Categories
Top News SPORTS NEWS Himachal Latest Shimla State News

HPU में अभिषेक मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, सिकरीधार A और भटियात ने जीते मैच

तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता

शिमला। गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय अभिषेक मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एचपीयू (HPU) शिमला में हुआ।

इस अवसर पर एसडीआरएफ जुन्गा के एसपी अर्जित सेन मुख्यातिथि रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अजय भरतवंशी और शोधार्थी दिनेश अत्री भी मौजूद थे।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

गद्दी छात्र कल्याण संघ प्रति वर्ष इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, चैस, लूडो, सांप सीढ़ी, कैरम जैसी खेलों का आयोजन किया जाता है।

मुख्य अतिथि अर्जित सेन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेलकूद में आगे अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

 

HPU खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट के तीन मैच हुए। पहला मैच सिकरीधार A और सिकरीधार B के बीच, दूसरा मैच चामुंडा 11 और भटियात 11 व तीसरा मैच हॉस्टलर 11 और शिवशक्ति के बीच खेला गया।

देहरा : बारिश और तूफान से गिरा लेंटर का छज्जा, 3 साल की बच्ची की गई जान

 

पहले मैच में सिकरीधार A ने जीत दर्ज की। दूसरे में भटियात ने बाजी मारी। तीसरा मैच में बारिश ने बाधा डाली।

हॉस्टलर 11 और शिवशक्ति के बीच मैच कल पूरा होगा। ये प्रतियोगिता अगले दो दिन और चलेगी। इसमें बाकी टीमें हिस्सा लेंगी और वॉलीबॉल के मैच भी खेले जाएंगे। (HPU)

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट
मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

 

धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

भरमौर पहुंची कंगना रनौत, लुआंचड़ी पहनकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में किए दर्शन

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

चुवाड़ी। चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भटियात विधानसभा के लिए 52.82 करोड़ की राशि सिहुंता से लाहडू संपर्क मार्ग के लिए स्वीकृति करने के लिए समस्त भटियात वासियों की ओर से तहे दिल से आभार जताया है।

यह मांग पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी गई थी, जोकि आज भटियात को इतनी बड़ी सौगात मिली है।यह सड़क कांग्रेस कार्यकाल में स्टेट हाईवे से डिस्ट्रिक्ट रोड में परिवर्तित कर भटियात के साथ नाइंसाफी की गई थी,किन्तु केंद्र सरकार से इसकी भी नेशनल हाईवे की प्रिंसिपल अप्रूवल पहले ही आ चुकी है। पूर्व विधायक ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

चंबा जिला से मिला चौथा विधानसभा अध्यक्ष, भटियात से दूसरा-पढ़ें खबर

1952 से 1956 तक जयवंत राम रह चुके हैं स्पीकर

चंबा। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष चंबा जिला के भटियात क्षेत्र के विधायक कुलदीप पठानिया को चुना गया है। कुलदीप पठानिया चंबा जिला से चौथे विधानसभा अध्यक्ष होंगे। साथ ही भटियात क्षेत्र से दूसरे स्पीकर होंगे। इसमें तीन कांग्रेस तो एक भाजपा से संबंधित नेता अध्यक्ष बने हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम 1952 से 1956 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन, कुलदीप पठानिया बने विस अध्यक्ष

इसके बाद बनीखेत से कांग्रेस नेता देशराज महाजन ने 1963 से 1972 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2007 में तत्कालीन भाजपा सरकार में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से तुलसी राम को अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। वह 2007 से 2012 तक विस अध्यक्ष रहे। अब कांग्रेस नेता कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुलदीप पठानिया के चयन के लिए प्रस्ताव सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तो हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर धनी राम शांडिल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसका समर्थन किया। इसके बाद नए चुने गए विधानसभा अध्यक्ष को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।

बता दें कि पूर्व जयराम सरकार में चंबा जिला से चुनकर आए विधायक हंस राज को डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। हंस राज चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस बार चंबा जिला को अध्यक्ष पद मिला है और कुलदीप पठानिया अध्यक्ष चुने गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पांच बार भटियात विधानसभा क्षेत्र से जीतें हैं। इसमें तीन बार कांग्रेस तो 2 बार आजाद जीते हैं।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

उन्होंने 1985 में कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 1990 में वह चुनाव हार गए। 1993 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी और शिव कुमार को प्रत्याशी बनाया। कुलदीप पठानिया ने आजाद ताल ठोक दी। वह आजाद चुनाव जीत गए। 1998 में फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव हार गए। 2003 में कांग्रेस ने फिर शिव कुमार को चुनावी मैदान में उतारा और भाजपा ने किशोरी लाल को टिकट दी।

कुलदीप पठानिया एक बार फिर कांग्रेस से बगावत कर गए और आजाद चुनावी मैदान में कूद गए। भाजपा में भी बगावत हुई और भूपेंद्र सिंह चौहान आजाद चुनावी मैदान में उतर गए। 2003 के चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला आजाद प्रत्याशियों के बीच ही रहा और कुलदीप सिंह पठानिया ने बाजी मारी।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

2007 में मुकाबला कुलदीप सिंह पठानिया और भूपेंद्र सिंह चौहान के बीच रहा। बस फर्क इतना था कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिक्रम सिंह जरयाल को चुनावी मैदान में उतारा।

कांग्रेस ने फिर कुलदीप पठानिया पर भरोसा जताया। पर कुलदीप पठानिया चुनाव जीत नहीं पाए। 2017 में भी कुलदीप पठानिया को बिक्रम सिंह जरयाल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2022 के चुनाव में कुलदीप पठानिया ने एक बार फिर वापसी की और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। अब वह हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर और क्षेत्रीय प्रबंधक 5 लाख रिश्वत लेते धरे, मांगे थे 12 लाख

पढ़ाई और करियर का प्रेशर कहीं आपके बच्चे से न करवा दे कुछ गलत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें