Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

मनाली : नेहरू कुंड में हिमस्खलन, कई वाहन आए चपेट में, भारी नुकसान

मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर नेहरू कुंड में भारी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के चपेट में कई वाहन आ गए हैं। वाहन बर्फ के दब गए हैं। हालांकि गनीमत ये है कि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

 

सड़क किनारे वाहन पार्क किए गए थे जो कि अचानक पहाड़ी में हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकाला जा रहा है।

राजनीतिक उठापटक के बीच हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू : ये मंत्री नहीं मौजूद

 

गौर हो कि हिमाचल में दो मार्च को बहुत भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू जिला के अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे में हिमस्खलन जैसी घटनाओं की संभावना और भी बढ़ गई है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि बेवजह यात्रा पर न निकलें।

रेड अलर्ट : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, 350 से ज्यादा सड़कों पर थमे पहिए

Himachal Cabinet : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई
Himachal Cabinet : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन ने बढ़ाई परेशानी

फुमड़ नाला में हिमस्खलन, जिला मुख्यालय से कटा कोकसर का संपर्क

कोकसर। लाहौल-स्पीति जिला में चोटियों पर भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। गुरुवार रात को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से चार किलोमीटर दूर फुमड़ नाला में हिमस्खलन हुआ है। इसके चलते कोकसर का संपर्क जिला मुख्यालय के साथ ही मनाली से दिनभर कटा रहा।

HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन

सूचना के बाद बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर नाले से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। कोकसर में तीन दिन में यह चौथा हिमस्खलन है। इसे पहले कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला और अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते बराठा नाला में भी हिमखंड गिरने से कुछ समय तक चंद्रानदी का पानी रुक गया था।

सुंदरुचा गंका की पहाड़ी से भी हिमस्खलन होने से कोकसर-ग्रांफू मार्ग अवरुद्ध हो गया था। घाटी में लगातार खराब मौसम और बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।

शिमला : सेब के पौधों से झड़ गए फूल, ओलावृष्टि ने बढ़ाई बागवानों की मुसीबत

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों से हिमखंड, हिमस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि आम जनता सहित पर्यटक किसी तरह की यात्रा न करें। उन्होंने होम स्टे और होटलों में आए पर्यटकों को अपने होटल में ही रुकने की हिदायत दी है।

ट्विटर का बड़ा एक्शन : बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं

हिमाचल में कितना गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

लाहौल स्पीति में बर्फबारी शुरू, तिन्दी-किलाड़ सड़क मार्ग हिमस्खलन से है बंद

सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील

केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहौल स्पीति पुलिस ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें।

धर्मशाला बस अड्डे पर सजी रह गईं इलेक्ट्रिक बसें, नहीं हो पाया शुभारंभ

उधर, 19 अप्रैल को जिला लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26, तिन्दी से शौर के बीच करीब 6 जगहों पर व तिन्दी से उदयपुर के बीच धांधल नाला पर हिमस्खलन होने के कारण अवरूद्ध हो गया है। मौसम के साफ होते ही सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा हिमस्खलन को हटाया जाएगा व तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 को फिर से यातायात के लिए सुचारू किया जाएगा।

हिमाचल : 80 पदों पर होगी भर्ती, 17 हजार रुपये मिलेगा न्यूनतम वेतन

एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि जिला पुलिस वर्तमान में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामलों के मद्देनजर सभी वाहन चालकों से जिला लाहौल स्पीति की सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील करती है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest State News

स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन : मनाली-लेह एनएच अवरुद्ध

एनएच के दोनों तरफ काफी संख्या में फंसे पर्यटक

मनाली। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामले अभी भी कम नहीं हुए हैं। रविवार को स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन हुआ है जिसके चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बीआरओ की टीम मार्ग बहाली के कार्य में जुटी हुई है। हिमस्खलन के कारण एनएच के दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं जिसमें हजारों पर्यटक हैं।

सिरमौर : बोगधार के पास खाई में गिरी पिकअप, बुजुर्ग की गई जान, 2 गंभीर

बता दें कि आज दोपहर बाद स्नो गैलरी धुंधी के पास अचानक हिमस्खल हुआ और मलबा व पत्थर मार्ग पर आ गए। इसके चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। रविवार को हजारों की संख्या में सैलानी अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सु पहुंचे हैं। ऐसे में टनल के दोनों छोरों में जाम लग गया है। फिलहाल, मार्ग बहाली का कार्य जारी है।

