Breaking News

  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

ewn24news choice of himachal 26 Mar,2023 6:06 pm

    दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज

    नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।

    हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित


    फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।




    हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।



    ये रहेगा शेड्यूल

    इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather