काजा। हिमाचल में वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाहौल स्पीति के स्पीति वाइल्ड लाइफ डिवीजन की 4 रेंज की 23 बीट में वन मित्र रखे जाने हैं। इन पदों के लिए 15 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
स्पीति वाइल्ड लाइफ डिवीजन के अभ्यर्थियों के लिए जानकारी के लिए अधिकारियों के फोन नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर अभ्यर्थी जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन के साथ लगाए जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी है। इसके अलावा शैक्षणिक व अन्य योग्यता तथा आयु की भी जानकारी दी है। यह जानकारी डीएफओ स्पीति वाइल्ड लाइफ डिवीजन काजा ने दी है।
लोसर से छोटा धड़ा तक रोजाना दो या तीन बार होगी पेट्रोलिंग
काजा। किन्नौर जिला में एनएच 05 पर निगुलसरी के पास जमीन धंसने के कारण मार्ग तीन दिन से बंद है जिसके चलते इलाके के किसानों-बागवानों की फसल खराब न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने दूसरा तरीका निकाल लिया है।
काजा से ग्राम्फू मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन को आदेश दिए हैं कि काजा वाया लोसर ग्राम्फू मार्ग पर मशीनरी की तैनाती करें जो यातायात को निरंतर सुचारू रखे।
सेब, मटर की गाड़ियां उक्त मार्ग से आराम से जा सकती हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में आपूर्ति निरंतर जारी रहे जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उप मंडलाधिकारी हर्ष नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि 94 आरसीसी और 108 आरसीसी के आफिसर कमांडिग को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही एसएचओ काजा को आदेश दिए गए हैं कि लोसर से छोटा धड़ा तक रोजाना दो या तीन बार पेट्रोलिंग करके यातायात पर निगरानी रखे।
इसके अलावा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष काजा में देनी होगी। इस बारे में दो मोबाईल नंबर भी जारी किए गए है जोकि 94599 00399, 89880 98072 है।
वहीं, डीएसपी केलांग को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम्फू से छोटा धड़ा तक निरंतर ट्रेफिक बहाली के लिए निगरानी करते रहे। उक्त मार्ग पर सेटेलाइट के माध्यम से सूचना नियंत्रण काजा में देनी होगी।
काजा। लाहौल-स्पीति जिला के काजा उपमंडल के तहत लिंगटी संपर्क मार्ग के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।
यहां पर एक ऑल्टो कार (41-1307) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
डीएसपी काजा रोहित मृगपुरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑल्टो कार में सवार पांच लोग, जिनमें चालक टशी छेरिंग (57 वर्ष) पुत्र लोबजंग निवासी लालुंग तहसील स्पीति, धर्म सिंह (45 वर्ष) पुत्र नाथी सिंह चावाला डाकघर पुरोला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड और लक्ष्मण गर्थी (43 वर्ष) पुत्र कुल बहादुर गांव कालामाटी जिला सलयान नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसे में देविंद्र रावत (30 वर्ष) निवासी पाली घाट, डाकघर पांचला, तहसील जूनी चंडी (नेपाल) और रघुबीर पुत्र ध्यान सिंह गांव मखाना, डाकघर परिला जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
काजा। आयुष विभाग की ओर से आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्पीति घाटी में आज 11,980 फीट को ऊंचाई पर स्थित आइस हॉकी रिंक काजा में योग दिवस मनाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि इस अवसर पर शिरकत की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग करने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।
रोजाना योग करना आपको कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। योग दिवस का महत्व लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है। आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं युवा भी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके चलते लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। यही नहीं इससे लोगों का मानसिक और शारीरिक कल्याण भी संभव है।
योग की खोज बहुत साल पहले भारत में ही हुई थी तब ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को समझा था और इसका प्रसार किया था। योग करने से न केवल आपको शारीरिक रूप से शांति मिलेगी बल्कि यह आपके स्ट्रेस और घबराहट को भी कम करने में मददगार साबित होगा। योग दिवस मनाने का कारण लोगों को यह भी बताना है कि इसे करने से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ होते हैं।
योग दिवस पर आयुष विभाग के डॉ विवेक और प्रशिक्षक डा विनोद ने योग क्रियाएं करवाई। SDAMO डॉ राजेश भारद्वाज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार वयक्त किया। इसके अवसर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, डीएसपी रोहित मृगपुरी, नायब तहसीलदार प्रेम चंद, बीडीओ पी एल नेगी सहित पुलिस जवान और काजा गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं मौजूद रही।
रोहतांग। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। दारचा-शिंकुला मार्ग स्थानीय 4 बाई4 तथा 4बाई2 वाहनों के लिए खुला है, लेकिन वाहनों की आवाजाही आज सुबह 9 से दोपहर 2 के बीच जास्कर से दारचा की तरफ होगी। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 18 से 60 साल की महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वादा किया है। सत्ता में आने के बाद सुक्खू सरकार ने इसे चरणों में देने का निर्णय लिया है। पहले चरण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही करीब दो लाख से अधिक महिलाओं को 1500 मासिक पेंशन देने की घोषणा की है।
अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दूसरे चरण की भी घोषणा कर दी है। लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दूसरे चरण में जून 2023 से स्पीति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी 9,000 महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक पेंशन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि आगामी चार साल में हिमाचल में सभी महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए पेंशन देंगे।
आज संपूर्ण प्रदेश में 76वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
आकर्षक परेड में पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, आईआरबी, एनसीसी कैडेट, आईटीबीपी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड कमांडर अमित यादव ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। लगभग 12000 फुट की ऊंचाई पर काजा में हिमाचल दिवस समारोह प्रदेश के गठन के बाद पहली बार आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसे 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया गया है। इस निर्णय से राज्य के लगभग 2.15 लाख कर्मचारी और 1.90 हजार पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। इससे राजकोष पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है। फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्पीति घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी विकसित करने का मुद्दा रक्षा मंत्रालय के समक्ष उठाएगी, क्योंकि यह सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रौंगटौंग में एक हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में पिन घाटी में अटारगु से मुद तक 34 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, सरकार भावा को मुद से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण करेगी। केंद्र सरकार की सहायता से लांग्जा में एक स्टार-गेज़िंग वेधशाला स्थापित की जाएगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि काजा के पास शेगो में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है, जो इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।
काजा। हिमाचल के लाहौल स्पीति के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 से 60 साल की महिलाओं को पेंशन मामले में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पीति घाटी की 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को जून महीने से 1500 रुपये आजीवन पेंशन देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर ने स्पीति की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 15 सो रुपए पेंशन देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी के अनुरूप राज्य की 2 लाख 31 हजार महिलाओं को यह पेंशन पहले चरण के तौर पर दे दी है।
दूसरे चरण में स्पीति की घाटी की सभी महिलाओं को यह सौगात दी है। काजा में मनाए जा रहे हिमाचल दिवस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण में स्पीति घाटी की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह पेंशन ता उम्र मिलती रहेगी जब तक वह जीवित रहे।
हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में संबोधन के दौरान काजा में की।
बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह गठन के 75 वर्ष बाद आज काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में पहला प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम स्पीति स्थित काजा में आयोजित किया गया।
यहां से सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है। इस तीन फीसदी डीए की किस्त के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। डीए की किस्त एक जनवरी 2022 से देय थी।
राज्य के करीब 2 लाख 15 हजार कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा। यह देय राशि राज्य के करीब 1 लाख 90 हजार पेंशनरों को भी दी जाएगी। राज्य के कर्मचारी और पेंशनर जयराम सरकार के समय से महंगाई भत्ते की आस लगाए हुए थे ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व सरकार के वक्त से रोकी गए महंगाई भत्ते का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को यह 3 प्रतिशत डीए देने के बाद तकरीबन 500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सहन करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि दरअसल पूर्व जयराम सरकार की इस जिम्मेवारी को उनकी सरकार पूरा कर रही है।
राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है।
फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा। पूर्व जयराम सरकार को कर्मचारियों के इन्हीं हितों को ध्यान में नहीं रखने का खामियाजा सत्ता से बाहर हो कर भुगतना पड़ा है।
सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से रंगरिक में हवाई पट्टी, रोंग टोंग में हेलीपैड
मुख्यमंत्री ने लाहौल घाटी में सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से हवाई पट्टी और हेलीपैड बनाए जाने की मंशा को भी जाहिर किया ।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से लाहौल घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी बनाने की वकालत उनकी सरकार रक्षा मंत्रालय से करेगी उन्होंने कहा इस हवाई पट्टी का लाभ न केवल सामरिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि लाहौल घाटी के पर्यटन को भी से नए पंख मिलेंगे इसी तरह उन्होंने कहा कि रोंग टोंग में हेलीपैड बनाने की मंशा भी सरकार रखती है ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने भाबा से मूड तक एक टनल बनाकर करीब 110 किलोमीटर दूरी कम होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में इस जनजातीय इलाके के पर्यटन को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने राज्य के इस जनजातीय इलाके के जल्द ही यहां कालेज खोलने की तरफ सरकार आगे बढ़ेगी।
बता दें कि आज जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।
काजा। हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में संबोधन के दौरान काजा में की।
बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह गठन के 75 वर्ष बाद आज काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में पहला प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम स्पीति स्थित काजा में आयोजित किया गया।
यहां से सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है। इस तीन फीसदी डीए की किस्त के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। डीए की किस्त एक जनवरी 2022 से देय थी।
राज्य के करीब 2 लाख 15 हजार कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा। यह देय राशि राज्य के करीब 1 लाख 90 हजार पेंशनरों को भी दी जाएगी। राज्य के कर्मचारी और पेंशनर जयराम सरकार के समय से महंगाई भत्ते की आस लगाए हुए थे ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व सरकार के वक्त से रोकी गए महंगाई भत्ते का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को यह 3 प्रतिशत डीए देने के बाद तकरीबन 500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सहन करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि दरअसल पूर्व जयराम सरकार की इस जिम्मेवारी को उनकी सरकार पूरा कर रही है।
राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है।
फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा। पूर्व जयराम सरकार को कर्मचारियों के इन्हीं हितों को ध्यान में नहीं रखने का खामियाजा सत्ता से बाहर हो कर भुगतना पड़ा है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर ने स्पीति की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 15 सो रुपए पेंशन देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी के अनुरूप राज्य की 2 लाख 31 हजार महिलाओं को यह पेंशन पहले चरण के तौर पर दे दी है।
दूसरे चरण में स्पीति की घाटी की सभी महिलाओं को यह सौगात दी है। काजा में मनाए जा रहे हिमाचल दिवस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण में स्पीति घाटी की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह पेंशन ता उम्र मिलती रहेगी जब तक वह जीवित रहे।
सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से रंगरिक में हवाई पट्टी, रोंग टोंग में हेलीपैड
मुख्यमंत्री ने लाहौल घाटी में सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से हवाई पट्टी और हेलीपैड बनाए जाने की मंशा को भी जाहिर किया ।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से लाहौल घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी बनाने की वकालत उनकी सरकार रक्षा मंत्रालय से करेगी उन्होंने कहा इस हवाई पट्टी का लाभ न केवल सामरिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि लाहौल घाटी के पर्यटन को भी से नए पंख मिलेंगे इसी तरह उन्होंने कहा कि रोंग टोंग में हेलीपैड बनाने की मंशा भी सरकार रखती है ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने भाबा से मूड तक एक टनल बनाकर करीब 110 किलोमीटर दूरी कम होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में इस जनजातीय इलाके के पर्यटन को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने राज्य के इस जनजातीय इलाके के जल्द ही यहां कालेज खोलने की तरफ सरकार आगे बढ़ेगी।
बता दें कि आज जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में करेंगे शिरकत
शिमला।सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला सोलन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला मंडी, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जिला कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जिला शिमला, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जिला सोलन, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।
काजा। आपदा के समय युवाओं की सहायता लेकर रेस्क्यू कार्य को आसानी से सफल बनाने के लिए युवाओं को इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इन युवाओं को आपदा मित्र कहा जाएगा।
अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के लाहौल स्पीति स्थित सब सेंटर जिस्पा और जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान से काजा में चौदह दिवसीय आपदा मित्र अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को प्रशिक्षण ले रहे सभी स्पीति के युवाओं का हौसला बढ़ाया और स्वयं भी रिपलिंग की। इस शिविर में 60 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सामुदायिक वालंटियर किसी भी आपात स्थिति के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लिए सेवाएं देंगे और लोगों की जान-माल को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, चक्रवात व अन्य आपदाओं के लिहाज से उच्च संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेंटर के इंचार्ज मनमोहन नाजू ने कहा कि इन्हें आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। रेस्क्यू में इन युवाओं की सहायता से लोगों की जान बचाई जा सकती है। रविंद्र, पीयूष, भुवनेश्वर और टाशी प्रशिक्षण दे रहें है।