ऊना : स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO कर्मी, दो की गई जान, एक की तलाश जारी

दारचा-शिंकुला मार्ग पर बर्फ हटाते समय गिरा हिमखंड

केलंग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला में बड़ा हादसा पेश आया है। दारचा-शिंकुला मार्ग पर बीआरओ के तीन कर्मचारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। बीआरओ ने 2 कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक की तलाश जारी है। हादसा रविवार दोपहर बाद पेश आय़ा है। दारचा-शिंकुला-पदम सड़क मार्ग पर बर्फ हटाते समय अचानक हिमखंड गिर गया जिसकी चपेट में ये तीनों आ गए। हादसे में बीआरओ का एक जेसीबी और डोजर मशीन भी में बर्फ के मलबे में दब गए हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

उपायुक्त लाहुल-स्पीति सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा सड़क संगठन योजक 126 आरसीसी के जूनियर इंजीनियर ने उन्हें सूचना दी कि रविवार शाम को उपमंडल लाहुल के सीमा क्षेत्र छीका के पास हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे में बीआरओ के तीन दिहाड़ी मजदूर स्नो कटर तथा डोजर समेत हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें से दो शवों को बरामद कर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया जा रहा है। शवों की पहचान की जा रही है। घटना

की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के समग्र पर्यवेक्षण के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला पुलिस और एक एम्बुलेंस सहित एक बचाव दल शाम 6 बजे के आसपास घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया। बीआरओ अधिकारियों से मिली जानकारी में दो लोगों के शव बरामद किए गए। एक अन्य श्रमिक को अभी तक खोजा नहीं जा सका है। अंधेरा और पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़क जाने से बचाव कार्य को अब सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

बता दें कि गत दिनों हुए भारी हिमपात से शिंकुला दर्रे में 4 फुट बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। बीआरओ ने इस बार शिंकुला दर्रे को बहाल कर लेह लद्दाख को अधिकतर समय मनाली से जोड़े रखा है। बीआरओ रोहतांग टनल के बाद अब शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण करने जा रहा है। 12 जनवरी को हुए भारी हिमपात के बाद लेह लद्दाख का मनाली से सम्पर्क कटा हुआ है। बीआरओ ने कुछ दिन पहले ही मौसम साफ होते ही दारचा-शिंकुला मार्ग की बहाली शुरू की थी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kinnaur State News

किन्नौर : NH-5 पर यातायात बहाल, टिंकू नाला के पास आया था ग्लेशियर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में टिंकू नाला के पास ग्लेशियर आने से अवरुद्ध एनएच 5 अब सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। सोमवार को टिंकू नाला के पास ग्लेशियर गिरने से एनएच-5 पूरी तरह बंद हो गया था।

इससे पहले गुरुवार को भी इसी टिंकू नाला के पास एनएच-5 पर हिमस्खलन गिरने से एनएच-5 कई घंटे बंद रहा। सीमा सड़क संगठन के जवानों ने मशीन से सड़क पर जमी बर्फ हटाई और एनएच पर यातायात बहाल करवाया। अभी भी इस मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है इसलिए आने-जाने वाले लोग ध्यान से सफर करें।
Categories
Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी के गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन आज सुबह करीब 8 बजे हुआ है। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव में घरों से पास आसमान में बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि हिमस्खलन घरों के ऊपर गिर रहा है। वीडियो में जैसा दिख रहा है ऐसा नहीं है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: दस्तावेज जमा करने की तिथियां तय-जानिए 

बता दें कि आज सुबह रोहतांग पास से करीब 25 किलोमीटर आगे केलांग थाना के तहत गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों ने हिमस्खलन की घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में देखकर लग रहा है कि हिमस्खलन गांव की तरफ आ रहा है। पर ऐसा नहीं है। यह गोंदला गांव से दूसरी तरफ दूसरी पहाड़ी पर हुआ है। जोकि गांव से काफी दूर है और गांव को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हिमस्खलन खाली जगह पर हुआ है। इससे न घरों को कोई नुकसान पहुंचा है और न ही सड़क आदि बंद हैं। लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार ऐसे हिमस्खलन बर्फबारी के बाद होते रहते हैं। गोंदला के पास पहाड़ी पर हुए हिमस्खलन से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें