Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

बड़ा भंगाल : बीमार कपूरी देवी के लिए संजीवनी लेकर आया सीएम का हेलीकॉप्टर

एक हफ्ते से थीं बीमार, नहीं हो रहा था सेहत में सुधार

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल से एक अस्वस्थ महिला कपूरी देवी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपना हेलीकॉप्टर भेज कर उन्हें वहां से एयरलिफ्ट करवाया। कपूरी देवी को आज सुबह बड़ा भंगाल से चौपर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर गगल एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती करवा दिया गया है।

हिमाचल में कल छुट्टी को लेकर नोटिफिकेशन जारी- पढ़ें

 

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बड़ा भंगाल की रहने वाली 70 वर्षीय कपूरी देवी पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहीं थीं, जिसके कारण वे भोजन करने व चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ थीं।

डीसी ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार शाम जिला प्रशासन से संपर्क कर इसकी जानकारी दी और महिला के त्वरित उपचार के लिए सहायता मांगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दी गई। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीमार महिला को वहां से एयरलिफ्ट करने के लिए अपना हेलीकॉप्टर भेजने के निर्देश दिए।

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

 

कपूरी देवी और उनके पुत्र को आज सुबह हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) लाया गया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट में प्रशासन तैनात एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीधा टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने सभी टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को कुछ ही घंटों में अंजाम दिया।

मंडी : चरस रखने और खरीद फरोख्त मामले के चार दोषियों को 12-12 साल की कैद

 

कपूरी देवी के साथ आए उनके पुत्र जगत राम ने कहा कि उनकी मां का स्वास्थ्य बिगड़ते देख परिवार के लोग बेहद असहाय महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और बड़ा भंगाल से नीचे आना हमारे लिए असंभव था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हेलीकॉप्टर भेज कर उनकी मां की जान को बचाया है, जिसके लिए उनका परिवार हमेशा सरकार का आभारी रहेगा।

शिमला के 16 मील में 4 मंजिला भवन गिरा, धामी कॉलेज को भी खतरा-देखें वीडियो

 

वहीं बड़ा भंगाल के प्रधान मनसा राम ने बताया कि कपूरी देवी का स्वास्थ्य बिगड़ता देख उनका पूरा परिवार और गांव के लोग बहुत चिंता में थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से उन्होंने ठीक से खाना और चलना फिरना भी छोड़ दिया था।

ऊना में लगेगा रोजगार मेला, ITI पास के लिए नौकरी का मौका-जानें डिटेल

 

स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने शनिवार शाम जिला प्रशासन से संपर्क किया और सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज अपना चौपर भेजकर कपूरी देवी को एयरलिफ्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस एफर्ट से दूरदराज क्षेत्र बड़ा भंगाल के लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

 

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू आज दिल्ली होंगे रवाना, फिर गुवाहटी और इंफाल की पकड़ेंगे राह

14 जनवरी को लौटेंगे दिल्ली

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली से गुवाहटी जाएंगे। गुवाहटी से इंफाल की राह पकड़ेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज 12 जनवरी दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर शिमला से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े चार बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव हिमाचल सदन नई दिल्ली में होगा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा पर हो सकती चर्चा

 

13 जनवरी को लोहड़ी वाले दिन मुख्यमंत्री करीब दो बजकर 50 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से गुवाहटी के लिए रवाना होंगे। रात को गुवाहटी में रुकेंगे।
14 जनवरी को सुबह करीब सवा दस बजे गुवाहटी से इंफाल के लिए निकलेंगे।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

मुख्यमंत्री सुक्खू इंफाल में ऑफिशियल मीटिंग में भाग लेंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजकर 20 पर इंफाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका रात करीब साढ़े 8 बजे हिमाचल सदन दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम हिमाचल सदन नई दिल्ली में होगा।

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/TP-12th-January-2024.pdf” title=”TP 12th January, 2024″]

 

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार

 

धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश परमार पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News SPORTS NEWS Himachal Latest Shimla Kangra

हिमाचल : एशियन पैरा गेम्स के हीरो निषाद ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात

जीता है स्वर्ण, ऊना जिला के अंब के हैं निवासी

शिमला। चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निषाद कुमार की सराहना की।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : परिवार से संपर्क न हो पाने से दबाव में था आरोपी, चिट्ठी भी थी लिखी

 

सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार सभी विशेषकर प्रदेश के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए निषाद कुमार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार द्वारा प्रदर्शित लग्न तथा मेहनत युवाओं को सफल बनने की सीख देती है।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

 

उन्होंने जिस प्रकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से शारीरिक अक्षमता व चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की। विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। निषाद कुमार ऊना जिला के अंब के रहने वाले हैं।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के लिए अच्छी खबर, 300 करोड़ और ई-बस का तोहफा

पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के विकास के लिए खाका तैयार
नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन क्षेत्र में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका बनाया गया है। इनमें होटल निर्माण के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये, वैलनेस सेंटर के लिए 65 करोड़, हैलीपोर्ट 3.50 करोड़ और वे-साइड अमेनिटीज के लिए 13 करोड़ रुपये की योजना शामिल हैं।
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका,  इच्छुक जल्द करें आवेदन
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नादौन के लिए जलशक्ति विभाग के माध्यम से भी लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की गई हैं। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के समापन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि नादौन में ई-बस डिपो भी खोला जा रहा है और प्रदेश में आने वाली ई-बसों की पहली खेप इसी क्षेत्र को मिलेगी।
पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने यहां रामलीला मैदान में चैंपियनशिप का समापन किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजन समिति, सभी प्रतिभागियों और नादौनवासियों को बधाई देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह चैंपियनशिप एक मील का पत्थर साबित होगी तथा पर्यटन मानचित्र पर नादौन की एक अलग पहचान बनेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता से नादौन में पर्यटन उद्योग को नए पंख लगेंगे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का अभी केवल 10 माह का कार्यकाल पूरा हुआ है, लेकिन विपक्ष के लोग कांग्रेस की 10 गारंटियों पर बेवजह टिप्पणियां कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार हर गारंटी पूरी करेगी। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही कर्मचारियों की ओपीएस बहाल सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है। यह सरकार का सबसे बड़ा साहसिक फैसला है।
उन्होंने कहा कि भीषण आपदा के दौर में हिमाचल को केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इस आपदा में अकेले जलशक्ति विभाग को ही लगभग 2200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विभाग ने लोगों को पानी की कमी महसूस नहीं होने दी। इस अवसर पर डीसी हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलियो बरमेज ने भी अपने विचार रखे तथा इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष शौकतपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के मशहूर कलाकार अनुज शर्मा, ममता भारद्वाज, पंजाबी कलाकार गौरव कौंडल, सौरव शर्मा और कई अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।
इस अवसर पर एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी मनेश कुमार यादव, एसडीएम अपराजिता चंदेल, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद शर्मा, बृजमोहन सोनी, भारत भूषण कपित, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, राफ्टिंग फेडरेशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया
टीजीटी भर्ती के लिए 8 नवंबर से पहले रोजगार कार्यालयों में करें पंजीकरण

कांगड़ा : दिवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय तय

हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 

मंडी जिला के इन स्कूलों में 4 नवंबर को छुट्टी घोषित-जानिए कारण 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान

तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला मंडी : 9 ने गंवाई जान, 13 हुए जख्मी

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी को मारी गोली

हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : लेक्चरर भाई के सिर तो भाभी के गले में लगी गोली

हिमाचल : शराब ठेकेदारों का बड़ा ऐलान, विभाग को सौंपेंगे ठेकों की चाबियां

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला : मुख्यमंत्री सुक्खू भी पहुंचे मैच देखने

एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है मैच
धर्मशाला। हिमाचल के एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 का मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
शारदीय नवरात्र : हिमाचल के मंदिरों में 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच को देखने पहुंचे हैं। स्टेडियम में  आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आरएस बाली और संजय रत्न आदि भी मुख्यमंत्री के साथ दिखे।
न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। पहले दस ओवर में न्यूजीलैंड ने दो विकेट खो दिए हैं। मोहम्मद सराज और मोहम्मद शम्मी ने एक,-एक विकेट लिया है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर में 61 रन था।
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड टीमें दोनों अपना-अपना पांचवां मैच खेल रही हैं। पहले चार मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। आज के मैच में किसी एक टीम की जीत का क्रम टूट जाएगा।

हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट
बैजनाथ : बीड़ बिलिंग घाटी से भरी थी उड़ान, जान गंवा बैठा लखनऊ का पैराग्लाइडर पायलट
हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज, 5 करोड़ की तैयारी 
हिमाचल : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर ऐसे हो रही ठगी, रहें सावधान 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह
हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें
हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें
हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगने वाला टैक्स होगा कम

जारी अधिसूचना को संशोधित करने पर होगा विचार
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटक बसों, टैम्पो ट्रेवलर व वाणिज्यिक पर्यटक वाहनों पर लगने वाले विशेष पथ कर (एसआरटी) व अन्य करों को कम करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार एसआरटी के दृष्टिगत हाल ही में जारी की गई अधिसूचना को संशोधित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सिविल सर्विसेज एग्जाम की मुफ्त कोचिंग को करें आवेदन
मुख्यमंत्री ने यह बात वीरवार को ओक ओवर में शिमला होटल्ज़ एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शीघ्र ही होम-स्टे नीति लाने जा रही है। प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है और सैलानियों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए शीघ्र ही टूरिस्ट हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी और इसे 1100 हेल्पलाइन से जोड़ने पर भी विचार किया जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में सड़क संपर्क के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी सुदृढ़ की जा रही हैं।
सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार शिमला में एक और हेलीपोर्ट के निर्माण पर भी विचार कर रही है। पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने से ही राज्य में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों की आमद का लक्ष्य पूर्ण हो पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों में पर्यटकों का अधिक दिन तक ठहराव हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। इसी दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। प्रदेशवासियों और पर्यटकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से यू.वी./अल्ट्रा फिल्टरेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे पर्यटन गतिविधियों में विद्युत चालित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित कर प्रदेश को हरित राज्य बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिमला होटल्ज एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र सेठ ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट

 

हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह
हिमाचल के इन स्कूलों में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों पर लगी रोक, आदेश जारी

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने पर विचार-बनेगी कमेटी

HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 
HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, तैयारियां शुरू

जनसभा को भी करेंगे संबोधित

शाहपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा 22 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : HPCA स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की छोड़ दें उम्मीद

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का 22 अक्तूबर को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रवास प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक विशाल जनसभा भी शाहपुर विस क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

वास की तैयारियों को लेकर शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रवास की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही विभिन्न कमेटियां भी गठित की जाएंगी।

HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 

 

HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित 

 

सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से इंकार, मौलिक अधिकार नहीं माना 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में अवैध खनन पर ड्रोन से होगी निगरानी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

सीमावर्ती क्षेत्रों में एकीकृत चौकियां स्थापित करने को भी कहा
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में तीन वर्ष बाद आयोजित प्रदेश के सभी जिलों के डीसी तथा एसपी के सम्मेलन की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप परियोजनाओं की समीक्षा कर इनके कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, ई-चार्जिंग स्टेशन, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।
Good Governance Index : कांगड़ा, हमीरपुर और लाहौल स्पीति जिले ने जमाई धाक
उन्होंने डीसी और एसपी को अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सृदृढ़ करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी बल दिया। साथ ही राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी तथा वन विभाग के कर्मचारियों की एकीकृत चौकियां स्थापित करने के निर्देश दिए।
सभी डीसी और एसपी ने अपने जिलों से संबंधित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में प्रस्तुति दी और सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा अधिकारी नए विचार राज्य सरकार के समक्ष रखें और सरकार अपने कार्यक्रमों एवं नीतियों में इन विचारों को शामिल करेगी।
उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार के लिए अच्छे प्रशासन का होना आवश्यक है और निडरता, लक्ष्य निर्धारण और लगन के साथ काम करना ही प्रशासनिक क्षमताओं का परिचायक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समुचित प्रबन्धन पर भी ध्यान दे और अपने-अपने जिलों में ई-ऑफिस लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम ऑफिस के साथ ई-ऑफिस प्रणाली के साथ जोड़ें जाएं और सभी कार्यों का निपटारा ई-फाइल पर करना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं और पिछले 10 माह के कार्यकाल में इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आत्मनिर्भर राज्य बनने की पूरी क्षमता है।  राज्य सरकार हिमाचल के हक की लड़ाई लड़ रही है और प्रदेश के हितों को निरंतर केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और अगले 10 वर्ष में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार ने दूसरे बजट की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार पुलिस विभाग में और सुधार लाने की दिशा में भी आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए आधारभूत ढांचा भी तैयार किया जा रहा है। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
हमीरपुर : सिलेंडर से भरे ट्रक के सामने आए लावारिस पशु, गहरी खाई में गिरा

इससे पहले, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले 10 माह से डीसी एवं पुलिस अधीक्षकों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे और सशक्त नेतृत्व प्रदान किया।  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा ने सम्मेलन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। इस सम्मेलन में प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों ने भी भाग लिया।  

हमीरपुर : सुजानपुर में आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर के पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

ऊना : चार रिटायर कर्मचारियों को सौंपे ओल्ड पेंशन अदायगी आदेश पत्र
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान-जहां जरूरत होगी, उन स्कूलों में शुरू की जाएंगी साइंस की क्लासें

सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी का किया उद्घाटन

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन स्कूलों में जरूरत होगी, वहां साइंस की क्लासें शुरू की जाएंगी। शिमला के आनंदपुर में सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी (साइंस म्यूजियम) का उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है। जहां ओर जरूरत होगी, वहां इसकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल

बता दें कि यह प्रदेश का दूसरा साइंस लर्निंग सेंटर है। इससे पहले पालमपुर में साइंस लर्निंग सेंटर के जरिए बच्चों को रोचक और रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है। शिमला में भी केंद्र की शुरुआत हो चुकी है। यहां एक प्लेनेटोरियम भी बनाया जा रहा है, जिसका कार्य साल 2024 में पूरा होगा।

एशियन गेम्स 2023 : भारत में मेडल्स की बौछार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस साइंस म्यूजियम की शुरुआत होने के साथ छात्र रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे। यहां 60 बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा है। इससे आने वाले समय में छात्रों में रुचि बढ़ेगी।

साइंस भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बड़ा हथियार है। हिमाचल में ज्यादा बेटियां साइंस की पढ़ाई करती हैं। हम चाहते हैं कि छात्र भी साइंस में रुचि लें। यह साइंस म्यूजियम छात्रों में साइंस के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार होगा।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एशियाई खेलों में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए खुशी के पल हैं। महिला कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीता है।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

 

इसकी अगुआई हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रितु नेगी कर रही हैं, जो हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि महिला कबड्डी टीम के साथ एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

 

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर
Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह … हम भी हैं जोश में…

डरोह। हिमाचल पुलिस को 1093 जवान मिल गए हैं। रविवार को पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह जिला कांगड़ा में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि रहे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि वे अनुशासन के साथ सेवा प्रदान करेंगे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 271 महिला प्रशिक्षुओं सहित 1093 प्रशिक्षु पुलिस आरक्षियों की परेड का निरीक्षण किया तथा भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।

प्रशिक्षुओं ने हथियारों को जोड़ने-खोलने, निशस्त्र युद्ध, कमांडों युद्ध, वैपन पीटी तथा मास पीटी की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन से मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए।

 

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

 

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