Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल के इन स्कूलों में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों पर लगी रोक, आदेश जारी

ewn24news choice of himachal 19 Oct,2023 6:39 pm

    दिसंबर में होनी हैं तीसरी, पांचवीं व आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन प्राइमरी और मिडल स्कूलों में अब खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों नहीं होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्राइमरी और मिडल स्कूलों में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। दरअसल, शीतकालीन स्कूलों में दिसंबर महीने में वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

    प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नवंबर और दिसंबर के दौरान गैर शिक्षण गतिविधियों नहीं करने के लिए कहा है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिसंबर में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। इसके अलावा अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगी।

    ऐसे में स्कूलों में नवंबर और दिसंबर के दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित न की जाएं। आदेशों में कहा गया है कि ऐसी कोई भी गतिविधि न की जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो। स्कूलों में नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान पूरा ध्यान बच्चों की पढ़ाई पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather