Categories
TRENDING NEWS Top News KHAS KHABAR

हरियाणा रोडवेज की AC बसों को लेकर बड़ी अपडेट-कब दौड़ेंगी, जानें

इस माह सड़क पर दौड़ती आएंगी नजर

गुड़गांव। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने के चाह्वानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज की एसी (AC) बसें इस माह जुलाई से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। नई एचवीएसी (HVAC) बसें हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में शामिल हुई हैं। बसों को डिपुओं को बांटना शुरू कर दिया है। पहली खेप में करनाल डिपो को 10 नई बसें मिली हैं।

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन

चंडीगढ़ डिपो को भी बसें मिल गई हैं। बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं। जल्द ही कागजी कार्रवाई व रूट परमिट लेने के बाद इस माह जुलाई में बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। अन्य डिपो को भी बसें भेज दी जाएंगी। हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 153 नई एसी बसें शामिल हुई हैं। यह जानकारी हरियाणा रोडवेज के फेसबुक पेज पर साझा की गई है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया बस रूट, ये टाइमिंग और किराया

बता दें कि प्रचंड गर्मी में यात्री नई एसी बसों में सस्ता और सुविधाजनक सफर कर सकेंगे। हरियाणा रोडवेज की नई HVAC बसें Eicher के इंदौर स्थित प्लांट से 17 जून को गुड़गांव के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सभी बसों का निरीक्षण किया गया था, जिससे वह संतुष्ट नजर आए थे, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बसों को HREC गुड़गांव रवाना किया गया था। यहां से बसों को डिपुओं को आवंटित किया जा रहा है।

Breaking : MTS और हवलदार के इन 1558 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी हैं पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *