Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए किया भूमि का निरीक्षण

कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक भवानी पठानिया भी रहे साथ

ऋषि महाजन/नूरपुर। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण से पूरे देश में उत्कृष्ट सरकारी स्कूलों का एक सफल मॉडल विकसित होगा। जिला कांगड़ा के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण करते हुए यह शब्द कहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे का पहला दिन, बैठक कर की चर्चा, क्या बोले-पढ़ें खबर

 

इस दौरान कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया और विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया भी साथ रहे। रोहित ठाकुर ने आज जवाली विधानसभा के ठंगर, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के डोहब और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंजार में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।

हिमाचल में पत्र बम का शोर, विपक्ष ने मांगी जांच, सरकार बोलीं-नहीं सच्चाई

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के निर्देशानुसार वे जिला कांगड़ा में डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए दौरे पर आए हैं। उन्होंने बताया कि जवाली विधानसभा के अंतर्गत ठंगर में लगभग 53 कनाल और शाहपुर के डोहब में लगभग 76 कनाल भूमि डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों स्थानों में बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

2000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, बैंकों में खोले स्पेशल काउंटर

 

वहीं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंजार में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए लगभग 80 कनाल भूमि उन्होंने आज देखी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के नाम होने के बाद यहां भी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।

रोहित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के बच्चों के लिए शिक्षा के उत्कृष्ठ केंद्र विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में बनने वाला डे-बोर्डिंग स्कूल विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं से लैस होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लगभग 100 कनाल भूमि पर इन स्कूलों का निर्माण किया जाएगा।

सराहनीय: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्य नहीं लेंगे मानदेय

 

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में इन स्कूलों में पांचवी कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाएगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से इन्हें बारहवीं कक्षा तक स्तरौन्नयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हर सुविधा उपलब्ध हो इसलिए इनका निर्माण जिला या उपमंडल मुख्यालय के 5 किलोमीटर रेडियस में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में आईसीटी सहित सभी आधुनिक तकनीकों के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनका भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी अत्याधुनिक होगा। रोहित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री का ध्येय है कि बच्चे स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी निपुण हों। उन्होंने कहा कि इस हेतु इन डे-बोर्डिंग स्कूलों में कुल क्षेत्र का लगभग एक तिहाई हिस्सा खेल गतिविधियों और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इससे पूर्व राजकीय महिला बहुतकनीकी रैहन में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट की। इस दौरान राजकीय महिला बहुतकनीकी रैहन, वजीर रामसिंह पठानिया कॉलेज देहरी, पीटीए सहित विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने उनके समक्ष अपनी मांगे रखी। शिक्षा मंत्री ने सभी प्रतिनिधि मंडलों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए, उनके समाधान का आश्वासन दिया।

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल दो ही राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान हैं। जिनमें एक राजकीय महिला बहुतकनीकी रैहन और दूसरा कंडाघाट में स्थित है। उन्होंने कहा कि लगभग 42 करोड़ की लागत से बना यह संस्थान प्रदेश के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में न केवल हिमाचल बल्कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करते हैं।

उन्होंने कहा हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों की बेटियों की शिक्षा के लिए एक अच्छा संस्थान विकसित हो इसके लिए हर संभव प्रयास सरकार द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने संस्थान में बी. फार्मेसी शुरू करने, छात्राओं के लिए होस्टल सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ इसके स्तरोन्नयन की मांग पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने की बात कही।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन भारत की वीरता और साहस का परिचायक है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह शब्द कहे।

 

मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट 

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल में व्यावसायिक कोर्स करने के लिए एक फीसदी ब्याज पर मिलेगा ऋण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दी जानकारी

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष में शिक्षा के लिए 8,828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। यह बात उन्होंने आज सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री द्वारा अपने पहले ही बजट में इस दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा की हैं।

हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश, कानून बनाए सरकार

 

उन्होंने कहा कि आज के युग में विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की चुनौतियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। भविष्य की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को नई तकनीक को अपनाना होगा।

भाजपा का मानना, राहुल गांधी का ‘मोदी’ पर बयान पिछड़ों का अपमान, होगा आंदोलन

रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नए तकनीकी पाठयक्रम आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपये का उपदान प्रदान करेगी। गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर व्यावसायिक कोर्स करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डै-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने महाविद्यलाय की स्वयंसेवी अंचल को गणतंत्र दिवस परेड-2023 में पूरे भारत की एनएसएस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने तथा नेहा ठाकुर को कबड्डी में बेहतर उपलब्धियां अर्जित करने के लिए भी सम्मानित किया।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

उन्होंने महाविद्यालय की स्वयंसेवी अंचल को गणतंत्र दिवस परेड-2023 में पूरे भारत की एनएसएस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने के लिए 25 हजार रुपये, कॉलेज के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें