Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : नौहराधार में कुत्ते का आतंक, दो बच्चों को हमला कर किया घायल

नौहराधार। सिरमौर जिला के नौहराधार गांव में कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। यहां पर एक कुत्ते ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच खाया। घायल बच्चों में से एक बच्चा साढ़े 4 साल और दूसरी बच्ची 7 साल की है। कुत्ते के हमले में बुरी तरह जख्मी दोनों बच्चों को गांववाले नौहराधार अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पहले राजगढ़ और फिर वहां से PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कुत्ते के हमले में बच्ची की आंख बुरी तरह डैमेज हो गई। PGI में उसकी आंख की सर्जरी की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

जानकारी के अनुसार नौहराधार में साढ़े 4 साल का अथर्व घर के बाहर खेल रहा था उसी समय एक काले रंग का कुत्ता दौड़ता हुआ आया और उसकी अंगुली और सिर में दांत गड़ा दिए। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए और अथर्व को बचाया। लोगों के भगाने पर इसी कुत्ते ने गांव में दूसरी जगह खेल रही 7 साल की रागिनी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने रागिनी के मुंह, आंख और हाथ में काट लिया। साथ खेलकर रहे बच्चों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।

परिजनों ने घायल बच्चों को नौहराधार अस्पताल पहुंचाया। रागिनी को कुत्ते ने ज्यादा घायल कर दिया था जिसके चलते उसे राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत देखते हुए बच्ची को राजगढ़ से सोलन अस्पताल तथा सोलन से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

यहां पर बच्ची के आंख की सर्जरी की जाएगी। जबकि अथर्व को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर भेजा गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कल जाएंगे श्रीनगर, चंडीगढ़ से पकड़ेंगे फ्लाइट

30 जनवरी को शिमला लौटने का है कार्यक्रम

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 28 जनवरी को श्रीनगर जाएंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 जनवरी को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का 30 जनवरी को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

CRPF: एएसआई और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा में छूट-आवेदन तिथि भी बढ़ी

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल दोपहर 12 बजे शिमला से सुन्हाणी हेलीपैड बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। सुन्हाणी हेलीपैड से विजयपुर जाएंगे। करीब दो घंटे विजयपुर में रुकने के बाद तीन बजकर 30 मिनट पर सुन्हाणी हेलीपैड से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए निकलेंगे। करीब 7 बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेंगे। उनका रात्रि विश्राम श्रीनगर में होगा।

हिमाचल: युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को बनेगी नई परमिट प्रणाली

 

29 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बैठक करेंगे। 30 जनवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर श्रीनगर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शिमला की राह पकड़ेंगे।

Breaking – शिमला के नारकंडा में टकराई दो गाड़ियां, तीन पर्यटक घायल

ASI और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा में छूट-आवेदन तिथि भी बढ़ी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR

हिमाचल में भारत जोड़ो, पंजाब में कांग्रेस छोड़ो-मनप्रीत बादल का इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजा पत्र

चंडीगढ़। एक तरफ जहां पंजाब से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश की है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा है।  मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थामा।

राहुल गांधी बोले- लोगों का स्नेह खींच लाया हिमाचल-बदला यात्रा का रूट

बता दें कि राहुल की पदयात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंची थी और 11 जनवरी सुबह 7 बजे से पंजाब में शुरू हो गई थी। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा लगातार 17 जनवरी तक चली। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से हिमाचल में प्रवेश की है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश की।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

 

यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल की टोपी और शॉल से सम्मानित किया।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

 

हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें