Categories
Himachal Latest Mandi State News

मंडी : इन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी, नहीं किया है तो जल्द करवाएं

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी जानकारी

मंडी। जिन लोगों ने 10 साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया है और अभी तक एक भी बार अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने जरूरी है, ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा ना हो।

बच्चे की आयु 5 और 15 वर्ष होने पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी है, ताकि बच्चे सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

यह जानकारी जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने उन सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने अपने आधार कार्ड अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।

आधार कार्ड अपडेट करवाने की सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त की जा सकती है या स्वयं भी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ई मेल को अपडेट करवाना अति आवश्यक है।

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की बड़ी उपलब्धि, हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस की मिली शाबाशी 

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया।

इसमें जिला मंडी के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तथा सहायक प्रबंधक यूआईडीएआई, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंक, शिक्षा, महिला और बाल विकास, स्वास्थ्य के साथ अन्य विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला के सभी निवासियों से अपने 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की आयु 5 और 15 वर्ष होने पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी है, ताकि बच्चे सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

चंबा सदर के पूर्व विधायक और रिटायर IAS अधिकारी बीके चौहान का निधन

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती
हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्रौर : निगुलसरी में चट्टानों को काट कर NH-05 बहाल करने की कवायद जारी

सात दिन से बंद है मार्ग, मंत्री जगत सिंह नेगी भी लगातार कर रहे निरीक्षण

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी में नेशनल हाईवे 05 सात दिन से सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। चट्टानों को काट कर मार्ग की बहाली का कार्य किया जा रहा है।

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर उपस्थित होकर बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, वन मित्र की तैनाती को मिल सकती है मंजूरी 

नेशनल हाईवे 05 बंद है, लेकिन नेशनल हाईवे 505 शिमला से रामपुर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। किन्नौर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की

14 सितंबर सुबह 9 बजे की अपडेट के अनुसार नेशनल हाईवे 05 और नेशनल हाईवे 505 से काजा वाया समदु भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए ओपन है। वहीं, रूतुरंग ब्रिज से बोइंग सारिंग लिंक रोड भी बंद है। सड़क को बहाल करने का कार्य जारी है। आगामी कुछ दिन में मार्ग बहाल हो सकता है।

हिमाचल : भुंतर में 5.15 ग्राम MDM और 14.57 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक 

बता दें कि निगुलसरी में नेशनल हाईवे 5 को बहाल करने के लिए कार्य तेजी से चला हुआ है। हाईटेक मशीनों से बड़ी बड़ी चट्टानों को हटाकर मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द मार्ग बहाल होने की संभावना है।

बिलासपुर : छत पर खेल रहा था सात साल का मासूम, अचानक फिसला पैर और …
चांगो में स्थापित किया गया नियंत्रण कक्ष-सह-बैरियर

डीसी किन्नौर तोरूल रवीश ने बताया कि जिला के पूह उपमण्डल स्थित चांगो पंचायत में स्थाई नियंत्रण कक्ष-सह-बैरियर की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला के निगुलसरी में पहाड़ के दरकने से बाधित हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 तथा सेब सीजन के दृष्टिगत यातायात को सुचारू ढंग से बनाए रखने के लिए लिया गया है।

हिमाचल : वन विकास निगम के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता और बोनस

तोरूल रवीश ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष निगुलसरी में यातायात बहाल होने तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा तथा तहसीलदार पूह व नायब तहसीलदार यंगथंग को नियंत्रण कक्ष का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में उचित मात्रा में पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई है जिन्हें बागवानी विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-05 अभी भी बंद, NH 505 खुला 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

कालका-शिमला रेलवे हेरिटेज ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर : पांच दिन से बंद NH-05 आज भी नहीं खुल पाया, मार्ग से हटाई जा रही चट्टानें

निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है एनएच

रिकांग पिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच (NH-05) पांच दिन से बंद है। मंगलवार को भी नेशनल हाईवे यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। सड़क मार्ग बहाली का काम अभी भी जारी है। मौके पर मशीनों की मदद से मलबा व चट्टानें हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

जॉब अलर्ट : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

मार्ग बहाली के लिए उच्च तकनीक की आरओसी (ROC) मशीनों की मदद ली जा रही है। कार्य प्रगति पर है और काफी हद तक मलबा और चट्टानें हटाकर सड़क को तैयार कर दिया गया है।

मार्ग बहाली का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बड़ी चट्टान को मशीन की मदद से गिराया जा रहा है। अभी भी रास्ते पर इतनी चट्टानें गिरी हुई है कि सड़क मार्ग का नामोनिशान नहीं दिख रहा है। वीडियो में रिकांग पिओ और रामपुर दोनों तरफ से मार्ग बहाली के कार्य को रिकॉर्ड किया गया है।

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

380 मीटर तक अवरुद्ध हुई सड़क में से 280 मीटर सड़क को बहाल कर लिया गया है तथा बची हुई 100 मीटर सड़क की बहाली का कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर उपस्थित होकर बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही नेगी बहाली कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 चार घंटे रहेगा बंद, चक्की मोड़ पर हो रहा मरम्मत कार्य

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने उच्च तकनीक की आरओसी मशीनें पटेल इंजीनियरिंग लुहरी प्रोजेक्ट व भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित कर मंगवाईं हैं। इन आरओसी (ROC) मशीनों की कार्यकुशलता काफी बेहतर है जिससे अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।

वहीं, निगुलसरी में सेब और मटर की फसल के परिवहन के लिए रोपवे भी शुरू कर दिया गया है। इसकी मदद से किसान अपनी फसलें मंडियों के लिए रवाना कर की जा रही है जो कि बड़ी राहत की बात है। जब तक अवरुद्ध NH05 बहाल नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक रूप से रोपवे किसानों को फसलों के परिवहन में निःशुल्क सहायता प्रदान करेगा।

जॉब अलर्ट : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

कुल्लू : प्रियंका गांधी ने भुंतर संगम ब्रिज से जाना तबाही का मंजर

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर : निगुलसरी में रोपवे तैयार, अब ऐसे भेजी जाएगी सेब और मटर की फसल

NH05 बहाल होने तक मिलेगी निःशुल्क सहायता

रिकांग पिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच (NH-05) चार दिन से अवरुद्ध है। ये मार्ग बंद होने के कारण किन्नौर जिला का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है जिसका सीधा नुकसान किसानों और बागवानों को हो रहा है।

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर पर टैक्स लगाने को लेकर भड़की पंजाब टैक्सी यूनियन

इस बीच सोमवार को निगुलसरी में सेब और मटर की फसल के परिवहन के लिए रोपवे का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। जब तक अवरुद्ध NH05 बहाल नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक रूप से रोपवे किसानों को फसलों के परिवहन में निःशुल्क सहायता प्रदान करेगा।

हिमाचल : किन्नर कैलाश यात्रा पर निकले थे 21 लोग, दिल्ली के युवक ने तोड़ा दम

लगभग 600 मीटर लंबे इस रोपवे का उद्घाटन आज राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा किया गया। इसकी मदद से किसान अपनी फसलें मंडियों के लिए रवाना कर पाएंगे जो कि बड़ी राहत की बात है।

पालमपुर : ATM बदलकर खाते से पैसे उड़ाने के आरोपी राजस्थान से धरे

वहीं, नेशनल हाईवे पांच (NH-05) की बहाली का काम लगातार जारी है। 380 मीटर तक अवरुद्ध हुई सड़क में से 280 मीटर सड़क को बहाल कर लिया गया है तथा बची हुई 100 मीटर सड़क की बहाली का कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kinnaur State News

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

चौथे दिन भी काम जारी, जल्द मार्ग बहाल होने की उम्मीद

रिकांग पिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच (NH-05) चार दिन से बंद है। सड़क मार्ग बहाली का काम लगातार जारी है। मौके पर मशीनों की मदद से मलबा व चट्टानें हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

मार्ग बहाली के लिए उच्च तकनीक की आरओसी (ROC) मशीनों की मदद ली जा रही है। कार्य प्रगति पर है और काफी हद तक मलबा और चट्टानें हटाकर सड़क को तैयार कर दिया गया है। जल्द मार्ग बहाल होने की उम्मीद है।

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर उपस्थित होकर बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही नेगी बहाली कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने उच्च तकनीक की आरओसी मशीनें पटेल इंजीनियरिंग लुहरी प्रोजेक्ट व भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित कर मंगवाईं हैं। इन आरओसी (ROC) मशीनों की कार्यकुशलता काफी बेहतर है जिससे अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।

कुल्लू : दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए कल दौड़ेंगी HRTC वोल्वो बस

जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह हर एक विपरीत स्थिति में जिला के लोगों के साथ प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं तथा हर यथासंभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं जिसके दृष्टिगत तीन दिन से अवरुद्ध नेशनल हाईवे पांच (NH-05) की बहाली के लिए वह स्वयं मौके पर उपस्थित होकर कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि शीघ्र बहाली का कार्य पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग का शीघ्र अति शीघ्र बहाल होना आवश्यक है ताकि जिला के लोगों की नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाया जा सके और जिला को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

हिमाचल : दिल्ली के पर्यटक ने सेल्फी लेने को उठाई बंदूक, दबा ट्रिगर-साथी युवक को लगा छर्रा

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

लोसर से छोटा धड़ा तक रोजाना दो या तीन बार होगी पेट्रोलिंग

काजा। किन्नौर जिला में एनएच 05 पर निगुलसरी के पास जमीन धंसने के कारण मार्ग तीन दिन से बंद है जिसके चलते इलाके के किसानों-बागवानों की फसल खराब न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने दूसरा तरीका निकाल लिया है।

काजा से ग्राम्फू मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन को आदेश दिए हैं कि काजा वाया लोसर ग्राम्फू मार्ग पर मशीनरी की तैनाती करें जो यातायात को निरंतर सुचारू रखे।

किन्नौर : NH-05 तीन दिन से बंद, बहाली कार्य में तेजी के लिए ROC मशीनें मंगवाई

सेब, मटर की गाड़ियां उक्त मार्ग से आराम से जा सकती हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में आपूर्ति निरंतर जारी रहे जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कांगड़ा : खाई में गिरी कार-दो युवकों की गई जान-मर्चेंट नेवी में था एक युवक 

उप मंडलाधिकारी हर्ष नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि 94 आरसीसी और 108 आरसीसी के आफिसर कमांडिग को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही एसएचओ काजा को आदेश दिए गए हैं कि लोसर से छोटा धड़ा तक रोजाना दो या तीन बार पेट्रोलिंग करके यातायात पर निगरानी रखे।

नूरपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार- महिला रेस्क्यू

इसके अलावा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष काजा में देनी होगी। इस बारे में दो मोबाईल नंबर भी जारी किए गए है जोकि 94599 00399, 89880 98072 है।

वहीं, डीएसपी केलांग को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम्फू से छोटा धड़ा तक निरंतर ट्रेफिक बहाली के लिए निगरानी करते रहे। उक्त मार्ग पर सेटेलाइट के माध्यम से सूचना नियंत्रण काजा में देनी होगी।

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

किन्नौर : NH-5 अभी भी बंद, निगुलसरी के पास हटाया जा रहा मलबा, मार्ग बहाली का काम जारी

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

हिमाचल : सेब नाले में बहाने का मामला, नरेश चौहान बोले-नियमों के तहत हुई कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर : NH-05 तीन दिन से बंद, बहाली कार्य में तेजी के लिए ROC मशीनें मंगवाई

मंत्री जगत सिंह नेगी भी लगातार कर रहे निरीक्षण

रिकांग पिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच (NH-05) तीन दिन से बंद है। सड़क मार्ग बहाली का काम लगातार जारी है। मौके पर मशीनों की मदद से मलबा व चट्टानें हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी 400 मीटर तक अवरुद्ध हुए NH-05 की बहाली के लिए तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर उपस्थित होकर बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

नूरपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार- महिला रेस्क्यू

साथ ही नेगी बहाली कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। बहाली कार्य के लिए अब आरओसी (ROC) मशीनों की मदद ली जा रही है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत दिवस पटेल इंजीनियरिंग लुहरी प्रोजेक्ट व भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित कर उच्च तकनीक की आरओसी मशीने मंगवाईं जो गत दिवस से बहाली के कार्य में सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरओसी (ROC) मशीनों की कार्यकुशलता काफी बेहतर है जिससे अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में G-20 सम्मेलन, शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद-कारोबारी खुश

जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि वह हर एक विपरीत स्थिति में जिला के लोगों के साथ प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं तथा हर यथासंभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

इसके दृष्टिगत तीन दिन से अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 की बहाली के लिए वह स्वयं मौके पर उपस्थित होकर कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि शीघ्र बहाली का कार्य पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग का शीघ्र अति शीघ्र बहाल होना आवश्यक है ताकि जिला के लोगों की नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाया जा सके और जिला को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

किन्नौर : NH-5 अभी भी बंद, निगुलसरी के पास हटाया जा रहा मलबा, मार्ग बहाली का काम जारी

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

हिमाचल : सेब नाले में बहाने का मामला, नरेश चौहान बोले-नियमों के तहत हुई कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर : निगुलसरी के पास भूस्खलन से बंद NH-05 को लेकर ये है अपडेट

मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार कर रहे बहाली कार्य का निरीक्षण

रिकांग पिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच (NH-05) शनिवार को बहाल नहीं हो पाया। नेशनल हाईवे अभी भी बंद है और मार्ग बहाली का काम जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार NH-05 निगुलसरी के पास सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। यानी रिकांग पिओ से रामपुर, शिमला व शिमला से रिकांग पिओ की ओर छोटे-बड़े वाहनों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद है।

शिमला में केरल नंबर का ऑटो लेकर पहुंचे विदेशी पर्यटक, आखिर क्या मकसद-पढ़ें

हालांकि NH-505 शिमला से रामपुर सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुचारू है। NH-05 और NH-505 किन्नौर से काजा वाया समदु सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुचारू है। रुतुरंग ब्रिज से बोनिंग सारिंग लिंक रोड भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।

हिमाचल मौसम अपडेट : 13 के बाद फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हुई जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। इसी बीच शनिवार सुबह 11:03 बजे एक मरीज को आपात स्थिति में रिकांग पिओ से हवाई मार्ग द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बीमार महिला को वायुसेना के हेलिकाप्टर से आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए भेजा गया है। गंगा देवी नेगी, निवासी निचार घर में काम करते समय गिर गईं थी, जिस कारण उनकी रीड़ की हड्डी में काफी चोट आई।

शिमला में होगा इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल, देश-विदेश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग

7 सितंबर को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उन्हें दाखिल किया गया था। निगुलसरी में सड़क बंद होने के कारण मरीज को शनिवार सुबह रिकांगपिओ के आईटीबीपी हेलिपैड पहुंचाया गया। करीब 11 बजे वायु सेना के हेलिकॉप्टर से आईजीएमसी शिमला इलाज के लिए भेजा गया।

प्रशासन का कहना है कि स्थानीय अधिकारी रुकावट दूर करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। निवासियों से सावधानी बरतने और सड़क की स्थिति के बारे में सूचित रहने का आग्रह किया जाता है।

जयराम बोले- कितनी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर दी सब्सिडी, बताएं सीएम 

वहीं, राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज फिर जिला किन्नौर के निगुलसरी में अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर सड़क बहाली के कार्य का निरीक्षण किया और सड़क बहाली कार्य की प्रगति की समीक्षा की। राजस्व मंत्री ने अवरुद्ध मार्ग के दोनों छोर पर सड़क बहाली के कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह मार्ग जिला किन्नौर की जीवन रेखा है। जिला किन्नौर के मटर और सेब की फसलों को फल मंडियों तक पहुंचाने के लिए सड़क बहाली का कार्य शीघ्र पूर्ण करना आवश्यक है और इसलिए वह स्वयं बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रदीप ठाकुर को सौंपी हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिला के लोगों की आय का मुख्य साधन सेब की फसल है तथा बागवानों को उनकी सेब तथा अन्य नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए वह स्वयं गत सायं से अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उपस्थित हैं तथा सड़क बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने जिला के किसानों व बागवानों को आश्वस्त किया की उनकी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए शीघ्र ही सड़क बहाली का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

हिमाचल : गाड़ी चलाते मोबाइल पर कर रहे बात और सोच रहे कोई नहीं देख रहा-तो गलत हैं आप