Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना, 15 को होनी वाली जनसुनवाई रद्द

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने दी जानकारी

धर्मशाला। हिमाचल हाईकोर्ट ने कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दी है। मामले की अगले सुनवाई 29 फरवरी 2024 को होगी। प्रशासक पुनर्वासन और पुनः स्थापन व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने आज बताया कि कांगड़ा (गगल) एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के लिए 15 जनवरी, 2024 को प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द किया जाता है।

शिमला में गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी, मांगों को लेकर दिया महाधरना

उन्होंने बताया कि प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों की अनुपालना में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना की जनसुनवाई को रद्द किया गया है। उन्होंने प्रभावित लोगों को सूचित किया है कि पूर्व में 15 जनवरी, 2024 को ग्राम सभा में होने वाली जनसुनवाई को निरस्त कर दिया गया है।

हरिपुर: बनेर खड्ड की दलदल में फंसा बारहसिंगा, सुरक्षित किया रेस्क्यू

 

धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश परमार पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू- कांगड़ा एयरपोर्ट पर चर्चा

विस्तारीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने ए 320 विमानों के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के 1376 मीटर से 3010 मीटर तक प्रस्तावित विस्तारीकरण पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा हवाई अड्डे के निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया, जिसके लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी।

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला मुख्यालयों के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में हेलीपोर्ट निर्मित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने पहले चरण में राज्य में प्रस्तावित 9 हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये हेलीपोर्ट जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बर्फीले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के फंसने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित निकालने में मील पत्थर साबित होंगे।

शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20800 व 32900 रुपए मिलेगी सैलरी

 

मुख्यमंत्री ने संजौली हेलीपोर्ट के संचालन के बारे में भी चर्चा की और पर्यटकों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला के लिए तीन, धर्मशाला के लिए चार और कुल्लू के लिए केवल एक उड़ान संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की बड़ी संख्या को देखते हुए अपर्याप्त है।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उड़ान योजना के तहत रक्कड़, पालमपुर, चंबा और रिकांगपिओ के लिए हेलीपोर्ट पर विचार किया जा रहा है और अगले चरण में अन्य हेलीपोर्ट पर विचार किया जाएगा। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को संजौली हेलीपोर्ट के संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

सरकाघाट-जमणी रूट पर जा रही HRTC की बस सड़क पर पलटी, चार यात्री घायल

 

उन्होंने राज्य को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण, 60 दिन के भीतर दर्ज होंगी आपत्तियां- 15 दिन में निपटारा

मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 214 में कर सकते हैं संपर्क

धर्मशाला। डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) के विस्तारीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत ग्रामीण अब अपनी आपत्तियां लिखित तौर पर साठ दिन के भीतर मिनी सचिवालय कांगड़ा में कमरा नंबर 214 में दर्ज करवा सकते हैं। इन आपत्तियों का पंद्रह दिन के भीतर निपटारा भी सुनिश्चित किया जाएगा।

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों की किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। वीरवार को एनआईसी के सभागार में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भू अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ करने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए भू-अधिग्रहण प्रक्रिया नियमों के तहत पूर्ण की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर पूरी तैयारी की गई है। भू अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए मंडलायुक्त कांगड़ा को आयुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को प्रशासक तथा एसडीएम कांगड़ा को समाहर्ता नियुक्त किया गया है।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

बिना अनुमति के भूमि के क्रय विक्रय पर रोक

डीसी डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति समाहर्ता की पूर्व अनुमति के बिना अपनी पूरी या आंशिक भूमि का क्रय विक्रय या नाम परिर्वतन नहीं कर सकता है। इसके लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने क लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।

हिमाचल : लाइट आने पर देखिए मासूम की खुशी, सीएम सुक्खू के लिए बनाया वीडियो

 

पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 21 जुलाई को आयोजित होगी बैठक
भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे धर्मशाला में जिला परिषद के भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिला प्रशासन द्वारा संबंधित आठ पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिमाचल : अब तक 88 लोगों ने गंवाई जान, 4000 करोड़ का नुकसान

 

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आठ पंचायतों के 14 राजस्व गांवों की भूमि अधिग्रहित करना प्रस्तावित है। इसमें राजस्व गांव रच्छियालु, जुगेहड़, भड़ोल, कयोड़िया, बाग, बल्ला, बरसवालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरहाद, सहौड़ा, सनौरा शामिल हैं।

पहले चरण में भवनों, फलदार पौधों, फसलों का मूल्यांकन

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण से पहले भवनों, फलदार पौधों, पेंड़ों तथा फसलों का मूल्यांकन कार्य आरंभ किया जाएगा। इसमें आउटसोर्स एजेंसी के साथ साथ राजस्व, उद्यान, वन तथा कृषि विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे ताकि मूल्यांकन कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाया जा सके। इस के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।

Breaking कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

उन्होंने कहा कि सामाजिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया भी साथ साथ ही आरंभ की जाएगी ताकि लोगों के सामाजिक हित किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हों। इस बैठक में एडीएम रोहित राठौर, उपनिदेशक पर्यटन विनय धीमान, एयरपोर्ट एथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित थे।

पंडोह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करेगी सरकार

 

रामपुर-नोगली मार्ग पर सतलुज में गिरी कार, एक परिवार के 4 लोग लापता

 

मंडी जिला प्रशासन की पर्यटक मित्र शासन व्यवस्था के कायल हुए लोग

 

कसोल में फंसे सैकड़ों लोग रेस्क्यू, मनाली से 2737 वाहन सुरक्षित निकाले

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, यहां पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हुई बैठक, हुई ये चर्चा

डीसी डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में हुई आयोजित

धर्मशाला। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर शुक्रवार को डीसी ऑफिस धर्मशाला में डीसी डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत डीसी ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित आगामी कार्रवाई को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

हिमाचल : फल मंडियों में पहुंचा सेब, आढ़ती और बागवानों के समक्ष बड़ी चुनौती

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प की पूर्ती के लिए जिले में कईं महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी इस कड़ी में बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर अभी तक जो भी आवश्यक कार्रवाई वांछित थी, उसे कर दिया गया है।

किन्नौर : भावा खड्ड में गिरी कार, एक महिला की गई जान-पांच घायल

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर जो संभावित कार्रवाई हो सकती है, उसको लेकर संबंधित विभागों से बैठक में चर्चा की गई। एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर आने वाले दिनों में प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में बातचीत की गई।

विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर बिफरी हिमाचल कांग्रेस-घेरी मोदी सरकार

 

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा आवंटन, पुनर्वास, निर्मित ढांचे, कृषि, वन संबंधित डेटा को फीड करने के लिए एनआईसी द्वारा एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है, जिसके बारे में बैठक में विभाग द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

सुगनाड़ा के वार्ड एक में पानी की किल्लत, खाली घड़े के साथ धरने को चेताया

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा एनआईसी के माध्यम से तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर से डेटा फीडिंग में त्रुटि और गलती की संभावनाएं न के बराबर रह जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Kangra State News

IPL-2023: धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, खिलाड़ी कल से करेंगे प्रैक्टिस

15 को दिल्ली तो 16 मई को पहुंचेगी राजस्थान

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल 2023 के मैचों को लेकर रविवार को पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। रविवार दोपहर करीब दो बजे पंजाब किंग्स की टीम कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पर पहुंची। गगल एयरपोर्ट पर एचपीसीए के अधिकारियों द्वारा पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ियों का हिमाचली संस्कृति द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद स्पेशल गाड़ियों व कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को धर्मशाला के लिए रवाना किया गया।

Breaking : हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

 

15 मई को 6 से 9 बजे तक पंजाब किंग्स के खिलाड़ी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अपने आगामी मैचों को लेकर अभ्यास करते हुए भी नजर आएंगे। स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ऐसे में किसी भी व्यक्ति का स्टेडियम में प्रवेश वर्जित है। अब दर्शक केवल मैच के दिन ही धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। एचपीसीए ने भी 17 व 19 मई को खेले जाने वाले दोनों मैचों को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

 

बता दें कि एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 व 19 मई को आईपीएल के मैच होंगे। करीब 10 साल बाद मैच होने जा रहे हैं।  17 मई को शाम साढ़े 7 बजे एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। 19 मई को पंजाब और राजस्थान की टीमें आपस में भिडेंगी।  वहीं, 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स की टीम और 16 मई को राजस्थान रॉयल्स की टीम धर्मशाला पहुंचेंगी।

बिलासपुर, मंडी व कुल्लू जिला में खोले जाएंगे ट्रैफिक कम टूरिस्ट पुलिस स्टेशन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News Uncategorized

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज
नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित
फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।
हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण : गगल शहर सहित 1,446 परिवार होंगे विस्थापित

सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट की ड्राफ्ट रिपोर्ट से हुआ है खुलासा

शिमला। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की सोशल इम्पेक्ट असेसमेंट की ड्राफ्ट रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1,446 परिवार परियोजना से विस्थापित होंगे और गगल शहर भी विस्तारीकरण के दायरे में आ रहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर विमानपत्तन विस्तारीकरण के लिए क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है।

वाटर सेस पर बोले सुक्खू – पड़ोसी राज्यों के जल अधिकार का नहीं हो रहा उल्लंघन

प्रदेश सरकार द्वारा निजी भूमि का अधिग्रहण भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के प्रावधानों तथा भूमि अधिग्रहण के समय राजस्व विभाग के जो दिशा निर्देश लागू होंगे, उन मापदंडों के अनुसार किया जाएगा।

मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत भी मिली

यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुलह के विधायक विपिन परमार, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और कांगड़ा के विधायक पवन काजल के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी।

शिमला : न लिंक खोला न मैसेज आया, खाते से उड़ गए 3 लाख रुपए

जानकारी में बताया कि कांगड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गगल में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए प्रदेश सरकार द्वारा Techno feasibility Report बनाने का कार्य M/S WAPCOS Ltd. को सौंप दिया गया है तथा प्रस्तावित भूमि के अधिग्रहण के लिए सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (Social Impact Assessment) Rules 2015 के अनुसार Social Impact Assessment (SIA) Unit HIPA Shimla के माध्यम से SIA करवाने के लिए भी आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसके अतिरिक्त सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे मांझी खड्ड के चैनलाइजेशन के लिए गणितीय अध्ययन कर रहा है। उपरोक्त विस्तार के लिए तहसील शाहपुर में तथा तहसील कांगड़ा में 147-75-87 हैक्टेयर भूमि (सरकारी और निजी भूमि) का चयन किया गया है, जो इसके विस्तारीकरण के लिए काफी है।

 

वर्तमान में कांगड़ा एयरपोर्ट का रनवे 1376 मीटर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली से प्राप्त ड्राफ्ट मास्टर प्लान के अनुसार कांगड़ा हवाई अड्डे के रनवे को 1376 से 3010 मीटर तक दो चरणों में बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए Techno feasibility Report तैयार की जा रही है व केंद्र सरकार से उक्त रिपोर्ट की स्वीकृति मिलने के उपरांत बजट का प्रावधान किया जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा बजट के प्रावधान के बारे विभाग को कोई सूचना नहीं है

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

क्षेत्र में पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रिया पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणा इजाफा होगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा।

प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण

सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी, जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा विस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ा बल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से सैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धर्मशाला को एक्जीबिशन इंडस्ट्री हब बनाने के साथ साथ धौलाधार की पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करने जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन दिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिए कनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए इसका विरोध न करें। उन्होंने कहा कि यह विस्तारीकरण जिला कांगड़ा, प्रदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए लोग भ्रमित न हों और सरकार पर विश्वास रखें।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

औपचारिकताओं को पूर्ण कर तेज गति से होगा विस्तार: डीसी

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की परियोजना के कार्यान्वयन में केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला (सीडब्ल्यूपीआरएस) पुणे की विशेषज्ञ सेवाएं ली गई थीं। उन्होंने कहा कि इस दल ने एयरपोर्ट रनवे ब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू के गहन अध्ययन के उपरांत व्यवहारिकता रिपार्ट सौंपे दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब इसको लेकर आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) ने सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासन हिपा को पूरा सहयोग करेगी और औपचारिकताओं को पूर्ण कर विस्तार कार्य को तेज गति से किया जाएगा।

हिमाचल सरकार की पाकिस्तान से तुलना पर भड़के विक्रमादित्य सिंह, कही यह बात

स्थानीय लोगों की आर्थिकी होगी मजबूत

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी राय दी है। वालिया टूर एंड ट्रैवल्स धर्मशाला के संजीव कुमार वालिया, धर्मशाला टैक्सी यूनियन के प्रधान मेहर सिंह ठाकुर तथा होटल व्यवसायी अनीश माटा ने विस्तारिकरण का स्वागत करते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में बड़ी फ्लाइटस आएंगी, जिससे होटल इंडस्ट्री के साथ-साथ टैक्सी चालकों और छोटे दुकानदारों का भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बड़े जहाज आने से पर्यटकों की संख्या बड़ेगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी बढ़ने के साथ, जिला कांगड़ा का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को अच्छी सुविधाओं के साथ सस्ते दाम में हवाई टिकट उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें भी लाभ होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

एक उड़ान होगी रोज, एक सप्ताह में चार दिन

धर्मशाला। अब इंडिगो दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए उड़ाने शुरू करने जा रही है। यह उड़ाने 26 मार्च से शुरू होंगी। इंडिगो दो उड़ाने शुरू करेगी। 26 मार्च 2023 को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ेगी। सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंचेगी। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।यह फ्लाइड रोज होगी।

शिमला : रिज पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, पर्यटकों को उठाकर थाने ले गई पुलिस

इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।

सेना आयुध कोर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, हिमाचल के लिए इतने पद

बता दें कि यह फ्लाइट उतरते ही जिला कांगड़ा में हवाई सेवाएं देने वाली इंडिगो कंपनी तीसरी सेवाएं प्रदाता कंपनी बन जाएगी। इससे पहले एलायंस एयर और स्पाइस जेट की कांगड़ा एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानें होती हैं। 26 मार्च से शुरू होने वाली इन उड़ानों के लिए एडवांस बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें