Breaking News

  • हमीरपुर में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

ewn24news choice of himachal 15 Apr,2023 4:41 am

    देहरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में देहरा उपमंडल के तहत कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में हादसा पेश आया है। मेले में अचानक एक झूला टूट गया जिसके चलते झूले में बैठी 17 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

    बताया जा रहा है उक्त घूमने वाले झूले पर काफी लोग सवार थे उसी समय अचानक नीचे से एक तरफ का नट बोल्ट टूट गया, जिससे उसमें बैठी उक्त लड़की नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

    हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले - समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

    युवती को तत्काल इलाज के लिए गरली अस्पताल ले जाए गया, वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे आगे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे ज्वालामुखी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घूमते हुए झूले की सीट के नीचे से नट टूट गया, जिससे उक्त लड़की गिर गई है। हादसे के दौरान लगभग 15 से अधिक लोग झूले पर सवार थे। गनीमत रही कि अन्य बाकी सवार सभी सुरक्षित हैं।

    युवती को सिर व कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। युवती की पहचान मोनी देवी (17) पुत्री सुरिंद्र कुमार निवासी जम्बल के रूप में हुई है। डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर झूले के मालिक की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather