शिमला। देशभर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के डेलिगेट्स वोटिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के डेलीगेट्स ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाले।
शिमला : झाकड़ी में 20 वर्षीय युवती की हत्या, गले में लिपटा था मोबाइल का चार्जर
इस दौरान हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर चुनाव कराया जाना सशक्त लोकतंत्र का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी में मजबूत आंतरिक लोकतंत्र है।
हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में शामिल दोनों ही नेता बेहद अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री रहने के साथ-साथ UN में काम करने का अनुभव है, वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में नेता विपक्ष और संगठन की समझ वाले व्यक्ति हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों में से जो भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनेगा, वह पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू, उम्मीदवारों के नामों को लेकर चल रहा मंथन
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता