Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू : दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए कल दौड़ेंगी HRTC वोल्वो बस

पंडोह लिंक रोड से क्लीयरेंस मिलने के बाद निगम ने लिया फैसला

कुल्लू। पंडोह डैम लिंक रोड मार्ग से वोल्वो चलने की क्लीयरेंस मिलने के बाद एचआरटीसी कुल्लू 11 सितंबर 2023 यानी कल से वोल्वो सर्विस बहाल करने जा रही है।

वोल्वो बस सेवा पतलीकूहल से चलेगी। पतलीकूहल से मनाली यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों में लाया और ले जाया जाएगा।

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
इन रूट पर दौड़ेगी वोल्वो बसें

मनाली से चंडीगढ़ वोल्वो बस सुबह 8 बजे चलेगी। मंडी से सुबह 11 बजे और सुंदरनगर से साढ़े 11 बजे चलेगी। चंडीगढ़ के लिए एक अन्य बस सेवा सुबह 10 बजे चलेगी। मंडी से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट और सुंदरनगर से 2 बजकर 30 मिनट पर चलेगी।

मनाली से दिल्ली एक बस दोपहर बाद 3 बजे चलेगी। मंडी से शाम साढ़े 6 बजे और सुंदरनगर से शाम 7 बजे रवाना होगी। एक वोल्वो बस दिल्ली के लिए शाम चार बजे चलेगी।

कांगड़ा : खाई में गिरी कार-दो युवकों की गई जान-मर्चेंट नेवी में था एक युवक 

मंडी से शाम साढ़े 7 और सुंदरनगर से शाम 8 बजे रवाना होगी। मनाली हरिद्वार बस शाम साढ़े चार बजे चलेगी और मंडी से शाम 8 व सुंदरनगर से शाम साढ़े 8 बजे का समय है।

मनाली -दिल्ली एक बस शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। मंडी से 8 बजकर 15 और सुंदरनगर से 8 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। एक अन्य बस दिल्ली के लिए शाम पांच बजे रवाना होगी।

 

किन्नौर : NH-05 तीन दिन से बंद, बहाली कार्य में तेजी के लिए ROC मशीनें मंगवाई

 

मंडी से शाम 8 बजकर 30 मिनट और सुंदरनगर से 9 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ के लिए एक बस शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी। मंडी से रात 9 बजे चलेगी। सुंदरनगर से साढ़े 9 बजे रवाना होगी।

दिल्ली के लिए एक और बस शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। मंडी से 8 बजकर 45 और सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।

नूरपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार- महिला रेस्क्यू

 

https://youtu.be/DBe9xNw2Zhc

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचाते वक्त पेश आया हादसा

नाहन। जिला सिरमौर के नाहन शहर के यशवंत विहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारुति सुजुकी शोरूम के पास एक हादसा पेश आया है। यहां पर हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे सोलन जिला के कुनिहार निवासी विक्रम सिंह का परिवार हादसे का शिकार हो गया।

सीमेंट कंपनी विवाद : अडानी ग्रुप के खिलाफ लीगल एक्शन को तैयार हिमाचल सरकार

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। ओवरटेक कर आ रही गाड़ी को बचाते उनकी कार सड़क किनारे पार्क की नई कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिना नंबर वाली कार क्षतिग्रस्त हो गई।

शिमला : एक के बाद एक चार मकानों में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक महिला, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना में परिवार के एक सदस्य को सिर पर चोट लगी है। कार चालक विक्रम का कहना है कि वह ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचा रहा था कि सड़क के किनारे जगह न मिलने के कारण उसकी कार खड़ी गाड़ी से जा टकराई।

 

इस दुर्घटना में कुनिहार निवासी विक्रम की गाड़ी सहित मारुति शोरूम की नई गाड़ी को नुकसान हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि उन्हें यशवंत विहार में कार दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का आपसी समझौता हो गया होगा।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी

पझौता। मकर संक्रांति का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। क्योंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। इस पवित्र त्योहार के दिन सिरमौर के पझौता क्षेत्र से कुछ लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।

इनमें गांव पड़िया से भाजपा मीडिया प्रभारी सिरमौर दिनेश शर्मा, पैण गांव से पूर्व बीडीसी चेतराम ठाकुर व संतोष देवी, नेहरटी बेहड़ से कपूर सिंह हाब्बी, परागो देवी, पूजा हाब्बी, गांव मेला शकेण से भगतराम व गांव मानवा से वीना वर्मा शामिल हैं। इन सभी ने टिहरी गढ़वाल से आई बाबा भैरव नाथ की पालकी संग आए श्रद्धालुओं के साथ गंगा में स्नान किया। दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके बाद वह सभी मां रेणुका के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें