Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, निकली भव्य जलेब

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया शुभारंभ
मंडी। देवभूमि हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए मंडी शहर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री राजा माधव राय मंदिर की पगड़ी रस्म में सम्मिलित हुए एवं मंदिर में पूजा-अर्चना की
बता दें कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव 15 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर खास जोर रहेगा। महोत्सव के लिए प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में सीटू के महापड़ाव का आगाज, 26 हजार रुपये मांगा न्यूनतम वेतन

मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों को रद्द करने की भी मांग

शिमला। केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू का तीन दिवसीय महापड़ाव शनिवार से प्रदेश सचिवालय के बाहर शुरू हो गया है। सीटू व हिमाचल किसान सभा के बैनर तले हिमाचल प्रदेश के मनरेगा, निर्माण, बीआरओ, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, उद्योगों, आउटसोर्स, ठेका कर्मी 25 से 27 नवंबर तक तीन दिन का महापड़ाव करेंगे। सीटू ने सरकार को चेताया है कि मजदूर व किसान 2024 में मोदी सरकार को सता से उखाड़ फेंकेंगे।

 

कुल्लू : दलाश-लूहरी सड़क पर खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो की गई जान-2 घायल

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान मजदूर फैसले लेती आ रही है। तीन किसान विरोधी कानून किसानों के दबाव के बाद वापस लिए गए।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

महापड़ाव के द्वारा मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये घोषित करने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों को रद्द करने, आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील योजना कर्मियों को नियमित करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने, शहरी क्षेत्रों में विस्तार के साथ ही मनरेगा में 375 रुपये प्रति दिन की मजदूरी पर 200 दिन कार्य दिवस प्रदान करने की मांग की जा रही है।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र

 

उन्होंने कहा कि मनरेगा, निर्माण तथा बीआरओ मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व आर्थिक लाभ बहाल करने, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने की मांग की जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार की नवउदारवादी व पूंजीपति परस्त नीतियों के कारण बेरोजगारी, गरीबी, असमानता व रोजी रोटी का संकट बढ़ रहा है। बेरोजगारी व महंगाई से गरीबी व भुखमरी बढ़ रही है।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

सभी श्रमिकों को पेंशन सुनिश्चित करने, बिजली संशोधन विधेयक को निरस्त करने, आउटसोर्स प्रणाली पर रोक लगाकर इन सभी मजदूरों को नियमित करने, नौकरी से बाहर किए गए सैकड़ों कोविड कर्मियों को बहाल करने की मांग भी की जा रही है।

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

 

हिमाचल : 80 हजार की शॉल और 50 हजार तक का रूमाल बने आकर्षण
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

 

Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाहपुर आईटीआई में दो नए ट्रेड शुरू, शॉर्ट टर्म कोर्स का भी आगाज

संस्थान में दीक्षांत समारोह किया आयोजित

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में दो नए ट्रेड टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स (दो वर्ष) और आईओटी स्मार्ट सिटी (एक वर्ष) का शुरू हो गए हैं। वहीं, अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स बेसिक इलेक्ट्रिकल तथा बेसिक ऑटोमोबाइल की शुरुआत भी हो गई है।

Big Breaking : हिमाचल में TET का शेड्यूल जारी, 9 से आवेदन होंगे शुरू

 

इनका शुभारंभ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के वार्षिक दीक्षांत समारोह के अवसर पर हुआ। इस मौके पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि रहे।

केवल पठानिया ने कहा कि शीघ्र ही शाहपुर आईटीआई की बिजली की समस्या में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शाहपुर आईटीआई और एटीसी परिसर में 4 फ्लड लाइट लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर आईटीआई और आईएमसी स्टाफ द्वारा आपदा राहत के लिए एक लाख का चेक भेंट किया गया।

ऊना : चार रिटायर कर्मचारियों को सौंपे ओल्ड पेंशन अदायगी आदेश पत्र

 

इस दीक्षांत समारोह में विधायक द्वारा एक तथा दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को प्रमाणपत्र भेंट किए। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

विधायक केवल पठानिया ने 10 लाख से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। संस्थान के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।

किन्नौर : चौरा टनल के पास लैंडस्लाइड, हल्के वाहनों के लिए खुला NH-05

 

संस्थान के प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरजीत राणा ने संस्थान के बारे में बताया। इस आईटीआई में वर्तमान में 30 ट्रेडों में लगभग 1470 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

माता चिंतपूर्णी मंदिर नवरात्र मेले : बिना पंजीकरण दर्शन की नहीं होगी अनुमति

 

 

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद 

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
Categories
Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुंदरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति के रूबरू करवाएगा, वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करेगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि देवता मेले के दौरान आज भी पुरातन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में समाज के हर वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए ।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवता मेला सुंदरनगर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मंडी से चंपा ठाकुर, नगर परिषद, सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

बीड़-बिलिंग: अप्रैल में होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप, रघुवीर बाली करेंगे आगाज

लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर होगा आयोजन
बैजनाथ। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने आज शनिवार को  कांगड़ा जिला के बीड़ में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। किशोरी लाल ने कहा कि हिमाचल के कांगड़ा स्थित बैजनाथ के में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में लंबे अंतराल के बाद अप्रैल माह में पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग में एक बार फिर विश्वभर के मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आएंगे। सीपीएस ने कहा कि पैराग्लाडिंग से बैजनाथ क्षेत्र को विश्व में पहचान मिली है।
डीजीपी संजय कुंडू ने मणिकर्ण का किया दौरा, बोले-जल्द पकड़ में होंगे आरोपी
उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप में बैजनाथ में दुनिया भर के पैराग्लाइडर्स आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके आयोजन से विश्वभर में हमारे क्षेत्र का नाम प्रसिद्ध होगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग दें।
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी जारी : 24 मार्च तक खराब रहेगा मौसम
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, विशेषकर जिले को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग से संबंधित जो मुद्दे होंगे उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सीपीएस ने कहा कि बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्कूल प्रशिक्षण देने वाला विश्व का पहला संस्थान होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पैराग्लाइडर पायलटों के प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख लंगेगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पैराग्लाइडिंग स्कूल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने आदर्श बेकरी बैजनाथ की एक शाखा का शुभारंभ मझेरना रोड पपरोला में किया।
इसके उपरांत बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप का शुभारंभ 5 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली करेंगे तथा समापन समारोह 9 अप्रैल को होगा। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी स्थानीय संस्कृति को विश्व भर से आए मेहमानों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान एयरो और फ्लॉवर शो का भी आयोजन किया जाएगा।
अनुराग शर्मा ने कहा कि बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरे और एशिया में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से 125 पैराग्लाइडिंग के प्रतिभागी यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए अब तक 95 पैराग्लाइडिंग के पायलटों ने पंजीकरण करवा दिया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

भव्य शोभा यात्रा के साथ काठगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

ऋषि महाजन/इंदौरा। प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है।

ड्रोन टेक्नोलॉजी बदलेगी हिमाचल की तस्वीर, पहले चरण में होगा कुछ ऐसा

 

उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है।

अखिलेश बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही क्यों बंद हुई सीमेंट कंपनियां-दें जवाब?

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए उन्होंने अपने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ज्वाली तथा इंदौरा क्षेत्रों में सिद्धाथा तथा शाह नहर का निर्माण करवाया था, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त शाह नहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग को आकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

हिमाचल: चालान कट रहे, जुर्माना भी हो रहा, क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन

 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, कृषि मंत्री की पत्नी कृष्णा चौधरी, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत काली दास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार विनोद कुमार टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, मंदिर कमेटी के उप प्रधान अजीत सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें