Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

भरवाईं स्कूल में योग दिवस, 21 जून को ही क्यों मनाया जाता- छात्रों को दी जानकारी

प्रिंसिपल बोले- खुद भी नियमित करें योगा, दूसरों को भी बताएं

भरवाईं। हिमाचल के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवं छात्रों की उपस्थिति में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को योग करवाया गया और योग के बारे में जानकारी दी गई।

आइस हॉकी रिंक काजा में मनाया योग दिवस, लोगों ने समझा महत्व

छात्रों को बताया गया कि विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून को विश्व योग दिवस आयोजित करने के पीछे की मुख्य वजह ये है कि 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। साथ ही योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की नसीहत : योग पर राजनीति न करे सुक्खू सरकार

इसके साथ ही शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती हैं। बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूती बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। योग करने वाले लोग फिट होने के साथ ही इम्यूनिटी के मामले में भी दूसरे लोगों से बेहतर होते हैं।

धर्मशाला में बोतल बंद पानी खरीदने के झंझट से मिलेगा छुटकारा-होगा कुछ ऐसा

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने बच्चों को विश्व योग दिवस के महत्व के बारे में बताया कि योग व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद है। योग करने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। वहीं, योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। अगर आप भी खुद को और अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो उन्हें योगासन के लिए प्रेरित करें।

भारत में ड्राइवर AC केबिन में बैठकर दौड़ाएंगे ट्रक, गडकरी ने फाइल की साइन

खुद भी नियमित योगाभ्यास की आदत डालें। इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेंदर कुमार, राकेश कुमार, राजीव कौशल, बलभद्र, राजीव कुमार, कुमारी शैलजा, संजीव कुमार, सुरेश कुमारी, धीरज, अछरा देवी, सतवीर सिंह, अनिता भारद्वाज, किरण बाला, किशन चंद, इंदु बाला, रेणु बाला, रविंदर व अनिल आदि मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल कैबिनेट बैठक : SMC व कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिया ये फैसला
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

आइस हॉकी रिंक काजा में मनाया योग दिवस, लोगों ने समझा महत्व

काजा। आयुष विभाग की ओर से आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्पीति घाटी में आज 11,980 फीट को ऊंचाई पर स्थित आइस हॉकी रिंक काजा में योग दिवस मनाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि इस अवसर पर शिरकत की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग करने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की नसीहत : योग पर राजनीति न करे सुक्खू सरकार

रोजाना योग करना आपको कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। योग दिवस का महत्व लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है। आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं युवा भी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके चलते लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। यही नहीं इससे लोगों का मानसिक और शारीरिक कल्याण भी संभव है।

धर्मशाला में बोतल बंद पानी खरीदने के झंझट से मिलेगा छुटकारा-होगा कुछ ऐसा

योग की खोज बहुत साल पहले भारत में ही हुई थी तब ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को समझा था और इसका प्रसार किया था। योग करने से न केवल आपको शारीरिक रूप से शांति मिलेगी बल्कि यह आपके स्ट्रेस और घबराहट को भी कम करने में मददगार साबित होगा। योग दिवस मनाने का कारण लोगों को यह भी बताना है कि इसे करने से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ होते हैं।

भारत में ड्राइवर AC केबिन में बैठकर दौड़ाएंगे ट्रक, गडकरी ने फाइल की साइन

योग दिवस पर आयुष विभाग के डॉ विवेक और प्रशिक्षक डा विनोद ने योग क्रियाएं करवाई। SDAMO डॉ राजेश भारद्वाज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार वयक्त किया। इसके अवसर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, डीएसपी रोहित मृगपुरी, नायब तहसीलदार प्रेम चंद, बीडीओ पी एल नेगी सहित पुलिस जवान और काजा गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं मौजूद रही।