राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने का विरोध
शिमला। मानहानि मामले में कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं।
हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का
राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष किया जा रहा है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर सत्याग्रह किया।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक
कांग्रेस पार्टी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। जब से यह सरकार बनी है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से देश भर से लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता सत्तासीन केंद्र की सरकार डरी हुई है, जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने संकल्प सत्याग्रह कर रही है।
दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना
हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता जा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें