Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिसंबर के अंत में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सरकार ने भेजे प्रस्ताव

दो तिथियों में से एक की जाएगी फाइनल

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र तपोवन धर्मशाला में होना है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार की ओर से शीतकालीन सत्र करवाने के लिए दो प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को भेजे गए हैं। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कही है।

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि शीतकालीन सत्र करवाने को लेकर सरकार की तरफ से दो प्रस्ताव आए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय शीतकालीन सत्र करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र को करवाने के लिए दो प्रस्ताव आए जिनकी तिथियां 11 से 17 दिसंबर और दूसरा 18 दिसंबर से 25 दिसंबर का जिक्र किया गया है। अब प्रदेश सरकार की मर्जी है कि वह कब हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र को करवाना चाहती है।

हरियाणा रोडवेज ड्राइवरों के समर्थन में उतरे HRTC चालक, दे डाली ये चेतावनी

उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र का आयोजन कैलेंडर वर्ष में ही करवाना होता है क्योंकि 2024 फरवरी में तो हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र होना है।

जिसमें प्रदेश सरकार के 1 साल का लेखा-जोखा महामहिम राज्यपाल द्वारा अपने अभिभाषण में प्रस्तुत किया जाता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ये सत्र 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होने की पूरी संभावना है।

 

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल

सरकाघाट दामाद हत्याकांड में आया नया मोड़ : नवीन के कमरे से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में फिर खोले जाएंगे क्रशर : सब कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सीएम ले सकते हैं फैसला

ज्वालाजी के इन युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेजुबान की बचाई जान

विधायक सुधीर शर्मा ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, नरवाणा में भरी उड़ान

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO कर्मी, दो की गई जान, एक की तलाश जारी

दारचा-शिंकुला मार्ग पर बर्फ हटाते समय गिरा हिमखंड

केलंग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला में बड़ा हादसा पेश आया है। दारचा-शिंकुला मार्ग पर बीआरओ के तीन कर्मचारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। बीआरओ ने 2 कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक की तलाश जारी है। हादसा रविवार दोपहर बाद पेश आय़ा है। दारचा-शिंकुला-पदम सड़क मार्ग पर बर्फ हटाते समय अचानक हिमखंड गिर गया जिसकी चपेट में ये तीनों आ गए। हादसे में बीआरओ का एक जेसीबी और डोजर मशीन भी में बर्फ के मलबे में दब गए हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

उपायुक्त लाहुल-स्पीति सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा सड़क संगठन योजक 126 आरसीसी के जूनियर इंजीनियर ने उन्हें सूचना दी कि रविवार शाम को उपमंडल लाहुल के सीमा क्षेत्र छीका के पास हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे में बीआरओ के तीन दिहाड़ी मजदूर स्नो कटर तथा डोजर समेत हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें से दो शवों को बरामद कर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया जा रहा है। शवों की पहचान की जा रही है। घटना

की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के समग्र पर्यवेक्षण के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला पुलिस और एक एम्बुलेंस सहित एक बचाव दल शाम 6 बजे के आसपास घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया। बीआरओ अधिकारियों से मिली जानकारी में दो लोगों के शव बरामद किए गए। एक अन्य श्रमिक को अभी तक खोजा नहीं जा सका है। अंधेरा और पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़क जाने से बचाव कार्य को अब सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

बता दें कि गत दिनों हुए भारी हिमपात से शिंकुला दर्रे में 4 फुट बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। बीआरओ ने इस बार शिंकुला दर्रे को बहाल कर लेह लद्दाख को अधिकतर समय मनाली से जोड़े रखा है। बीआरओ रोहतांग टनल के बाद अब शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण करने जा रहा है। 12 जनवरी को हुए भारी हिमपात के बाद लेह लद्दाख का मनाली से सम्पर्क कटा हुआ है। बीआरओ ने कुछ दिन पहले ही मौसम साफ होते ही दारचा-शिंकुला मार्ग की बहाली शुरू की थी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सीएम सुक्खू बोले: न CPS और न चेयरमैन का लिया पद, मरने न दी नैतिकता

नादौन को बीस साल बाद मिला मुख्यमंत्री का पद

 

नादौन। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन पहुंचे। नादौन में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के पुराने जख्म ताजा हो गए। उन्होंने नादौन की जनता का आभार जताया। कहा कि जब वह चुनाव हार भी गए तब भी नादौन की जनता ने साथ दिया। वह कभी मंत्री नहीं रहे। एक बार सीपीएस का पद मिला तो वह उन्होंने नहीं लिया। चेयरमैन का पद भी ठुकरा दिया। इसकी तो नोटिफिकेशन भी हो गई थी। उन्होंने कभी अपनी नैतिकता को मरने नहीं दिया। जीवन में जो भी करता हूं लगनशीलता से करता हूं दृढ़संकल्प होकर करता हूं, फिर घबराता नहीं हूं।

सोचा था कि एक दिन नादौन से कोई मुख्यमंत्री की कुर्सी तक जरूर पहुंचेगा। बीस साल इंतजार के बाद नादौन को मुख्यमंत्री का पद मिला है। नादौन के लोगों को एक साल का इंतजार करना होगा।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से ही उन्हें लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाएं तय कर उनको धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना तैयार की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र में अन्य विकासात्मक कार्यों को भी गति प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में तत्परता से कार्य किया और आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और मैरिट के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

उन्होंने कहा कि नशा सेवन की बुराई देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का पहला बजट जनहितैषी और आम आदमी को राहत देने वाला बजट होगा। सरकार जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह भी ध्यान दे रही है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को संतुलित किया जाए। प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने को विशेष तरजीह दे रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. राधाकृष्णनन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर अप्रैल माह में इसका लोकार्पण किया जाएगा।

इस महाविद्यालय में एक नर्सिंग महाविद्यालय भी खोला जाएगा। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस महाविद्यालय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा आवश्यकता के आधार पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनाती की जाएगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से स्थानीय भाषा में संवाद भी किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में धूमधाम से मनाई गुरु रविदास जयंती, जगह-जगह लगाए लंगर

शिमला/हरिपुर। हिमाचल में संत श्री गुरु रविदास की 643वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजधानी शिमला में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के तहत कृष्णा नगर स्थित संत रविदास जी के प्राचीन मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्म समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गंभीर बीमारी से जूझ रही मीनाक्षी के इलाज का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार

भजन-कीर्तन की स्वरलहरियों से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गई। इस अवसर पर शहर भर में जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस अनुसचित जाती विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने भी लालपानी स्थित मंदिर में पहुंच कर शीश नवाया।

कांग्रेस अनुसचित जाती विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आज बहुत ही पावन दिवस है। पूरे देश व प्रदेश भर में गुरु रविदास जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मुझे भी इस मौके पर कृष्णानगर में गुरु रविदास मंदिर आने का मौका मिला और माथा टेका। इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को गुरु रविदास जी के प्रकटोत्सव की बधाई देता हूं।

चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा

वहीं, हरिपुर में इस पर्व पर गुरु रविदास महासभा खंड देहरा की महासभा इंदिरा कॉलोनी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोकल रागी जत्थे ने सतगुरु रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन बारे कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर पूर्व गुरु रविदास महासभा के जनरल सेक्रेटरी ज्ञान चंद बडालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 11 बजे झंडा रस्म के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सैकड़ों के संख्या में पहुंचे भक्तों ने गुरु चरणों में शीश नवाकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरु रविदास महासभा के कमेटी प्रधान छवीन भारती, सचिव सचिन भारती व सभा के पदाधिकारी तथा समूह साध संगत मौजूद रही।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

व्यवस्था परिवर्तन के साथ जनकल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता : चंद्र कुमार

बोले – चरणबद्ध तरीके से चुनावी वादों को पूरा करेगी सरकार

ऋषि महाजन/ज्वाली। व्यवस्था परिवर्तन के साथ जनकल्याण वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात कृषि तथा पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने ज्वाली के विश्राम गृह में जनसमस्याओं को सुनने के बाद लोगों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही पहले दिन से कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये प्रदान करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो कहा, वह पूरा किया है।

चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा

कृषि मंत्री ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के  लिए पूर्व भाजपा सरकार की गलत नीतियों तथा वित्तीय कुप्रबंधन को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों को बढ़ा कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजूबत बनाएगी।  उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह प्रशासन प्रदान  करना ही प्रदेश सरकार का ध्येय है।

कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने के लिए विभाग मिल कर नई-नई कार्य योजनाओं को तैयार कर रहे हैं, ताकि इन व्यवसायों से विमुख हो चुके लोगों को दोबारा जोड़ा जा सके। इसके साथ प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने तथा किसानों  को खेतीबाड़ी से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने के लिए जहां उन्हें हर सम्भव सहयोग देगी उनसे गाय का दूध 80 रुपये  तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें अधिकारी। कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ इसकी गुणवत्ता पर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक करने के साथ लंबित राजस्व कार्यों के शीघ्र निपटारे के भी निर्देश दिए। इससे पहले, कृषि मंत्री ने 100 से अधिक समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम  मोहिंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, कृषि विभाग के उप निदेशक राहुल कटोच, उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी राकेश पटियाल, नगर पंचायत ज्वाली के अध्यक्ष राजिंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया सहित पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया बजट : जनरल वीके सिंह

ऊना में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में की गई चर्चा

ऊना। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का रविवार को ऊना में समापन हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने इस बैठक में भाग लिया और मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा बजट को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पारित किया है उसमें हर वर्ग का ध्यान रख तैयार किया है। उन्होंने कहा कि ये बजट हर वर्ग के लिए लाभदायक साबित होगा। वीके सिंह ने कहा कि ये बजट अब तक की श्रृंखलाओं व उस के पीछे की विचारधारा को लेकर बनाया गया।

वीके सिं मे कहा कि दूसरा अगले साल हम 75 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रहे है उस को भी इसमें प्रमुख रूप से रखा गया है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक कैसे इस का लाभ मिले, उस के साथ साथ महिला वर्ग और किसान वर्ग को देखते हुए इस बजट बनाया गया है।

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा भारत

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव पारित हुआ। भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में यह प्रस्ताव उस समय आ रहा है जब भारत देश G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। भारत मेजबान देश के रूप में गौरवान्वित है।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की छवि विश्व में ग्लोबल लीडर के रूप में उभरी है। मोदी जी के नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए प्रदेश कार्यसमिति उन्हें बधाई देती है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हमारे पास विश्व की आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति के लिए सब कुछ है, आज हमारी लड़ाई जीवित रहने की नहीं है, युद्ध हमारी समस्याओं का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से है व भाजपा हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं के मध्य में से ही है।

चंबा-होली मार्ग पर पुल टूटा : नदी में गिरे दो डंपर-एक चालक की गई जान

 

कांग्रेस की सरकार इंतजार की सरकार

बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार इंतजार की सरकार बन कर रह गई है, कांग्रेस जो भी घोषणा करती है जनता उसका पूरे होने का इंतजार ही करती रहती है चाहे वह ओल्ड पेंशन स्कीम हो या 1500 प्रतिमाह महिलाओं को वादा हो सभी वादों का जनता को इंतजार है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी चारों सीटों पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेंगे जब 1984 में हमारे सात विधायक थे तब भी भाजपा के पास तीन लोकसभा की सीटें थी, उसके बाद जब 1993 में भाजपा के पास फिर सात विधायक थे तब भी हिमाचल में भाजपा ने 3 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी इस बार तो भाजपा के पास 25 विधायक है तो हम निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला : ग्राम पंचायत पद्धर की महिलाओं ने ऐसे लिखी सफलता की कहानी

बबूने के फूल और काली तुलसी ने महकाया जीवन

धर्मशाला। कांगड़ा जिला की पद्धर पंचायत की फिज़ा में आजकल बबूने के फूल (कैमोमाइल) और काली तुलसी की खुशबू तैर रही है। खेतों से उठती जन जीवन महकाने वाली इस सुगंध में ग्राम पंचायत पद्धर की मेहनतकश महिलाओं की सफलता की कहानी घुली है। जो न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी हैं बल्कि आस पास के गांवों की महिलाओं के लिए एक मिसाल भी बनीं हैं।

धर्मशाला की ग्राम पंचायत पद्धर के पद्धर और घिरथोली गांवों की इन महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह बनाकर बबूने के फूल और काली तुलसी की हर्बल खेती से रोज़गार का नायाब ज़रिया ढूंढ निकाला है, जिसकी मदद से वे घर के कामों को करने के साथ ही परिवार की आर्थिक रूप से भी सहायता कर रही हैं।

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

कैसे आया आइडिया

पद्धर के वैष्णो स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुदर्शना देवी बताती हैं कि धर्मशाला के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के शिविर में उन्हें कैमोमाइल और काली तुलसी की खेती का आइडिया मिला। उन्होंने अपनी करीब 1 बीघा जमीन पर परंपरागत खेती से हट कर इसे आजमाने की सोची। घर वालों ने भी इसमें साथ दिया। खेती के लिए विभाग से बीज फ्री मिल गए और ट्रेनिंग का प्रबंध भी जिला प्रशासन ने ही किया। जोगिंदरनगर और सोलन में लगे प्रशिक्षण कैंप में जाकर हर्बल खेती की बारकियां सीखीं और फिर आकर इसमें जुट गईं।

सुदर्शना बताती हैं कि उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि अपने ही खेतों में इस तरह के काम के लिए मनरेगा में उन्हें दिहाड़ी भी मिलेगी। इससे बड़ी मदद हुई। वे साल भर से इसमें लगी हैं और बबूने के फूलों की करीब 30 किलो की एक फसल ले चुकी हैं, और इससे लगभग 13-14 हजार रुपये की आमदन उन्हें मिली है। उन्होंने परागपुर के एक बड़े ग्रुप को अपनी उपज बेची है। जबकि काली तुलसी की उपज अभी टेस्टिंग को भेजी है। 6-6 महीने के साइकल में की जाने वाली ये खेती नवंबर से मई और फिर मई से नवंबर के पीरियड में की जाती है।

पूरी तरह प्राकृतिक है ये खेती

वहीं, अपनी जमीन के बीघा भर में हर्बल खेती कर रहीं वैष्णो स्वयं सहायता समूह की ही एक और सदस्य आशा देवी बताती हैं कि ये खेती पूरी तरह प्राकृतिक है। इसमें केमिकल मिली खाद का प्रयोग नहीं किया जाता। जंगली जानवर भी इसे नुकसान नहीं पहुंचाते। हां…कीड़ा लगने पर खट्टी छाछ का छिड़काव या प्राकृतिक तरीके के और उपचार किए जाते हैं। वे बताती हैं कि उन्होंने बबूने के फूल और काली तुलसी के साथ कुछ पौधे अश्वगंधा, जटामासी तथा चिया सीड के भी लगाए हैं। उनकी भी बाजार में अच्छी खासी डिमांड है। उन्हें मार्केट उपलब्ध कराने में भी जिला प्रशासन पूरी मदद कर रहा है।

ये हैं बबूने के फूल और काली तुलसी के फायदे

बबूने के फूल और काली तुलसी के स्वास्थ्य के लिए अनेक फायदे हैं। इन्हें ग्रीन टी बनाने में उपयोग में लाया जाता है, जो अनिद्रा, पेट और लीवर की दिक्कतों तथा बीपी और शूगर जैसे विकारों को नियंत्रित करने में रामबाण है। इसके अलावा इनका सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों में भी इस्तेमाल होता है।
वहीं चिया सीड भी पाचन, तनाव और उच्च रक्तचाप को दुरूस्त रखने में मददगार है।

चंबा-होली मार्ग पर पुल टूटा : नदी में गिरे दो डंपर-एक चालक की गई जान

अब बड़े पैमाने पर हर्बल खेती का है विचार

आशा देवी समेत गांव की तमाम महिलाओं की मदद के लिए स्वयं सहायता समूहों की सभी सदस्य प्रशासन और सरकार का आभार जताते हुए कहती हैं कि वे हर्बल खेती से अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं, उन्हें पैसा भी मिल रहा है और उन्हें व उनके गांव को नई पहचान भी मिली है। कई अफसर और दूर पार से लोग उनके काम को देखने और जानने यहां आते हैं। उन्हें इससे बड़ा हौंसला मिला है। और वे अब इस खेती को और बडे़ पैमाने पर करने का विचार कर रही हैं।

आकांक्षा स्वयं सहायता समूह की लक्ष्मी, मितांश स्वयं सहायता समूह की पूजा और कमला स्वयं सहायता समूह की कमला देवी बताती हैं कि हर्बल खेती में अच्छी संभावनाएं देखते हुए पद्धर पंचायत में और भी बहुत सी महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर इस काम में हाथ आजमाने को आगे आ रही हैं। हर समूह में 6 से 10 महिलाएं हैं, और सभी अपने अपने खेतों में इस खेती को कर रही हैं। धर्मशाला ब्लॉक में महिलाओं के लिए सामाजिक शिक्षा आयोजक का जिम्मा देख रहीं बीडीओ ऑफिस की अधिकारी कुसुम बताती हैं कि महिलाओं को उनकी रूचि के अनुरूप स्वरोगजार की शिक्षा देने पर बल दिया जा रहा है।

धर्मशाला ब्लॉक में 412 स्वयं सहायता समूह

बीडीओ स्पर्श शर्मा का कहना है कि धर्मशाला ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिलाओं के 412 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। उन्हें स्वरोजगार लगाने और उनकी पसंद के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिक्षण, प्रशिक्षण से लेकर आर्थिक सहायता तक, उनकी हर तरह से मदद दी जा रही है।

क्या कहते हैं जिलाधीश

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्वयं सहायता समूहों के गठन के साथ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की ओर मोड़ा जाए। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में ये प्रयास कारगर रहे हैं। जिले की बहुत सी पंचायतों में महिलाओं ने सराहनीय काम किया है। उनके प्रोत्साहन को हर तरह से मदद के साथ साथ उनकी उपज और उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

चंबा जिला से मिला चौथा विधानसभा अध्यक्ष, भटियात से दूसरा-पढ़ें खबर

1952 से 1956 तक जयवंत राम रह चुके हैं स्पीकर

चंबा। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष चंबा जिला के भटियात क्षेत्र के विधायक कुलदीप पठानिया को चुना गया है। कुलदीप पठानिया चंबा जिला से चौथे विधानसभा अध्यक्ष होंगे। साथ ही भटियात क्षेत्र से दूसरे स्पीकर होंगे। इसमें तीन कांग्रेस तो एक भाजपा से संबंधित नेता अध्यक्ष बने हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम 1952 से 1956 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन, कुलदीप पठानिया बने विस अध्यक्ष

इसके बाद बनीखेत से कांग्रेस नेता देशराज महाजन ने 1963 से 1972 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2007 में तत्कालीन भाजपा सरकार में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से तुलसी राम को अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। वह 2007 से 2012 तक विस अध्यक्ष रहे। अब कांग्रेस नेता कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुलदीप पठानिया के चयन के लिए प्रस्ताव सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तो हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर धनी राम शांडिल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसका समर्थन किया। इसके बाद नए चुने गए विधानसभा अध्यक्ष को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।

बता दें कि पूर्व जयराम सरकार में चंबा जिला से चुनकर आए विधायक हंस राज को डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। हंस राज चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस बार चंबा जिला को अध्यक्ष पद मिला है और कुलदीप पठानिया अध्यक्ष चुने गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पांच बार भटियात विधानसभा क्षेत्र से जीतें हैं। इसमें तीन बार कांग्रेस तो 2 बार आजाद जीते हैं।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

उन्होंने 1985 में कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 1990 में वह चुनाव हार गए। 1993 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी और शिव कुमार को प्रत्याशी बनाया। कुलदीप पठानिया ने आजाद ताल ठोक दी। वह आजाद चुनाव जीत गए। 1998 में फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव हार गए। 2003 में कांग्रेस ने फिर शिव कुमार को चुनावी मैदान में उतारा और भाजपा ने किशोरी लाल को टिकट दी।

कुलदीप पठानिया एक बार फिर कांग्रेस से बगावत कर गए और आजाद चुनावी मैदान में कूद गए। भाजपा में भी बगावत हुई और भूपेंद्र सिंह चौहान आजाद चुनावी मैदान में उतर गए। 2003 के चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला आजाद प्रत्याशियों के बीच ही रहा और कुलदीप सिंह पठानिया ने बाजी मारी।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

2007 में मुकाबला कुलदीप सिंह पठानिया और भूपेंद्र सिंह चौहान के बीच रहा। बस फर्क इतना था कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिक्रम सिंह जरयाल को चुनावी मैदान में उतारा।

कांग्रेस ने फिर कुलदीप पठानिया पर भरोसा जताया। पर कुलदीप पठानिया चुनाव जीत नहीं पाए। 2017 में भी कुलदीप पठानिया को बिक्रम सिंह जरयाल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2022 के चुनाव में कुलदीप पठानिया ने एक बार फिर वापसी की और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। अब वह हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर और क्षेत्रीय प्रबंधक 5 लाख रिश्वत लेते धरे, मांगे थे 12 लाख

पढ़ाई और करियर का प्रेशर कहीं आपके बच्चे से न करवा दे कुछ गलत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

धर्मशाला में जन आभार रैली में भाजपा पर साधा निशाना

धर्मशाला। अभी ही आ गए आपकी आंखों में आंसू, अभी तो हमने छेड़ी नहीं दास्तां। अभी तो शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या। यह बात डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कही।

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विरोधियों का कहना है, सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि जिसको गिरना था, वे गिर गए। अपना चिंतन करें और अपने बारे में सोचें। हमने तो पहले की कहा था कि डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे न तुम ही बचोगे न साथी तुम्हारे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कह रही हम कम अंतर से हारे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि 15 सीटों का फर्क है। भाजपा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस की 40 सीटें हैं। ये लोग कहते थे कि हिंदुस्तान में कांग्रेस कहीं आएगी नहीं। डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन तो आ गया। काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

 

भाजपा के मिशन लोटस को लेकर उन्होंने कहा कि लौटा लेकर भी घूमेंगे तब भी सरकार नहीं टूटेगी। यह स्थाई और मजबूत सरकार बनी है, इसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सभी विधायक हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे, हिमाचल के लिए काम करेंगे। वह भाजपा के लोगों के बताना चाहते हैं कि जो आपसे छीन सकते हैं, सरकार बना सकते हैं तो सरकार चला भी सकते हैं। भाजपा के लोग किसी भी प्रकार की गलतफहमी निकाल दें।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो-दो, 6-6 लाख रुपए में नौकरियां बेचीं। पुलिस भर्ती में क्या किया सब जानते हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में नौकरियां बेचने का पर्दाफाश हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा एक्शन लिया। अब नौकरियां उसे मिलेंगी जो मात्र होंगे और नौकरियां बेचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की करतूत है जोकि सामने आई है। कांग्रेस सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी जन आभार रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10 सीटें जितवाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे चलेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

धर्मशाला के निजी होटल में शाम सात बजे होगी बैठक
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी। बैठक धर्मशाला में एक निजी होटल में शाम सात बजे बुलाई गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने दी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
हिमाचल में ये तीन अफसर देखेंगे ट्रांसफर से जुड़े मामले, आदेश जारी
विधायक दल की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। पहले की सत्र के लिए भाजपा को मुद्दा मिल गया है।  पूर्व भाजपा सरकार में खोले ऑफिस और संस्थान बंद करने को लेकर भाजपा, सुक्खू सरकार को घेर सकती है। भाजपा ने पहले ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर दफ्तर बंद करने का सिलसिला नहीं रोका गया तो सड़क से सदन तक सरकार का विरोध होगा। अगर ऐसा होता है तो 14वीं विधानसभा का पहला सत्र ही हंगामेदार होने के आसार हैं।
भाजपा सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा सकती है। इस मामले को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर भी विरोध जता चुकी है। भाजपा ने दफ्तर डिनोटिफाई करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर बदला बदली की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। पिछले कल नाचन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार को घेरा था।
बता दें कि धर्मशाला तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 4 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र 6 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 14वीं विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 5 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 6 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण आदि पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव