Categories
Weather Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा जाने वाले जरा ध्यान दें : बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते बंद हैं ये मार्ग

मार्ग बहाल करवाने में जुटा हुआ प्रशासन

हिमाचल के जिला चंबा में बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते कई जगह पर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मार्ग बंद होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसा से चंबा रोड चांजू नाला और कलहेल के पास भारी लैंडस्लाइड के चलते बंद है वहीं चंबा से भरमौर रोड पर मेहला के पास भी लैंडस्लाइड हुआ है जिसके कारण ये मार्ग बंद है। वाहनों की लंबी कतारें रोड के दोनों तरफ लगी हुई हैं।

सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट पर

इनके अलावा डलहौजी से खजियार रोड अहाला नाला से खजियार तक बर्फबारी के चलते बंद है। चंबा से चुवाड़ी रोड़ जोत के पास बर्फबारी के चलते बंद है। चंबा से पांगी रोड वाया साच पास भी बर्फबारी के चलते बंद है। प्रशासन ये मार्ग बहाल करवाने में जुटा हुआ है। मंगलवार को मौसम साफ होने की वजह से इन मार्गों पर जल्द यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

उधर, जिला की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। विशेषकर ऐसे स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है कि जहां पर हिमस्खलन होने की संभावना ज्यादा है।

 

पांगी घाटी में रविवार और सोमवार को भारी हिमपात हुआ है जिसके चलते घाटी मौजूदा समय में सड़क सेवा के दृष्टिगत देश दुनिया से कट चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने BRO को वाया जम्मू संपर्क मार्ग को जल्द बहाल करने के आदेश दिए हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

बीते सप्ताह पांगी में ग्लेशियर गिरने की घटना भी घट चुकी है। घाटी में हर तरफ बर्फ की चादर बेचने के चलते यहां के सभी लिंक रोड भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हैं। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए पांगी प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह अलर्ट जारी किया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों से अनावश्यक न निकलें। साथ ही सरकारी विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेवा देना चाहते हैं डॉ जनकराज, सीएम से मांगी अनुमति

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए डॉक्टर जनक राज ने सरकार से सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सेवाएं देने की अनुमति मांगी है। इसको लेकर डॉक्टर जनक राज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिना किसी वेतन भत्ते के न्यूरो सर्जरी के मरीजों को सेवाएं देना चाहते हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

डा. जनक राज ने कहा कि उन्होंने काफी लंबे समय तक प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी है और अब वह राजनीति में उतरे और भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं ऐसे में जो उनका अनुभव है वह उसका प्रयोग कर लोगों के हित के लिए अस्पतालों में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहते हैं। वह सरकार से बिना पैसे लिए मरीजों की सेवा करना चाहते हैं।

सरकार जो उचित समझे मेडिकल कॉलेज चंबा या टांडा मेडिकल कॉलेज में ये सेवाएं देने के लिए उन्हें अनुमति दे सकती है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है और यदि उन्हें अनुमति मिलती है तो वह निशुल्क तौर पर अपनी सेवाएं अस्पतालों में देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों से भी उन्हें ऑफर आ रहे हैं, लेकिन उनके पास जो अनुभव है वह उसका उपयोग प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए करना चाहते है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

 

बता दे डॉ जनकराज न्यूरो सर्जरी में स्पेशलिस्ट हैं और आईजीएमसी में कई सर्जरी कर चुके हैं। पूर्व जयराम सरकार के दौरान आईजीएमसी में चिकित्सा अधीक्षक का पद भी डॉ. जनक राज संभाल चुके हैं। जनकराज 20 साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर, 2022 को इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था जिसके बाद चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से यह विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए। डा. जनक राज ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को हराया था, लेकिन अब विधायक बनने के बाद उन्होंने बिना पैसे लिए मरीजों के ऑपरेशन करने की अनुमति मांगी है। चुनाव प्रचार के दौरान भी वे सड़कों पर मरीजों को देखते हुए नजर आए और अभी भी लोग उन्हें फोन कर परामर्श लेते हैं और साथ ही कहीं भी दिख जाएं तो रिपोर्ट दिखाने पहुंच जाते हैं।

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने जुटी शिमला पुलिस, 24 घंटे में 4 नशा तस्कर धरे 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba

लैंडस्लाइड से बंद पठानकोट-चंबा एनएच हुआ बहाल, संभल कर करें यात्रा

चंबा। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ी-बड़ी चट्‌टानें गिरने से बंद यातायात सुचारू हो गया है। लैंडस्लाइड के चलते बंद मार्ग बहाल कर दिया गया है। सुबह ही एनएच बंद होने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समूचे भरमौर उपमंडल को शेष विश्व के साथ जोड़ने के लिए यही इकलौता सड़क मार्ग है। इसके अवरुद्ध होने से क्षेत्र वासियों को बड़ी परेशानी हुई।

हिमाचल के नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार-पढ़ें खबर 

जानकारी के अनुसार खड़ामुख के कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सुरंग के पास बड़ी चट्टानें गिरीं जिस वजह से भरमौर-चंबा के बीच सीधी यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और मार्ग बहाल करने में जुट गया। गुरुवार शाम तक मार्ग से चट्टानें हटाकर इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि इस मार्ग पर जाने वाले थोड़ा संभव कर व सावधानी से यात्रा करें।

बनखंडी : त्रिपल में कमलवीर जी महाराज ने अमृत वाणी से भक्तों को किया निहाल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla

सीएम बोले-‘आरोमा मिशन’ में चंबा भी हो शामिल, 5 क्षेत्रों में मौसम वेधशालाएं हों स्थापित

केंद्रीय राज्यमंत्री से सीएम सुक्खू ने किया आग्रह

नई दिल्ली। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि, बागवानी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अत्याधुनिक तकनीकें अपनाने और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।

माइनस 20 डिग्री में स्पीति वासियों की प्यास बुझा रहे जल शक्ति विभाग के कर्मी

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसी एक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग स्थापित करने पर विचार कर रही है, ताकि कैंसर रोगियों को प्रदेश में ही रेडिएशन थैरेपी का उपचार प्रदान कर उनके समय और संसाधनों की बचत की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया जाना समय की मांग है और उन्होंने इसके लिए केंद्र से तकनीकी सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने राज्य के बागवानी और कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए अनुकूलन (ओरिन्टेशन) कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही नई तकनीकों से परिचित करवाने में सहयोग का भी आग्रह किया, जिससे उन्हें नवोन्वेषी तकनीकों से भलीभांति अवगत करवाया जा सकेगा।

नहीं वो दिन दूर जब नूरपुर के अमरूद होंगे मशहूर, हर साल 50 हजार होगी कमाई 

उन्होंने नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किसानों और बागवानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने का भी आग्रह किया, जिससे किसानों और बागवानों को उनके उत्पादों की गुणवत्ता को सुधारने में सहायता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने ‘आरोमा मिशन’ के तहत लैवेंडर की खेती के लिए चंबा जिला को शामिल करने और लैवेंडर के उत्पादन के लिए किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

प्राकृतिक आपदाओं के प्रति प्रदेश की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीएम ने भूकम्पीय क्षेत्रों कांगड़ा और हमीरपुर में एक उच्च स्तरीय अत्याधुनिक भूकम्पीय प्रयोगशाला एवं डॉटा विश्लेषण केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह को अवगत करवाया कि हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्याधिक संवेदनशील राज्य है।

जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड : देश के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू 5जी लॉन्च

ऐसे में दो जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में डॉपलर राडार स्थापित करने के अलावा हमीरपुर, चंबा, नालागढ़, केलांग और काजा क्षेत्रों में मौसम वेधशालाएं (वेदर ऑबजरवेटरीज) स्थापित करने के साथ ही आपदा प्रतिक्रिया, विश्लेषण और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए हमीरपुर जिला में डॉटा सेंटर स्थापित करना अति आवश्यक है। इससे न केवल बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित किया जा सकेगा अपितु राज्य के किसानों एवं बागवानों को मौसम सम्बंधी सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

डॉ. सिंह ने हिमालयी पारिस्थितिकी के प्रति मुख्यमंत्री की चिंता और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी गहरी रुचि की सराहना करते हुए उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर किया रिकॉर्ड

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में फिर भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भूकंप सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर दर्ज किया गया। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इस माह आठ दिन में चंबा में तीन बार भूकंप आ चुका है। 14 जनवरी को दो बार भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।

जगत नेगी बोले-जोशीमठ घटना Eye Opening, किन्नौर का बताया किस्सा

बता दें कि 14 जनवरी को भी हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिला में भूकंप (Earthquake) आया था। पहले कांगड़ा जिला में धरती डोली। इसके बाद चंबा में झटके महसूस हुए। कांगड़ा जिला के धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। यानी चंबा की तरफ के क्षेत्र में भूकंप आया था।

कांगड़ा: श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी, मिलेगी यह जानकारी

कांगड़ा जिला में धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इससे करीब सात मिनट बाद चंबा में सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 आंकी गई था। इसका केंद्र जमीन में 5 किलोमीटर नीचे था। धर्मशाला से 22 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप रिकॉर्ड हुआ था। 14 जनवरी को ही दोपहर करीब 12 बजकर 11 मिनट पर चंबा में फिर 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

हिमाचल में पिछले दो माह में 12 बार भूकंप रिकॉर्ड किया जा चुका है। इससे पहले 9 जनवरी को बिलासपुर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप (Earthquake) रात 12 बजकर 42 मिनट दर्ज किया गया। 3 जनवरी को सोलन में सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर धरती कांपी। तीव्रता 2.7 रही। 31 दिसंबर को मंडी में सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर 2.8, 26 दिसंबर को कांगड़ा में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 2.8, 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति में दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर में 16 दिसंबर को रात 10 बजकर 2 मिनट पर 2.8 और चंबा में 9 दिसंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट पर 2.8 और चंबा में 3 दिसंबर को रात 12 बजकर 38 मिनट पर 3.4 रिक्टर स्केल का भूकंप आंका गया।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

भूकंप आने पर क्या करें

अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।

घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय न हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।

भूकंप आने पर क्या ना करें

भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और भूकंप के खंभों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी न करें। अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें। अगर आप भूकंप (Earthquake) के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है। घर में हैं तो चले नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।
भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं। अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं। भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

भूकंप की स्थिति के लिए पहले से तैयारी कैसे करें

आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए, जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट एड की चीजें हों। घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें। अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विंटर सीजन : 17 दिन में 265.15 लाख रुपए की चपत- जानिए डिटेल

 मंडी में सबसे अधिक 64.65 लाख रुपए का नुकसान

शिमला। हिमाचल में विंटर सीजन में 1 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक 265.15 लाख रुपए की चपत लग चुकी है। मंडी में 64.65 लाख, शिमला में 54.80 लाख, सिरमौर में 43.55 लाख, चंबा में 33.75 लाख, कुल्लू में 23 लाख, सोलन में 16 लाख, बिलासपुर और हमीरपुर में 12.40-12.40 लाख, ऊना में 4 लाख और कांगड़ा जिला में 0.60 लाख का नुकसान हुआ है।
इस दौरान 42 लोगों की जान गई है। 76 लोग घायल हुए हैं।

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 

सड़क हादसों में सबसे अधिक 30 लोगों की जान गई है। सिरमौर में 8, मंडी और शिमला में 5-5, चंबा, कुल्लू व सोलन में 3-3, बिलासपुर में दो और ऊना में एक की जान गई है। बिलासपुर में डूबने से एक ने दम तोड़ा है। पेड़ और पहाड़ी से गिरने पर 9 की मौत हुई है। मंडी में पांच, सिरमौर में दो, चंबा और शिमला में एक-एक ने दम तोड़ा है।

विंटर सीजन में 1 पक्का और 6 कच्चे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन पक्के और चार कच्चे घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में अभी भी 113 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में 87, कुल्लू में 20, शिमला में दो और चंबा व मंडी में एक-एक सड़क बंद है। चंबा में 7 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। चंबा और लाहौल स्पीति में दो-दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

हिमाचल में 13 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई थी। अब 19 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा। 19 से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 25 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बर्फबारी से 276 सड़कें बंद, विंटर सीजन में अब तक लाखों की चपत

प्रदेश में 172 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित

शिमला। हिमाचल में लोहड़ी के अवसर पर 13 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में 276 सड़कें बंद हैं। इसमें लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 177, कुल्लू में 42, शिमला में 30, मंडी में 17, किन्नौर में 5, चंबा में 3, कांगड़ा में 2 रोड ठप पड़े हैं।

इसके अलावा 172 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। किन्नौर में 126, शिमला में 28, चंबा में 10 और मंडी में 8 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। चंबा में सात और लाहौल स्पीति में 2 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। सड़क, बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास तेज हैं।

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 

हिमाचल में विंटर सीजन में 1 जनवरी से 14 जनवरी तक 212.75 लाख की चपत लगी चुकी है। एक पक्का और 6 कच्चे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन-तीन मकानों को आंशिक रूप नुकसान पहुंचा है। वहीं, सड़क हादसों आदि में 32 लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों में 23 की मौत गई है। मंडी, शिमला और सिरमौर में 4-4, चंबा व कुल्लू में 3-3, बिलासपुर और सोलन में 2-2 ने दम तोड़ा है। ऊना में एक जान गई है। पेड़ और पहाड़ी आदि से गिरने से 7 की जान गई है।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

हिमाचल में अब 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 18 जनवरी से फिर मौसम बिगड़ सकता है। 18 जनवरी को मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 19 और 20 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में आज से 18 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा जिले के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा व सोलन और सिरमौर जिला के अधिकतर क्षेत्रों व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों  लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के ऊपरी क्षेत्रों  में 15, 16 और 17 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

वहीं, सात जिलों के लिए 15, 16 और 17 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर 15, 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा रहने का अनुमान है। हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर 15 और 16 जनवरी को शीतलहर की संभावना है। साथ ही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर पाला पड़ने का अनुमान है।

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Daily-and-Cumulative-loss-report-Winter-Season-Dated-14.01.2023.pdf” title=”Daily and Cumulative loss report Winter Season Dated 14.01.2023″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

हिमाचल : शिमला में दिव्यांग की आबरू लूटी, चंबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला और चंबा जिला में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। राजधानी शिमला में एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया तो चंबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कंडवाल से भेड़खड्ड तक के फोरलेन प्रभावितों को मिलेगा 148 करोड़ मुआवजा 

पहले मामले की बात करें तो शिमला के दुष्कर्म की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल : सेल्स मैनेजर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 15 हजार मिलेगा वेतन

शिमला की सदर थाना पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सदर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हिमाचल : शातिर पड़ोसी ने शराब पिलाकर अपने नाम करवा लिया घर 

वहीं, दूसरे मामले की बात करें तो ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया। वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो शॉल से उसके हाथ बांध दिए।

हिमाचल : बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, 12 को भारी बर्फबारी की चेतावनी

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया, लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने जब गहनता से पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई।

 

परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट और IPC की धारा के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

 

पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया लिया है। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

चंबा जिला से मिला चौथा विधानसभा अध्यक्ष, भटियात से दूसरा-पढ़ें खबर

1952 से 1956 तक जयवंत राम रह चुके हैं स्पीकर

चंबा। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष चंबा जिला के भटियात क्षेत्र के विधायक कुलदीप पठानिया को चुना गया है। कुलदीप पठानिया चंबा जिला से चौथे विधानसभा अध्यक्ष होंगे। साथ ही भटियात क्षेत्र से दूसरे स्पीकर होंगे। इसमें तीन कांग्रेस तो एक भाजपा से संबंधित नेता अध्यक्ष बने हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम 1952 से 1956 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन, कुलदीप पठानिया बने विस अध्यक्ष

इसके बाद बनीखेत से कांग्रेस नेता देशराज महाजन ने 1963 से 1972 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2007 में तत्कालीन भाजपा सरकार में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से तुलसी राम को अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। वह 2007 से 2012 तक विस अध्यक्ष रहे। अब कांग्रेस नेता कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुलदीप पठानिया के चयन के लिए प्रस्ताव सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तो हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर धनी राम शांडिल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसका समर्थन किया। इसके बाद नए चुने गए विधानसभा अध्यक्ष को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।

बता दें कि पूर्व जयराम सरकार में चंबा जिला से चुनकर आए विधायक हंस राज को डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। हंस राज चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस बार चंबा जिला को अध्यक्ष पद मिला है और कुलदीप पठानिया अध्यक्ष चुने गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पांच बार भटियात विधानसभा क्षेत्र से जीतें हैं। इसमें तीन बार कांग्रेस तो 2 बार आजाद जीते हैं।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

उन्होंने 1985 में कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 1990 में वह चुनाव हार गए। 1993 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी और शिव कुमार को प्रत्याशी बनाया। कुलदीप पठानिया ने आजाद ताल ठोक दी। वह आजाद चुनाव जीत गए। 1998 में फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव हार गए। 2003 में कांग्रेस ने फिर शिव कुमार को चुनावी मैदान में उतारा और भाजपा ने किशोरी लाल को टिकट दी।

कुलदीप पठानिया एक बार फिर कांग्रेस से बगावत कर गए और आजाद चुनावी मैदान में कूद गए। भाजपा में भी बगावत हुई और भूपेंद्र सिंह चौहान आजाद चुनावी मैदान में उतर गए। 2003 के चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला आजाद प्रत्याशियों के बीच ही रहा और कुलदीप सिंह पठानिया ने बाजी मारी।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

2007 में मुकाबला कुलदीप सिंह पठानिया और भूपेंद्र सिंह चौहान के बीच रहा। बस फर्क इतना था कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिक्रम सिंह जरयाल को चुनावी मैदान में उतारा।

कांग्रेस ने फिर कुलदीप पठानिया पर भरोसा जताया। पर कुलदीप पठानिया चुनाव जीत नहीं पाए। 2017 में भी कुलदीप पठानिया को बिक्रम सिंह जरयाल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2022 के चुनाव में कुलदीप पठानिया ने एक बार फिर वापसी की और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। अब वह हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर और क्षेत्रीय प्रबंधक 5 लाख रिश्वत लेते धरे, मांगे थे 12 लाख

पढ़ाई और करियर का प्रेशर कहीं आपके बच्चे से न करवा दे कुछ गलत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में भड़की आग, तीन मजदूर रेस्क्यू, दो लापता

चंबा। जिला चंबा की हटली पंचायत के इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात करीब 10.30 बजे अचानक आग भड़क गई। अग्निकांड के समय फैक्ट्री में पांच मजदूर मौजूद थे। आग की लपटें उठती देख और चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिलकर तीन मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच गई, जबकि दो मजदूर अभी तक लापता हैं।
हिमाचल : डीडीयू प्रशासन कोरोना से निपटने को तैयार, हर चीज का पूरा स्टॉक
लापता दो मजदूरों की पहचान विवेकानंद मेहतो पुत्र विश्वानंद मेहतो बिहार और सूरज कुमार निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम भटियात सुरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। अग्निकांड के चलते फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है। दोनों मजदूरों की तलाश चल रही है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Fire-ATR-129-Chamba.pdf” title=”Fire ATR 129 Chamba”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें