Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

काजा में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, सीएम सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में करेंगे शिरकत

शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

CBSE ने शिक्षकों के लिए शुरू किया विशेष अभियान, होगा कुछ ऐसा-पढ़ें खबर

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला सोलन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला मंडी, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जिला कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

सोलन में लैंडस्लाइड, पेट्रोल पंप आया चपेट में, पूरी तरह क्षतिग्रस्त

 

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जिला शिमला, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जिला सोलन, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुंदरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति के रूबरू करवाएगा, वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करेगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि देवता मेले के दौरान आज भी पुरातन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में समाज के हर वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए ।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवता मेला सुंदरनगर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मंडी से चंपा ठाकुर, नगर परिषद, सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें