Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

शिमला से दिल्ली रूट पर किराए में 105 रुपए का अंतर

शिमला। कुदरत की मार के बाद अब आम जनता पर महंगाई की भी मार पड़ी है। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 चक्की मोड़ के समीप बाधित होने के कारण शिमला से चंडीगढ़ और दिल्ली का सफर भी महंगा हो गया।

जी हां, एचआरटीसी व प्राइवेट बसों में सफर अब और भी महंगा हो गया है। वैकल्पिक मार्गों से बसों को भेजे जाने से बसों के किलोमीटर भी बढ़ गए हैं।

हिमाचल में कल से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड व बाढ़ की भी संभावना

 

शिमला व दिल्ली की बसों में किराए में सीधे 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, ऑर्डीनरी बसों में शिमला से चंडीगढ़ तक जाने में किराए में सीधे 70 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। शिमला से चंडीगढ़ पहले 250 रुपए किराया लगता था लेकिन वैकल्पिक मार्गों से होते हुए अब यह किराया 320 रुपए हो गया है।

शिमला से दिल्ली रूट पर भी किराए में सीधा 105 रुपए का अंतर आया है। शिमला से दिल्ली रूट पर पहले 529 रुपए किराया होता था जबकि अब वैकल्पिक मार्ग होते हुए अब यह किराया 634 रुपए हो गया।

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

 

निगम अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्गों से भेजी जा रही बसों में 20 प्रतिशत अधिक किराया लिया जा रहा है क्योंकि वैकल्पिक मार्ग से होते हुए किलोमीटर भी बढ़ गए हैं। जब तक एनएच बहाल नहीं होता तब तक इसी तरह बसों को चंडीगढ़ व दिल्ली भेजा जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग पर रूट क्लब कर चलाई जा रही बसें

शिमला-चंडीगढ़ के वैकल्पिक मार्ग पर रूटों को क्लब कर बसें चलाई जा रही हैं। शिमला चंडीगढ़ के लिए शिमला-टुटू- जुब्बड्हट्टी-कुनिहार-नालागढ़-सिसवान होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रही हैं।

यही बसें वापस चंडीगढ़ से वापस शिमला इन्ही रूटों से वापस जा रही हैं और लोगों को सुविधा दी जा दी है। इसके अतिरिक्त पंजाब के अन्य रूटों पर भी इन्हीं रूटों से बसें भेजी जा रही हैं।

नूरपुर : बदूही की नेहा ने पास किया UGC NET JRF, ऑल इंडिया में 197वां रैंक

 

शिमला-दिल्ली-शिमला के लिए भी बसें वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही हैं। दिल्ली रूट पर निगम कुमारहट्टी-नाहन-कालाअंब, शाहबाद होकर दिल्ली भेजी जा रही हैं। यह बसें भी क्लब होकर चलाई जा रही हैं। इन्हीं रूटों से ये बसें शिमला वापस आ रही हैं। शिमला व सोलन से सवारियां होने के बाद ही रूट पर बसें दिल्ली भेजी जा रही हैं।

एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि शिमला-चंडीगढ़ एनएच बाधित होने के कारण शिमला से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए वैकल्पिक मार्गों से बसें भेजी जा रही हैं। फिलहाल रूटों पर बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है। इससे शिमला व चंडीगढ़ जाने वालों को सुविधा मिलती रहेगी। जैसी ही एनएच बहाल होता है व्यवस्था को बदल दिया जाएगा।

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए करें आवेदन

 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

आकाशवाणी में रोजगार का मौका : अंशकालिक संवाददाता के लिए करें आवेदन

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 आज भी बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

 

हिमाचल : जुलाई में टूटे पिछले रिकॉर्ड, 3 अगस्त से फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

शिमला : ढली में भारी भूस्खलन, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, किसान भवन को खतरा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *