Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा दो का इलाज

गगल। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना गगल के तहत घियाणा कलां गांव में एक परिवार के 6 लोग एक साथ बीमार हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं तीन की हालत गंभीर है।

मृतक की पहचान अशनील चौधरी पुत्र महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। दो लोग टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं वहीं एक महिला का इलाज लुधियाना के अस्पताल में चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी ये हालत फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई है। हालांकि वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते घियाणा कलां में रहने वाले महेंद्र चौधरी उनकी पत्नी अनुराधा, उनका बड़ा बेटा अशनील, उसकी पत्नी सुमन और महेंद्र का पोता आर्यन (16) 30 जुलाई की रात दाल-चावल खाकर सोने गए तो कुछ ही देर में सबकी तबीयत बिगड़ गई।

परिवार टांडा अस्पताल में दवा लेकर लौटा और परहेज आदि करना भी शुरू कर दिया। इसी बीच 31 जुलाई को उनका छोटा बेटा अनिल फरीदाबाद से घर आया। दो दिन सब ठीक रहा इसके बाद 2 अगस्त की रात परिवार ने मूंग दाल की खिचड़ी खाई और सोने चले गए।

शिमला : विकासनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर पर गिरा पेड़, जान बचाकर भागे लोग

 

रात करीब 12 बजे चार लोगों (महेंद्र, अनुराधा, अशनील और सुमन) की तबीयत बिगड़ गई और उनको उल्टियां लगना शुरू हो गईं। जिसके बाद चारों को टांडा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। सुबह तक अनिल और आर्यन की भी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनको भी एडमिट कर लिया गया।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 6 को मंडी में, ये रहेंगे प्रतिबंध

अनिल और आर्यन की तबीयत में जल्द सुधार होने लगा लेकिन बाकी चारों की तबायत और बिगड़ने लगी। 4 अगस्त (शुक्रवार) सुबह अशनील और उसकी पत्नी सुमन की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन इलाज के लिए दोनों को लुधियाना ले जा रहे थे।

इसी दौरान अशनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुमन का इलाज लुधियाना में चल रहा है वहीं महेंद्र और अनुराधा अभी भी टांडा में भर्ती है। अनिल और आर्यन की हालत अब ठीक है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है वहीं, पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

 

 

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *