Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

काजा में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, सीएम सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में करेंगे शिरकत

शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

CBSE ने शिक्षकों के लिए शुरू किया विशेष अभियान, होगा कुछ ऐसा-पढ़ें खबर

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला सोलन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला मंडी, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जिला कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

सोलन में लैंडस्लाइड, पेट्रोल पंप आया चपेट में, पूरी तरह क्षतिग्रस्त

 

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जिला शिमला, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जिला सोलन, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *