Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश परमार पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

नादौन की जलाड़ी पंचायत के जजौली में हुआ अंतिम संस्कार

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के आइटीबीपी जवान दीपेश परमार पंचतत्व में विलीन हो गए। नादौन उपमंडल की जलाड़ी पंचायत के जजौली गांव में दीपेश परमार का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दीपेश की पार्थिव देह को उनके छोटे भाई आदर्श परमार ने मुखाग्नि दी।

मंगलवार देर शाम को दीपेश की पार्थिव देह सेना की एक टुकड़ी ने उनके पैतृक गांव पहुंचाई था। पार्थिव देह पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। डेढ़ महीने पहले ही दीपेश की शादी हुई थी।

हिमाचल : अस्पतालों में नहीं हुए पैथोलॉजी टेस्ट व एक्सरे, दिनभर परेशान रहे मरीज

दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी उतरा ही था कि उसका सुहाग उजड़ गया। दीपेश की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां भी बेटे की पार्थिव देह को देख बिलख-बिलख कर रोने लगी।

दीपेश परमार तीन साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। दीपेश के पिता भी पूर्व सैनिक हैं। दीपेश अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे और  7 जनवरी को ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में ही उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोनल अस्पताल तेजू में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही दीपेश की मौत हो गई।

मां-बाप ने बड़े अरमानों से अपने फौजी बेटे की धूमधाम से 22 नवंबर, 2023 को शादी की थी। शादी के बाद करीब एक माह तक दीपेश घर पर रहे, लेकिन 29 दिसंबर को छुट्टी खत्म होने के बाद ही ड्यूटी पर अरुणाचल प्रदेश लौटे थे। घर से ड्यूटी पर लौटने के 8 ही दिन बाद दीपेश परमार की मौत की खबर मिली।

हिमाचल में नए विभाग बनाकर मंत्रियों को सौंपने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

दीपेश के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीड़ित परिवार के घर जा कर दीपेश के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है।

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *