Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयंती पर याद किए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री, शिमला में दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दोनों के जीवन का अनुसरण करने पर दिया बल

शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और देश की आजादी में दोनों के योगदान को याद किया।

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू

इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन हमेशा दूसरों के लिए जिया और सभी को साथ लेकर चले। राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को सभी के लिए आदर्श बताते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शिमला : फिर सड़कों पर उतरे IGMC के सुरक्षा कर्मी, समर्थन में आई CITU

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया और अहिंसा के दम पर ही हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाई। आज पूरा विश्व उन्ही के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की उन्होंने ही जय जवान और जय किसान का नारा दिया था और उसी का परिणाम है की आज देश अन्न उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बना है।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

 

वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मिनट में साफ, चमत्कारिक सफाई प्रक्रिया की हुई शुरूआत

दिवंगत IPS एसआर राणा के बेटे को हिमाचल पुलिस में मिली सब इंस्पेक्टर की नौकरी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

 

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने का विरोध

शिमला। मानहानि मामले में कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष किया जा रहा है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर सत्याग्रह किया।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

कांग्रेस पार्टी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। जब से यह सरकार बनी है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से देश भर से लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता सत्तासीन केंद्र की सरकार डरी हुई है, जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

HPU में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की उठी मांग, NSUI ने वीसी को सौंपा ज्ञापन

शिमला।  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के साथ महात्मा गांधी का एक खास नाता रहा है। महात्मा गांधी अपनी शिमला यात्राओं के दौरान अक्सर समरहिल में रुकते थे। ऐसे में NSUI छात्र संगठन लगातार  HPU  में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा लगाने कि मांग कर रहा है। NSUI छात्र नेता वीनू मेहता का कहना है कि महात्मा गांधी पूरे देश और विश्व के लिए शांति के प्रतीक रहे हैं और आज भी एक प्रेरणा स्रोत हैं। इसलिए एचपीयू में उनकी एक प्रतिमा लगनी चाहिए।

HP Cabinet Meeting: शिक्षा विभाग से संबंधित बड़े फैसले संभव, फाइलें लेकर पहुंचे मंत्री

उन्होंने बताया कि इसके लिए NSUI ने वाइस चांसलर को ज्ञापन भी सौंपा और प्रतिमा लगाने की लगातार मांग भी की। विनू मेहता ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा भी लगाई गई है। हालांकि HPU  के लिए उनका कोई ख़ास योगदान नहीं था, लेकिन उनकी प्रतिमा कैंपस में है। मेहता ने कहा कि वे उसका विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन महात्मा गांधी जिनका  HPU  परिसर से खास नाता रहा है, उनकी प्रतिमा कैंपस में जरूर होनी चाहिए।

हिमाचल : शिमला जा रही HRTC बस पलटी, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल

 

वीनू मेहता ने कहा कि हिमाचल की राजधानी शिमला इतिहास की कहानियों से भरा हुआ शहर है। गुलामी के दौर में यह शहर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी बना। अहिंसा के मार्ग पर आजादी की लड़ाई में उतरे महात्मा गांधी भी अनेक बार शिमला आए। अपनी इन यात्राओं के दौरान महात्मा कई बार राजकुमारी अमृत कौर के घर में रुके थे। यह घर आज भी  HPU  के कैंपस में मौजूद है। ऐसे में विश्वविद्यालय से महात्मा गांधी के जुड़ाव को देखते हुए NSUI यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रही है।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि : कांग्रेस नेताओं ने रिज पर दी श्रद्धांजलि

शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के मौके पर देशभर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। शिमला में भी रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी के देश के लिए योगदान को याद किया।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की है। आज के दिन महात्मा गांधी सहित देश की आजादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है।

महात्मा गांधी कि देश ही नहीं दुनिया में भी अलग पहचान है आज उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की सबको जरूरत है। चंद्र कुमार ने कहा कि आज देश की कुछ सांप्रदायिक ताकतें महात्मा गांधी के बजाए नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता कर उनकी पूजा कर रहे हैं जो बेहद ही दुर्भाग्य की बात है।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें