Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान-जहां जरूरत होगी, उन स्कूलों में शुरू की जाएंगी साइंस की क्लासें

सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी का किया उद्घाटन

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन स्कूलों में जरूरत होगी, वहां साइंस की क्लासें शुरू की जाएंगी। शिमला के आनंदपुर में सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी (साइंस म्यूजियम) का उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है। जहां ओर जरूरत होगी, वहां इसकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल

बता दें कि यह प्रदेश का दूसरा साइंस लर्निंग सेंटर है। इससे पहले पालमपुर में साइंस लर्निंग सेंटर के जरिए बच्चों को रोचक और रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है। शिमला में भी केंद्र की शुरुआत हो चुकी है। यहां एक प्लेनेटोरियम भी बनाया जा रहा है, जिसका कार्य साल 2024 में पूरा होगा।

एशियन गेम्स 2023 : भारत में मेडल्स की बौछार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस साइंस म्यूजियम की शुरुआत होने के साथ छात्र रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे। यहां 60 बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा है। इससे आने वाले समय में छात्रों में रुचि बढ़ेगी।

साइंस भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बड़ा हथियार है। हिमाचल में ज्यादा बेटियां साइंस की पढ़ाई करती हैं। हम चाहते हैं कि छात्र भी साइंस में रुचि लें। यह साइंस म्यूजियम छात्रों में साइंस के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार होगा।

ऊना : मोटर ड्राइविंग व हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग को करें आवेदन

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एशियाई खेलों में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए खुशी के पल हैं। महिला कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीता है।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

 

इसकी अगुआई हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रितु नेगी कर रही हैं, जो हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि महिला कबड्डी टीम के साथ एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

 

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *