Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र : सिरमौर के हाब्बन से चूड़धार तक बनेगा रोप-वे, हरी झंडी का इंतजार

रीना कश्यप के सवाल के जवाब में दी जानकारी
शिमला। हिमाचल के सिरमौर जिला के हाब्बन से चूड़धार तक रज्जू मार्ग (रोप-वे) का निर्माण प्रस्तावित है। इसका निर्माण केंद्र सरकार की पर्वतमाला स्कीम के तहत किया जाना है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के सवाल से जवाब में नगर एवं ग्राम योजना (Town and Country Planning) मंत्री मंत्री राजेश धर्माणी ने मुहैया करवाई है।
हिमाचल : सड़कों पर उतरे जलरक्षक, वेतन में 300 रुपए बढ़ोतरी से नाखुश
बजट सत्र के दौरान जवाब में बताया गया कि  हाब्बन से चूड़धार तक रज्जू मार्ग  का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हाब्बन से चूड़धार तक रज्जू मार्ग परियोजना को केंद्र सरकार की पर्वतमाला स्कीम के तहत विकसित किया जाएगा। इसके लिए संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को  विभाग ने 25 फरवरी 2022 के द्वारा पत्राचार किया किया है, जोकि केंद्र सरकार के पास लंबित है।
करसोग में लापता बच्ची का मामला, पिता ले गए थे घर- मां को नहीं था पता
वहीं, बजट सत्र के दौरान रीना कश्यप के एक अन्य सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानगढ़ का नाम बदल कर शहीद राजेश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रखने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्राप्त हुआ था, जिसे वर्ष 2022 में विचार करने के उपरान्त अस्वीकृत कर दिया गया था।
शिक्षण संस्थानों के नाम को बदलने के लिए दिशा निर्देश/मापदंड निर्धारित करने के लिए शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में पांच सदसीय कमेटी का गठन दिनांक 21 सितंबर 2023 को किया गया है। समिति सभी प्राप्त प्रस्तावों पर नियमानुसार विचार करेगी।
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
बजट सत्र : बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं

बच्चे सहित 3 जिंदगियां जाने के बाद जागा NHAI, अब 6 मील में हटेंगी भारी चट्टानें

हिमाचल : बर्फबारी से 387 सड़कें और 4 NH बंद, 895 विद्युत ट्रांसफार्मर भी प्रभावित 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

ऊना : नियमित आधार पर भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पद 
हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

हिमाचल : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी
SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

हिमाचल : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका
विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : मुख्यमंत्री ने 15 टिप्पर को दिखाई हरी झंडी- किस PWD मंडल को कितने मिले-जानें

चौड़ा मैदान शिमला से किया रवाना
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  चौड़ा मैदान शिमला से पीडब्ल्यूडी के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें निरमंड पीडब्ल्यूडी मंडल के लिए 3, रामपुर, कल्पा, रोहड़ू, जुब्बल और कोटखाई मंडल के लिए दो-दो, बीएंडआर मंडल शिमला-1 और भावानगर के लिए एक टिप्पर शामिल है।
मंडी लैंडस्लाइड : चट्टानों में दबे LNT मशीन ऑपरेटर का शव बरामद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पीडब्ल्यूडी को आवश्यक मशीनरी जैसे कि टिप्पर, जेसीबी और पोकलेन आदि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मशीनों की कमी की समस्या का हल भी हो सकेगा। विभाग को और अधिक सशक्त बनाने एवं इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हाल ही में 82 टिप्पर व 107 जेसीबी खरीदी हैं।
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
प्रदेश सरकार द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों को सरकारी संस्थानों से हटाया जा रहा है, जिससे की आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण सहित भारी बर्फबारी एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में बचाव कार्यों में तेजी लाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आती है।
मंडी : भारी भरकम चट्टानें गिरने से चंडीगढ़-मनाली NH बंद, खुलने में लगेगा वक्त- जानें अपडेट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में तेजी लाई है, ताकि इनका लाभ प्रदेश के लोगों को समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग के तहत निविदा प्रक्रिया को सरल कर इसकी अवधि 51 दिन से घटा कर 30 दिन की है, ताकि परियोजनाओं कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले। प्रदेश में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण को अधिमान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेंद्र पाल जगोटा व  डीसी अनुपम कश्यप आदि उपस्थित थे।
हिमाचल बजट सत्र : सुक्खू सरकार के कार्यकाल में अब तक 3159 को मिली सरकारी नौकरी 

10 माह में 9 करोड़ से अधिक बोतल शराब गटक गए हिमाचली-मिल्क सेस से अच्छी कमाई

SMC शिक्षकों की दो टूक, नियमित करने का करो ऐलान, तभी स्कूलों का करेंगे रुख

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

ऊना : नियमित आधार पर भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पद 

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

मौसम अलर्ट : डीसी कांगड़ा ने जारी की एडवाइजरी, इन नंबर पर करें संपर्क

हिमाचल बजट : शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल बजट : SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

हिमाचल बजट : कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट

हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी का अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल बजट : पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ी, डाइट मनी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

हिमाचल बजट : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका
हिमाचल बजट : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर रेड रन मैराथन को दिखाई हरी झंडी

राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के द्वारा की गई है आयोजित

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को ऐतिहासिक रिज से रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाई। यह मैराथन राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, सीपीएस संजय अवस्थी भी मौजूद रहे।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एड्स कंट्रोल के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी बेहतरीन काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश के करीब 75 लाख जनसंख्या में अनुमानित 7100 एड्स के मामले हैं। इनमें 5300 मामले कंफर्म हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

 

उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लोग पहले एड्स की बीमारी के बारे में जिक्र करने में डर महसूस करते थे, लेकिन अब जागरूकता बढ़ाने के बाद लोग इस बीमारी की बात करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि समय पर यदि इस बीमारी का पता चल जाए, तो मरीज का इलाज करने में आसानी होती है। इससे मरीज की उम्र को दवा के द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

वहीं, हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज जारी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज में कहां किस तरह कट लगाया जाना है, इस पर भी उनका पूरा ध्यान है।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल : जब गुरखा है तो कैसा डर, माइनस 30 डिग्री तापमान में भी प्रभावी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी

शिमला। जब गुरखा है तो अब लाहौल-स्पीति वासियों को कैसा डर है। जी हां, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां से जिला लाहौल-स्पीति के लिए बचाव कार्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शरद ऋतु में बर्फबारी तथा अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के लिए चार फोर्स गुरखा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह वाहन प्रदान किए गए हैं।

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाहन शून्य से लेकर माइनस 30 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में प्रभावी सिद्ध होंगे। इन वाहनों की इंजन क्षमता तथा ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतर है, जो लाहौल-स्पीति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है।

उन्होंने कहा कि जिला में बादल फटने तथा हिमस्खलन जैसी घटनाएं आम हैं। ऐसे में आम जनता कीे कठिनाईयों को कम करने एवं राहत व बचाव कार्यों में इन वाहनों से मदद मिलेगी। यह वाहन बचाव दल तथा अन्य उपकरणों के तीव्र आवागमन में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे बहुमूल्य जानें बचाई जा सकेंगी।

हिमाचल: डिप्टी सीएम और CPS नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, नोटिस जारी

लाहौल-स्पीति जिला के लिए यह वाहन प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि यह कदम प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनाओं को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाल ही में स्पीति घाटी के प्रवास के दौरान यह मुद्दा उठाया गया था और सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर लोगों की इस मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि स्पीति घाटी की जनता मुख्यमंत्री की इस उदारता के लिए आभारी है।

शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News Uncategorized

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज
नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित
फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।
हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।