकतंत्र की गद्दी पर बैठना चाहते हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय
उन्होंने कहा कि बागी 9 दिन पंचकूला के होटल में ठहरे। ऐसा क्या डर है कि पंचकूला से प्राइवेट प्लेन द्वारा देहरादून ले जाया गया। वहां से ऋषिकेश ताज होटल ले जाया गया। जो धन आत्मा के बल पर गए हैं, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। यह अंतरआत्मा नहीं थी,  यह धन आत्मा थी।

 

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बागियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कही ये बात, राजेंद्र राणा ने भी दिया जवाब

दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे सीएम
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के बागियों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर सुबह का भूला कोई व्यक्ति गलती करता है और बातचीत का रास्ता निकलता है तो सबकुछ देखा जाता है। मीडिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल पूछा था कि बागियों को लेकर क्या कुछ फैसला हुआ है।
हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात
बता दें कि हिमाचल में मचे सियासी उफान के बीच अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि वो दिल्ली जा रहे हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को पार्टी के सियासी उठापटक, लोकसभा और संभावित उपचुनाव और बागी नेताओं से जुड़े फैसलों पर चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस से बागी सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर इसका जवाब दिया है।  उन्होंने पोस्ट में लिखा कि थोक में कैबिनेट दर्जा देकर दर्जी बनाने के बजाये….बेहतर होता कि युवाओं पर भी नजर- ए- इनायत होती।
उनके रिजल्ट निकाल कर उन्हें नौकरियां देते, ताकि उन घरों में भी खुशियां आती और भरोसा सलामत रहता। सुबह का भूला शाम को… माफ। 14 महीने का भूला …. साफ।

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Shimla

मुख्यमंत्री सुक्खू आज पेश करेंगे सरकार का दूसरा बजट, इन्हें तोहफे की उम्मीद

बेरोजगारों- किसानों के लिए घोषित हो सकती हैं नई योजनाएं
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। लोकसभा चुनावी साल में सुक्खू के पिटारे पर प्रदेश की नजर है। हालांकि, खजाना खाली होने की वजह से ज्यादा उम्मीद तो नहीं है, फिर भी बेरोजगारों, कर्मचारी, किसानों के लिए कुछ नई योजनाएं इस बजट में देखने को मिल सकती हैं।
किसानों के लिए योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले की बोल चुके हैं कि बजट में कुछ देखने को मिलेगा। चुनाव से पहले यह बजट लोक लुभावना हो सकता है।
कर्मचारियों का 12 फीसदी महंगाई भत्ता सरकार के पास बकाया हो गया है। इसी तरह कर्मचारी और पेंशनर्स का नए वेतनमान का 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का एरियर भी सरकार के पास पेंडिंग है।
ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू डीए (DA)  या सैलरी के एरियर में से एक पर कोई घोषणा कर सकते हैं।  एसएमसी (SMC), कंप्यूटर टीचर लंबे समय से पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। इस बजट में इनको क्या और कितनी राहत मिलती है, यह आज साफ हो जाएगा।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- दिल में पट्टिकाएं लगाने में रखते हैं विश्वास, न तोड़ेंगे, न हटाएंगे

विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पूछा था सवाल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि सरकार किसी के नाम की शिलान्यास पट्टिका नहीं तोड़गी और न ही हटाएगी। कांग्रेस सरकार लोगों के दिल में पट्टिकाएं लगाने में विश्वास रखती है। अधिकारियों को भी इसको लेकर निर्देश दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के नाम की पट्टिका लगाई जा सकती है, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
शिमला में महंगी हो सकती है शराब, बाहरी राज्यों के वाहनों को देनी होगी ग्रीन फीस
हालांकि अधिकारियों के नाम की पट्टिका पर नियमों का अध्ययन किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में विधायक पूर्ण चंद ठाकुर के सवाल के जवाब में कही।
बता दें कि विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने और हटाने को लेकर सरकार से प्रश्न पूछा था। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल ने भी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के विधायकों की अनदेखी कर रही है और अगर किसी स्कूल या खेल प्रतियोगिता ने विपक्ष का विधायक शामिल होता है तो सरकार कर्मचारियों को ट्रांसफर कर रही है।
शिलान्यास और उद्घटान पट्टिकाओ को भी हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि किसकी पट्टिका को लगाया जा सकता है। इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया।
हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला
बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 
हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

Budget Session : जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 को लेकर क्या बोली सरकार- पढ़ें 

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस से पहले भाजपा ने भरा नामांकन, हर्ष महाजन उतारे

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हमीरपुर निवासी मिस अर्थ इंडिया वंशिका ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की

माता रितु व पिता सुशील कुमार परमार भी थे साथ
शिमला। मिस अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के धनेटा गांव से संबंध रखने वाली वंशिका ने 19 वर्ष की आयु में नवंबर, 2022 में फिलीपीन्स में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब हासिल किया था।
HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से अन्य लड़कियों को भी अपनी पसंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने वंशिका से महिला सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार के प्रयासों को संबल प्रदान करने तथा एकल बेटियों के कल्याण के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका
वंशिका परमार ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी इच्छा जताई। उन्होंने अवगत करवाया कि वह वर्ष-2023 में घाना की पर्यटन दूत रह चुकी हैं और फिलीपीन्स में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अभियान से जुड़ी रही हैं।
इस अवसर पर वंशिका परमार की माता रितु परमार तथा पिता ग्रुप कैप्टन सुशील कुमार परमार भी उपस्थित थे।
ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

 

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी
वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

बद्दी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सोलन जिला के झाड़माजरी (बद्दी) स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से हुई जानमाल की क्षति का जायजा लिया।

उन्होंने आग लगने के कारणों और बचाव कार्यों की समीक्षा की साथ ही जिला प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

मुख्यमंत्री हादसे के पांच दिन बाद झाड़माजरी (बद्दी) पहुंचे हैं। इससे पहले भी उनका कार्यक्रम बना था लेकिन खराब मौसम के चलते सुक्खू बद्दी नहीं पहुंच पाए थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना में घायल हुए कर्मचारियों का अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर : शादी से लौट रहे थे 4 लोग, कार के आगे आ धमका तेंदुआ- खाई में गिरी

 

सुक्खू ने लापता व्यक्तियों के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा ‘‘आप चिंता न करें, राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी’’।

पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आग लगने की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए फैक्टरी प्रबंधकों के साथ बात कर कानून में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरिंग तथा बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की त्वरित राहत राशि दी गई है तथा उन्हें कुल 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को भी कुल साढ़े 6 लाख रुपए प्रति परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। एक शव की पहचान की जा रही है, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

SMC शिक्षक कल से पेन डाउन स्ट्राइक पर, बोले-आश्वासन से नहीं बनेगी बात

 

उन्होंने कहा कि इस घटना में 37 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें से 13 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब तक प्रभावित परिवारों को 3.05 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक केएल ठाकुर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य तथा अधिकारी उपस्थित थे।

 

बद्दी फैक्ट्री मामला : झाड़माजरी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रभावित परिवारों से मिले

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती : मंडी जिला के गोहर में होंगे इंटरव्यू

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान
कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल्ली से कल बद्दी जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, फिर चंडीगढ़ होंगे रवाना

आग की भेंट चढ़ी परफ्यूम फैक्ट्री का करेंगे दौरा
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली से कल यानी 7 फरवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बद्दी के झाड़माजरी जाएंगे और आग लगने से राख हुई एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री का दौरा करेंगे।
जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे नई दिल्ली से बरोटीवाला हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। बरोटीवाला हेलीपैड से झाड़माजरी बद्दी जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े तीन बजे एनआर अरोमा फैक्ट्री का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। करीब साढ़े 4 बजे बरोटीवाला हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वह कल यानी 7 फरवरी को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे।
8 फरवरी 2024 को सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ से अमतर हेलीपैड नादौन के लिए निकलेंगे। करीब 11 बजकर 50 मिनट पर लुथान में सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे अंब पठियार में विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यस करेंगे।
करीब 2 बजकर 40 मिनट पर ज्वालामुखी में पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी के भवन का लोकार्पण करेंगे। लंच के बाद 3 बजकर 35 मिनट पर विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
शाम 4 बजकर 15 मिनट पर एसएसबी ग्राउंड सपड़ी से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका करीब 5 बजकर 05 मिनट पर ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।