Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

बैजनाथ। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोभायात्रा में भाग लिया।
मंडी शिवरात्रि मेला : लघु जलेब निकाल कर बाबा भूतनाथ को दिया न्योता
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अति प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ में दर्शन किए और भगवान शिव की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव 12 मार्च तक चलेगा।

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा

श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजन

शिमला/कांगड़ा। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आने की खुशी में पूरे देश में अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला और कांगड़ा शहर भी राममय हो गया। राम भक्त रामलला के रंग में रंगे नजर आए। लोग राम भजनों पर खूब थिरके।

हिमाचल : कर एवं आबकारी विभाग के हुए दो विंग, नोटिफिकेशन जारी

 

धार्मिक सभाओं द्वारा शिमला के कालीबाड़ी से लोअर बाजार होते हुए राम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला। सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि सैकड़ों साल के बाद यह पावन मौका आया है।

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

 

शिमला को सजाया गया है। कालीबाड़ी से श्रीराम मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कल से मंदिर में अखंड पाठ किया जाएगा। 22 को अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। शाम को रिज पर आतिशबाजी कर इस दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा।

हमीरपुर में यहां होंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार, भरे जाएंगे 100 पद

 

कांगड़ा शहर में श्री राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। क्षेत्र में जय श्री राम का उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा मटौर साइड से कांगड़ा बाजार की तरफ निकाली गई। इस दौरान लोगों को हलवे का प्रसाद भी बांटा गया।

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

देहरा: कालेश्वर महादेव बैसाखी मेला शुरू, शोभायात्रा के साथ हुआ आगाज

ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न रहे मुख्यातिथि

 

देहरा। हिमाचल के कांगड़ा का कालेश्वर महादेव बैसाखी मेला शुरू हो गया है। मेले का आगाज शोभायात्रा के साथ हुआ। मुख्यातिथि ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यातिथि ने कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय कलाकारों और स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।

मंडी मंडल में HRTC चालकों के भरे जाएंगे 276 पद, 17 से ड्राइविंग टेस्ट

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, डॉक्टर राजेश शर्मा,  एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव, डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान, तहसीलदार रक्कड़ अमित शर्मा, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, राजस्व विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिमाचल कैबिनेट : सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला, भरे जाएंगे DSP के पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुंदरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति के रूबरू करवाएगा, वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करेगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि देवता मेले के दौरान आज भी पुरातन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में समाज के हर वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए ।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवता मेला सुंदरनगर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मंडी से चंपा ठाकुर, नगर परिषद, सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

शोभायात्रा के साथ हुआ पालमपुर के राज्य स्तरीय होली महोत्सव का आगाज

सीपीएस आशीष बुटेल ने अखाड़े पूजा के साथ किया दंगल प्रातियोगिता का शुभारंभ

पालमपुर। चार दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव  का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा लोक निर्माण विश्राम गृह से गांधी ग्राउंड तक आयोजित की गई। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की। शोभायात्रा में  बड़ी संख्या में  लोगों ने भाग लिया। इस दौरान गतका और आकर्षक तिब्बतियन डांस का भी प्रदर्शन किया गया।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

सीपीएस द्वारा अखाड़े पूजा के साथ दो दिनों तक चलने वाली दंगल प्रातियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में उत्तर भारत के  विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रातियोगिता में महिला दंगल का भी आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर ने सीपीएस ने सभी को राज्य स्तरीय होली महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली उत्सव का पौराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से पालमपुर होली उत्सव आज भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। उन्होंने उत्सव समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को महोत्सव के सफल रूप में आयोजन की बधाई दी।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, निगम के पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता करुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राधा सूद, एसडीएम पालमपुर एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ अमित गुलरिया, निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार सार्थक शर्मा, पहलवान और पालमपुर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें