Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कंडवाल से भेड़खड्ड तक के फोरलेन प्रभावितों को मिलेगा 148 करोड़ मुआवजा

ewn24news choice of himachal 10 Jan,2023 12:41 am

    अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, शेष राशि का शीघ्र होगा भुगतान

     

    ऋषि महाजन/नूरपूर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोरलेन परियोजना के तहत कंडवाल से भेड़खड्ड तक सड़क निर्माण की जद में आने वाले 750 भवनों के पहले चरण के मुआवजे का आकलन कार्य पूरा कर लिया गया है। जिस पर 148 करोड़ रूपये की मुआवजा राशि संबन्धित मालिकों को जारी की जाएगी। यह जानकारी एसडीएम अनिल भारद्वाज ने दी है।
    हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

    उन्होंने बताया कि अब तक नूरपुर प्रशासन द्वारा इसकी जद में आने वाले 346 भवनों के लिए 72 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित मालिकों के खाते में भेजी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 13 भवनों के भुगतान हेतु लगभग 6 करोड़ 8 लाख रूपये की मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से प्राप्त हो चुकी है जिसे एक सप्ताह के भीतर संबंधित लोगों के खाते में भेज दिया जाएगा।

    एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए शेष भवनों की मुआवजा राशि के शीघ्र भुगतान हेतु विशेष पग उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया में किए गए कुछ बदलाव के पश्चात नए निर्देशों के तहत अब भुगतान को भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में भू-मालिकों के राजस्व रिकार्ड में त्रुटियां पाए जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ऐसे मामलों पर आपत्ति दर्ज की जा रही है जिस कारण भुगतान में  विलम्ब हो रहा है। ऐसे मामलों को शीघ्र निपटारे के लिए विभाग द्वारा विशेष पग उठाए जा रहे है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather