Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन, इन मुद्दों पर तप सकता है सदन

दो बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन है। विधानसभा की कार्यवाही आज दोपहर बाद 2 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। सदन में आज ज्यादातर सवाल स्वास्थ्य विभाग, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, आउटसोर्स कर्मचारी, स्कूल और सड़कों से जुड़े हुए हैं। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक देखने को मिल सकती है। विशेषकर आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े सवाल पर सदन तप सकता है।

हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश, कानून बनाए सरकार

विपक्ष सदन में राहुल गांधी के मुद्दे पर चर्चा भी मांग सकता है। इससे पहले भी गुरुवार और शुक्रवार को विपक्ष इस मसले पर चर्चा मांग चुका है। सदन में आज से कट- मोशन (कटौती प्रस्ताव) पर चर्चा शुरू होगी और यह अगले तीन दिन तक चलेगी। सामान्य प्रशासन पर पहले कटौती प्रस्ताव पर 17 सदस्य बोलेंगे, जबकि दूसरे प्रस्ताव में भू-राजस्व व जिला प्रशासन पर चर्चा होगी। इस पर पांच सदस्य अपनी बात सदन में रखेंगे। तीसरा कट मोशन पुलिस व संबंधित संगठन से जुड़ा है। इस पर 5 सदस्य सदन में बात रखेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *