Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest business Kangra State News

बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन का होगा जीर्णोद्धार : प्रधानमंत्री ने पुनर्विकास का किया शिलान्यास

प्रदेश मे रेलवे विस्तार और आधुनिकीकरण से बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां : राज्यपाल
बैजनाथ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी प्रदेश में रेल नेटवर्क सुदृढ़ होगा और लोगों को और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होंगी।

राज्यपाल आज कांगड़ा जिले के बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वह यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल तौर पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में एक साथ 554 स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1585 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल : इस जिला में गर्मियों खुले रहेंगे स्कूल, सर्दियों में होंगी छुट्टियां

इन परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ पपरोला स्टेशन, एक रोड ओवरब्रिज और अंडरपास को भी शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदेश के लिए इन परियोजनाओं की आधारशिला के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है कि बैजनाथ पपरोला स्टेशन का भी अमृत भारत स्टेशन योजना में जीर्णोंद्वार होगा और विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप स्टेशन निर्मित होने से शिव भूमि बैजनाथ में पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां लोगों को लाभ होगा।

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

 

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम व बेहतर यात्रा के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में रेल के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश को अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड 2681 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जो वर्ष 2009 से 2014 के औसत बजट 108 करोड़ रुपए से 25 गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई रेल लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण और रेल मार्गों के विद्युतीकरण में भी अभूतपूर्व गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 10 वर्षों में लगभग 49 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है। हिमाचल में 1 भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है, जो राज्य के लोगों को तेज, सुगम और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने लिए स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि हिमाचल में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 1300 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चिन्हित कर उन स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास अगस्त 2023 में किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में दो नैरोगेज हेरिटेज लाइन हैं। इनमें कालका शिमला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इसके अंतर्गत आने वाले शिमला स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के अन्तर्गत लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश का निकास द्वार, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा तथा यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म पर कोच की सही स्थिति जानने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर का प्रावधान तथा दिव्यांगजन की सुविधा के लिए टॉयलेट्स और वाटर बूथ की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी ने भी लोगों को संबोधित किया।
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सहायक मंडल रेल प्रबंधक आरके कालरा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व, राज्यपाल तथा लेडी गवर्नर ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा अर्चना भी की।

 

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

 

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, आखिर क्या है वायरल मैसेज का सच- जानिए

हरिपुर युवती मामला : बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार, दोनों को मिला पुलिस रिमांड

चंबा : पठानकोट से जोत घूमने आए थे युवक, लौटते समय खाई में गिरी कार

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

राज्यपाल ने मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और चामुंडा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी थीं साथ

धर्मशाला। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने एक दिवसीय कांगड़ा जिला के दौरे में आज मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी देवी माता तथा चामुंडा माता के द्वार जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं। हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर यह उनका कांगड़ा जिले का पहला दौरा है।

हिमाचल में H3N2 इन्फ्लूएंजा का पहला मामला, ढाई माह की बच्ची संक्रमित

इस अवसर राज्यपाल ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर उन्हें माता के दरबार आने का अवसर मिला है। उन्होंने माता से सबकी सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। राज्यपाल आज प्रातः ज्वालामुखी स्थित सपड़ी हेलीपैड पहुंचे, जहां कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, एसडीएम विवेक शर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

IAS नंदिता गुप्ता होंगी हिमाचल सरकार की दिल्ली में सलाहकार

हिमाचल में कई अहम पदों पर रह कर दे चुकीं हैं सेवाएं

शिमला। आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को दिल्ली से मंजूरी मिल गई है। नंदिता गुप्ता को दिल्ली में हिमाचल सरकार की नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता की प्रतिनियुक्ति के आदेश पारित किए हैं, और ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

बता दें कि नंदिता गुप्ता  2017 में  कांगड़ा की मंडलायुक्त भी रह चुकी हैं व इसके साथ ही हिमाचल में कई अहम पदों पर रह कर अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

राष्ट्रीय युवा संसद में पहले स्थान पर रहीं शिमला की आस्था, राज्यपाल ने नवाजा

आस्था शर्मा का भाषण सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

शिमला। राष्ट्रीय युवा संसद की भाषण प्रतियोगिता में राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की छात्रा आस्था शर्मा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। देश की संसद में आस्था शर्मा का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर आस्था शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। पहाड़ी परिधान में देश की संसद में भाषण देने के लिए पहुंची आस्था शर्मा शिमला के कोटगढ़ की रहने वाली हैं।

आस्था शर्मा के पिता मनमोहन शर्मा बागवान हैं और मां रेखा शर्मा गृहिणी हैं। हिमाचल लौटने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आस्था शर्मा को राजभवन बुलाकर सम्मानित किया।

HPBose: जल्द कर लें यह काम, नहीं तो छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता है हाथ 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद में आस्था के भाषण से पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि महान लेखक, साहित्यकार, कवि और कलाकार अपनी प्रतिभा से ही जीवित रहते हैं। उन्होंने आस्था शर्मा को और ज्यादा मेहनत कर जीवन में सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी।

हिमाचल मिशन डिनोटिफाई: शिमला डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

नशे को रोकने के साथ ही टीबी उन्मूलन के लिए काम किया जाएगा

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। पूर्व के चलाए गए कामों और योजनाओं को पूरा किया जाएगा। हिमाचल में नशे को रोकने के साथ ही टीबी के उन्मूलन के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अधिकांश यात्रा सड़क मार्ग से करेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके। राज्यपाल ने हिमाचल में फरवरी माह में बढ़ते तापमान पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मौसम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है, ऐसा शिमला में बर्फ न पड़ने के कारण हुआ है। पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण पर ध्यान दिया जाएगा।

बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें

शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने शपथ संस्कृत में ली। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सबीना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के अन्य मंत्री आदि मौजूद रहे।

शिव प्रताप शुक्ल का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट-खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी में हुई एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में हुई। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य प्रारंभ किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके उपरान्त, वर्ष 1991 में पुनः निर्वाचित हुए एवं उत्तर प्रदेश की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में बेसिक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एवं भाषा विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का कार्यभार संभाला।

IND VS AUS 2ND TEST: दिल्ली टेस्ट में मुश्किल में टीम इंडिया, 139 रन पर गंवाए 7 विकेट

उन्होंने उद्यान विभाग, खेलकूद, युवा कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व का निवर्हन भी किया। वर्ष 1993 में पुनः विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 1996 में चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के पश्चात् कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह की सरकार में कारागार विधि एवं न्याय एवं ग्राम्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निवर्हन किया।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

इसके उपरान्त, 10 जून, 2016 को उत्तर प्रदेश के राज्यसभा के सदस्य के लिए निर्वाचित हुए। 3 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार का दायित्व संभाला। 4 जुलाई, 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल के 29वें राज्यपाल, संस्कृत में ली शपथ

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

शिमला। शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। उन्होंने शपथ संस्कृत में ली। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सबीना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के अन्य मंत्री आदि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

शिव प्रताप शुक्ल का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट- खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी में हुई एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में हुई। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य प्रारंभ किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके उपरान्त, वर्ष 1991 में पुनः निर्वाचित हुए एवं उत्तर प्रदेश की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में बेसिक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एवं भाषा विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का कार्यभार संभाला।

बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें

उन्होंने उद्यान विभाग, खेलकूद, युवा कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व का निवर्हन भी किया। वर्ष 1993 में पुनः विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 1996 में चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के पश्चात् कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह की सरकार में कारागार विधि एवं न्याय एवं ग्राम्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निवर्हन किया।

इसके उपरान्त, 10 जून, 2016 को उत्तर प्रदेश के राज्यसभा के सदस्य के लिए निर्वाचित हुए। 3 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार का दायित्व संभाला। 4 जुलाई, 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला पहुंचे नामित राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कल लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सहित अन्य ने किया स्वागत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला ने उनका स्वागत किया।

गंभीर था मसला, सीएम ने बैंच पर बैठकर अधिकारियों की सुनी बात 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह बिट्टू, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने राजभवन में शिव प्रताप शुक्ल का स्वागत किया।

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में खेले जाएंगे दो मैच 

मुख्यमंत्री ने उन्हें व उनकी पत्नी जानकी शुक्ल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी, 2023 को दोपहर दो बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें