Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News Uncategorized

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज
नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित
फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।
हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

एक उड़ान होगी रोज, एक सप्ताह में चार दिन

धर्मशाला। अब इंडिगो दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए उड़ाने शुरू करने जा रही है। यह उड़ाने 26 मार्च से शुरू होंगी। इंडिगो दो उड़ाने शुरू करेगी। 26 मार्च 2023 को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ेगी। सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंचेगी। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।यह फ्लाइड रोज होगी।

शिमला : रिज पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, पर्यटकों को उठाकर थाने ले गई पुलिस

इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।

सेना आयुध कोर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, हिमाचल के लिए इतने पद

बता दें कि यह फ्लाइट उतरते ही जिला कांगड़ा में हवाई सेवाएं देने वाली इंडिगो कंपनी तीसरी सेवाएं प्रदाता कंपनी बन जाएगी। इससे पहले एलायंस एयर और स्पाइस जेट की कांगड़ा एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानें होती हैं। 26 मार्च से शुरू होने वाली इन उड़ानों के लिए एडवांस बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें