Breaking News

  • 21 साल की सेवा के बाद 166 कर्मचारी एक साल से बेरोजगार, सरकार से रोजगार बहाली की गुहार
  • सिरमौर की हाटी संस्कृति को राष्ट्रीय सम्मान : डॉ जोगिंदर हाब्बी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
  • HPBOSE : 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, आंसर-की जारी
  • शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसें : PWD मंत्री ने दिखाई हरी झंडी-ये रहेगा रूट
  • सुंदरनगर : आंगनबाड़ी एवं पालना केंद्र में रिक्त पदों के इंटरव्यू की तिथि बदली
  • डाक दरों में बढ़ोतरी : पार्सल और स्पीड पोस्ट भेजना हुआ महंगा, जेब पर बढ़ेगा असर
  • धर्मशाला में फास्ट फूड स्टॉल का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, खाने-रहने की होगी व्यवस्था
  • नगरोटा बगवां : पिकअप गाड़ी से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • कांगड़ा : हनुमान घाट बाईपास बाईपास पर ऑल्टो कार से मिला नशे का सामान, दो युवक गिरफ्तार
  • नूरपुर : छतरोली खड्ड में चिट्टा लेकर खड़ा था पंजाब का युवक, गिरफ्तार-मोटरसाइकिल भी जब्त

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 4:58 am

    कंपनी और ट्रक ऑपरेटर विवाद को बैठक आयोजित

    शिमला। माल भाड़े की दरों को लेकर सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच जारी विवाद को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज विभिन्न ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ आज देर शाम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलासपुर जिले से संबंधित विधायकों ने भी भाग लिया।
    मंडी : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहाड़ी से टकराया, सड़क पर बिखर गए सिलेंडर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट मानना है कि यह गतिरोध सर्वमान्य हल से दूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का मत है कि फैक्टरी में कार्य शुरू होना चाहिए और ट्रक ऑपरेटरों सहित वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आज की बैठक में सभी यूनियनों की ओर से प्रस्तावित भाड़े की दरों पर फैक्टरी प्रबंधन से चर्चा करेगी। उन्होंने इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दो दिनों के भीतर फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता करने के निर्देश दिए।

    ट्रक ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों ने विवाद समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होेंने कहा कि यूनियनों की ओर से सरकार को हर संभव सहयोग जारी रखा जाएगा। बैठक में बीडीटीएस बरमाणा, सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर, बाघल लैंडहोल्डर्स, गोल्डन लैंड लूजर, अंबुजा दाड़ला कसलोग मांगू, कूरगन लैंड लूजर तथा माइनिंग लैंड लूजर के प्रतिनिधि शामिल थे।
    आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

    बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायकगण इंद्र दत्त लखनपाल, राजेश धर्माणी, रणधीर शर्मा, जेआर कटवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति तथा निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather