Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल : शिमला में दिव्यांग की आबरू लूटी, चंबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

ewn24news choice of himachal 10 Jan,2023 4:43 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला और चंबा जिला में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। राजधानी शिमला में एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया तो चंबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

    कंडवाल से भेड़खड्ड तक के फोरलेन प्रभावितों को मिलेगा 148 करोड़ मुआवजा 

    पहले मामले की बात करें तो शिमला के दुष्कर्म की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।
    हिमाचल : सेल्स मैनेजर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 15 हजार मिलेगा वेतन

    शिमला की सदर थाना पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सदर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    हिमाचल : शातिर पड़ोसी ने शराब पिलाकर अपने नाम करवा लिया घर 

    वहीं, दूसरे मामले की बात करें तो ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया। वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो शॉल से उसके हाथ बांध दिए।
    हिमाचल : बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, 12 को भारी बर्फबारी की चेतावनी

    इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया, लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने जब गहनता से पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई।

     

    परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट और IPC की धारा के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

     

    पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया लिया है। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather