Categories
PHOTO GALLERY

डिप्टी सीएम ने काली माता मंदिर में टेका माथा

शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज काली माता मंदिर पधाई, भराड़ी शिमला के द्वार जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एवं बेटी आस्था अग्निहोत्री भी उनके साथ थीं।

राज्यपाल ने मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और चामुंडा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर उन्हें माता के दरबार आने का अवसर मिला है। उन्होंने माता रानी से प्रदेश के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

राज्यपाल ने मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और चामुंडा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी थीं साथ

धर्मशाला। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने एक दिवसीय कांगड़ा जिला के दौरे में आज मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी देवी माता तथा चामुंडा माता के द्वार जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं। हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर यह उनका कांगड़ा जिले का पहला दौरा है।

हिमाचल में H3N2 इन्फ्लूएंजा का पहला मामला, ढाई माह की बच्ची संक्रमित

इस अवसर राज्यपाल ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर उन्हें माता के दरबार आने का अवसर मिला है। उन्होंने माता से सबकी सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। राज्यपाल आज प्रातः ज्वालामुखी स्थित सपड़ी हेलीपैड पहुंचे, जहां कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, एसडीएम विवेक शर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन, इन मुद्दों पर तप सकता है सदन

दो बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन है। विधानसभा की कार्यवाही आज दोपहर बाद 2 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। सदन में आज ज्यादातर सवाल स्वास्थ्य विभाग, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, आउटसोर्स कर्मचारी, स्कूल और सड़कों से जुड़े हुए हैं। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक देखने को मिल सकती है। विशेषकर आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े सवाल पर सदन तप सकता है।

हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश, कानून बनाए सरकार

विपक्ष सदन में राहुल गांधी के मुद्दे पर चर्चा भी मांग सकता है। इससे पहले भी गुरुवार और शुक्रवार को विपक्ष इस मसले पर चर्चा मांग चुका है। सदन में आज से कट- मोशन (कटौती प्रस्ताव) पर चर्चा शुरू होगी और यह अगले तीन दिन तक चलेगी। सामान्य प्रशासन पर पहले कटौती प्रस्ताव पर 17 सदस्य बोलेंगे, जबकि दूसरे प्रस्ताव में भू-राजस्व व जिला प्रशासन पर चर्चा होगी। इस पर पांच सदस्य अपनी बात सदन में रखेंगे। तीसरा कट मोशन पुलिस व संबंधित संगठन से जुड़ा है। इस पर 5 सदस्य सदन में बात रखेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल में व्यावसायिक कोर्स करने के लिए एक फीसदी ब्याज पर मिलेगा ऋण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दी जानकारी

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष में शिक्षा के लिए 8,828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। यह बात उन्होंने आज सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री द्वारा अपने पहले ही बजट में इस दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा की हैं।

हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश, कानून बनाए सरकार

 

उन्होंने कहा कि आज के युग में विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की चुनौतियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। भविष्य की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को नई तकनीक को अपनाना होगा।

भाजपा का मानना, राहुल गांधी का ‘मोदी’ पर बयान पिछड़ों का अपमान, होगा आंदोलन

रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नए तकनीकी पाठयक्रम आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपये का उपदान प्रदान करेगी। गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर व्यावसायिक कोर्स करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डै-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने महाविद्यलाय की स्वयंसेवी अंचल को गणतंत्र दिवस परेड-2023 में पूरे भारत की एनएसएस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने तथा नेहा ठाकुर को कबड्डी में बेहतर उपलब्धियां अर्जित करने के लिए भी सम्मानित किया।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

उन्होंने महाविद्यालय की स्वयंसेवी अंचल को गणतंत्र दिवस परेड-2023 में पूरे भारत की एनएसएस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने के लिए 25 हजार रुपये, कॉलेज के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

8

छात्र अभिभावक मंच ने सीएम सुक्खू से उठाई मांग

शिमला। छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने निजी स्कूलों की मनमानी लूट, भारी फीसों, किताबों व वर्दी की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार से वर्तमान विधानसभा सत्र में कानून व रेगुलेटरी कमीशन बनाने की मांग की है। मंच ने चेताया है कि अगर कानून न बना तो आंदोलन तेज होगा।

भाजपा का मानना, राहुल गांधी का ‘मोदी’ पर बयान पिछड़ों का अपमान, होगा आंदोलन

 

मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सह संयोजक विवेक कश्यप ने वर्ष 2023 में निजी स्कूलों की फीसों में लगभग 20 प्रतिशत की फीस बढ़ोतरी, ड्रेस व किताबों की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि पर कड़ा आक्रोश ज़ाहिर किया है व इसे शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया है। वर्ष 2023 में शिमला शहर के निजी स्कूलों ने फीस 50 हजार से बढ़ाकर सीधे 60 हजार रुपये कर दी है। हर वर्ष छात्रों से 20 से 30 प्रतिशत अधिक फीस वसूली जा रही है, जबकि मूलभूत सुविधाओं के नाम पर छात्रों को कुछ नहीं मिल रहा है। दो छात्रों की व्यवस्था वाले डेस्क में तीन छात्रों को बिठाया जा रहा है। पुराने जर्जर डेस्कों से बच्चों के कपड़े फट रहे हैं।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि लगभग 3 हजार रुपये तो मिसलेनियस चार्जेज ही वसूले जा रहे हैं, जिसका कोई हिसाब-किताब ऑन रिकॉर्ड वर्ष के अंत में अभिभावकों को उपलब्ध नहीं होता है। प्रत्येक छात्र की हजारों रुपये की किताबों व वर्दी में मिलने वाली छूट से अभिभावकों को वंचित करके यह राशि निजी स्कूल प्रबंधनों को कमीशन के रूप में थमाई जाती है।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

यह एनसीईआरटी, एससीईआरटी, सीबीएसई व एमएचआरडी गाइडलाइनज़ का उल्लंघन है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि वह निजी स्कूलों पर नकेल लगाने के लिए कानून को अमलीजामा पहनाने की पहलकदमी करें, ताकि प्रदेश के सात लाख छात्रों व दस लाख अभिभावकों को न्याय मिल सके।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा का मानना, राहुल गांधी का ‘मोदी’ पर बयान पिछड़ों का अपमान, होगा आंदोलन

आलोचना करने का अधिकार पर गाली देने का नहीं

शिमला। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि अपनी आदत की मुताबिक राहुल गांधी ने आज भी प्रेस के माध्यम से गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है, वह अपने आप को देश से बड़ा समझते हैं। संवैधानिक संस्थाओं से बड़ा समझते हैं, न्यायालय से और संसद से भी बड़ा समझते हैं। राहुल गांधी को सजा हुई है 2019 में दिए गए उनके भाषण पर।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

आज राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच समझ कर बोलता हूं, तो राहुल गांधी 2019 में जो बोले थे, वह सोच समझ कर बोले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? आखिर राहुल गांधी के इस वक्तव्य का तात्पर्य क्या था?

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

‘मोदी’ सरनेम जाति सूचक शब्द है, जो देश के अति पिछड़े समाज से आते हैं। इस प्रकार, राहुल गांधी ने अति पिछड़े समाज का अपमान किया था, उन्हें आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन गाली देने का नहीं। राहुल गांधी ने ‘मोदी’ सरनेम पर अपशब्द कहा, तो क्या उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? यदि राहुल गांधी सोचते हैं कि किसी को भी गाली देने और अपमानित करने का उन्हें अधिकार है, तो उनकी गाली से पीड़ित व्यक्ति को भी मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

भारतीय दंड संहिता के अनुसार, कोई भी व्यक्ति यदि किसी संगठन या किसी व्यक्ति विशेष को गाली देता या अपमानजनक शब्द कहता है, तो पीड़ित व्यक्ति या संस्था द्वारा उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का अधिकार होता है। क्या कांग्रेस पार्टी को इस कानून से भी परेशानी है?

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

 

कोर्ट में राहुल गांधी को भी उनके वकील के माध्यम से बात रखने का भरपूर मौका मिला। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा आप माफी मांगेंगे, उन्होंने स्पष्ट कहा कि माफी नहीं मांगेंगे, तब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। वैसे भी, मानहानि मामले में राहुल गांधी पर 7 और मामले देश के विभिन्न भागों में चल रहे हैं। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी सरनेम मामले को लेकर पटना में राहुल गांधी के खिलाफ एक केस दर्ज कर रखा है। उस मामले में भी राहुल गांधी बेल पर हैं।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

 

राहुल गांधी यदि सोच समझकर बोलते हैं, तो इस आधार पर भारतीय जनता पार्टी मानती है कि उन्होंने जान बूझकर पिछड़ों का अपमान किया, जिसकी हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। राहुल गांधी द्वारा पिछड़ों के अपमान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में आंदोलन करेगी।

कांग्रेस पार्टी में बड़े-बड़े वकीलों की फ़ौज है। वे सूरत सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाकर राहुल के लिए स्टे आर्डर के लिए आग्रह क्यों नहीं किए? राहुल जी को कोर्ट जाने से किसने मना किया था? भाजपा इस सवाल का जवाब जानना चाहती है। क्या राहुल गांधी नाख़ून कटा कर शहीद होने की कोशिश कर रहे हैं? कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी मामले में चंद घंटों में ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और कोर्ट से उन्हें राहत भी मिली।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुंदरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति के रूबरू करवाएगा, वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करेगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि देवता मेले के दौरान आज भी पुरातन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में समाज के हर वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए ।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवता मेला सुंदरनगर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मंडी से चंपा ठाकुर, नगर परिषद, सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने का विरोध

शिमला। मानहानि मामले में कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष किया जा रहा है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर सत्याग्रह किया।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

कांग्रेस पार्टी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। जब से यह सरकार बनी है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से देश भर से लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता सत्तासीन केंद्र की सरकार डरी हुई है, जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

ओक ओवर में बधाई देने वालों का लगा तांता

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में 59 में जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज सुबह उन्होंने ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया।

हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News Uncategorized

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज
नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित
फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।
हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।