Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

जयराम की बड़ी बात : हिमाचल में महिलाओं से हुआ छल, भाजपा छेड़ेगी बड़ा अभियान

1,500 रुपए भत्ता देने की गारंटी को लेकर किया अपमान

ऋषि महाजन/कंडवाल। कांग्रेस के महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ता देने की गारंटी को लेकर भाजपा बड़ा अभियान छेड़ेगी। अभियान का स्वरूप क्या होगा यह बाद में तय किया जाएगा। यह ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडवाल में किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंडवाल में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति में पहुंचे थे।

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान में 18 से 60 साल की हर महिला को कैबिनेट की पहली बैठक में 1,500 रुपए खाते में डालने का निर्णय लेने की बात कही थी। अब चार माह होने को हैं। बजट में महिलाओं का अपमान किया है और झूठ बोला है। हिमाचल में महिलाओं की संख्या आबादी का आधा हिस्सा है।

अब कांग्रेस की महिलाओं को 1,500 रुपए देने की हकीकत अलग है। उन महिलाओं को देने की बात कही है जो पहले सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन ले रही हैं। किसी महिला को 1,000 तो किसी को 1,150 रुपए पेंशन मिल रही है। बजट में उन महिलाओं के लिए व्यवस्था की है। पांच सौ और साढ़े तीन सौ रुपए डालकर गारंटी पूरी करने की कोशिश की जा रही है।

विक्रमादित्य बोले-पशुधन ऐसा व्यवसाय, जो बन सकता है आय का महत्वपूर्ण साधन

हिमाचल में 18 से 60 साल आयु की लगभग 22 लाख महिलाएं है, जबकि हिमाचल बजट में 2 लाख 31 हजार महिलाओं को पैसा देने के प्रावधान की बात कही है। यह मातृ शक्ति का अपमान है। हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से कांग्रेस खिलाफ अभियान छेड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस के वादों की पोल खुली है। सभी वादे एक तरफ रह गए। कोई भी वादा पूरा करने कि दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की बात कही थी।

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

कहा था कि एक अप्रैल से पैसे कटने बंद हो जाएंगे, इसके बावजूद अब तक स्पष्टता नहीं है। कर्ज को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह शोर मचा रही थी कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कर्ज लिया।

जब आंकड़े सामने आए तो 2012 से 2017 तक कांग्रेस की पूर्व सरकार की तुलना उनकी सरकार ने कम कर्ज लिया है। पूर्व सरकार में एक साल में चार हचार करोड़ और पांच साल में 20 हजार करोड़ का कर्ज लिया।

मौजूदा सरकार ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार तीन माह में 6 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। यह आंकड़ा कहां तक जाएगा, समय बताएगा। सरकार किस तरह फेल हुई है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लोग सड़कों पर आ गए हैं।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा का मानना, राहुल गांधी का ‘मोदी’ पर बयान पिछड़ों का अपमान, होगा आंदोलन

आलोचना करने का अधिकार पर गाली देने का नहीं

शिमला। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि अपनी आदत की मुताबिक राहुल गांधी ने आज भी प्रेस के माध्यम से गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है, वह अपने आप को देश से बड़ा समझते हैं। संवैधानिक संस्थाओं से बड़ा समझते हैं, न्यायालय से और संसद से भी बड़ा समझते हैं। राहुल गांधी को सजा हुई है 2019 में दिए गए उनके भाषण पर।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

आज राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच समझ कर बोलता हूं, तो राहुल गांधी 2019 में जो बोले थे, वह सोच समझ कर बोले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? आखिर राहुल गांधी के इस वक्तव्य का तात्पर्य क्या था?

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

‘मोदी’ सरनेम जाति सूचक शब्द है, जो देश के अति पिछड़े समाज से आते हैं। इस प्रकार, राहुल गांधी ने अति पिछड़े समाज का अपमान किया था, उन्हें आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन गाली देने का नहीं। राहुल गांधी ने ‘मोदी’ सरनेम पर अपशब्द कहा, तो क्या उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? यदि राहुल गांधी सोचते हैं कि किसी को भी गाली देने और अपमानित करने का उन्हें अधिकार है, तो उनकी गाली से पीड़ित व्यक्ति को भी मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

भारतीय दंड संहिता के अनुसार, कोई भी व्यक्ति यदि किसी संगठन या किसी व्यक्ति विशेष को गाली देता या अपमानजनक शब्द कहता है, तो पीड़ित व्यक्ति या संस्था द्वारा उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का अधिकार होता है। क्या कांग्रेस पार्टी को इस कानून से भी परेशानी है?

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

 

कोर्ट में राहुल गांधी को भी उनके वकील के माध्यम से बात रखने का भरपूर मौका मिला। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा आप माफी मांगेंगे, उन्होंने स्पष्ट कहा कि माफी नहीं मांगेंगे, तब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। वैसे भी, मानहानि मामले में राहुल गांधी पर 7 और मामले देश के विभिन्न भागों में चल रहे हैं। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी सरनेम मामले को लेकर पटना में राहुल गांधी के खिलाफ एक केस दर्ज कर रखा है। उस मामले में भी राहुल गांधी बेल पर हैं।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

 

राहुल गांधी यदि सोच समझकर बोलते हैं, तो इस आधार पर भारतीय जनता पार्टी मानती है कि उन्होंने जान बूझकर पिछड़ों का अपमान किया, जिसकी हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। राहुल गांधी द्वारा पिछड़ों के अपमान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में आंदोलन करेगी।

कांग्रेस पार्टी में बड़े-बड़े वकीलों की फ़ौज है। वे सूरत सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाकर राहुल के लिए स्टे आर्डर के लिए आग्रह क्यों नहीं किए? राहुल जी को कोर्ट जाने से किसने मना किया था? भाजपा इस सवाल का जवाब जानना चाहती है। क्या राहुल गांधी नाख़ून कटा कर शहीद होने की कोशिश कर रहे हैं? कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी मामले में चंद घंटों में ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और कोर्ट से उन्हें राहत भी मिली।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें