Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में किया है टॉप

जोगिंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के जोगिंदरनगर उपमंडल की बुहला भड़याड़ा पंचायत के बैला गांव निवासी अतुल शर्मा को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में अतुल शर्मा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

अतुल शर्मा वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत में बतौर जिला युवा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। अतुल ने जवाहर लाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

हिमाचल में नए विभाग बनाकर मंत्रियों को सौंपने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

 

इसके बाद दो साल उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक सेवाएं भी प्रदान की हैं। वर्ष 2019 में अतुल पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन साक्षात्कार चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज नहीं करवा पाए थे।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

 

इस वर्ष वह देशभर में पहले स्थान पर रहे। बता दें कि हर वर्ष लाखों युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। इस साल कुल 222 अभ्यर्थियों ने तीन चरणों की इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

 

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *