Breaking News

  • 21 साल की सेवा के बाद 166 कर्मचारी एक साल से बेरोजगार, सरकार से रोजगार बहाली की गुहार
  • सिरमौर की हाटी संस्कृति को राष्ट्रीय सम्मान : डॉ जोगिंदर हाब्बी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
  • HPBOSE : 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, आंसर-की जारी
  • शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसें : PWD मंत्री ने दिखाई हरी झंडी-ये रहेगा रूट
  • सुंदरनगर : आंगनबाड़ी एवं पालना केंद्र में रिक्त पदों के इंटरव्यू की तिथि बदली
  • डाक दरों में बढ़ोतरी : पार्सल और स्पीड पोस्ट भेजना हुआ महंगा, जेब पर बढ़ेगा असर
  • धर्मशाला में फास्ट फूड स्टॉल का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, खाने-रहने की होगी व्यवस्था
  • नगरोटा बगवां : पिकअप गाड़ी से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • कांगड़ा : हनुमान घाट बाईपास बाईपास पर ऑल्टो कार से मिला नशे का सामान, दो युवक गिरफ्तार
  • नूरपुर : छतरोली खड्ड में चिट्टा लेकर खड़ा था पंजाब का युवक, गिरफ्तार-मोटरसाइकिल भी जब्त

चंबा-होली मार्ग पर पुल टूटा : नदी में गिरे दो डंपर-एक चालक की गई जान

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 1:23 am

    चंबा। हिमाचल के चंबा-होली मार्ग पर चोली में बना वैली पुल टूट गया है। पुल टूटने से किसी ठेकेदार के दो डंपर रावी नदी में गिर गए। हादसे में एक चालक की मौत हो गई है वहीं दूसरा घायल है।

    एक चालक को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था वहीं दूसरे को निकालने की कोशिश की जा रही थी इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घायल चालक को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक की पहचान सुभाष कुमार पुत्र प्रीतम चंद गांव मांडो चोबिया भरमौर के रूप में हुई है। पुल टूटने से होली क्षेत्र का संपर्क चंबा मुख्यालय से टूट गया है।

    2025 तक हिमाचल बनेगा देश का पहला ग्रीन राज्य : सीएम सुक्खू

    बता दें कि जब पुल टूटा तब दो लोड डंपर पुल से गुजर रहे थे। लोड डंपर के एक साथ पुल से गुजरने से पुल भार नहीं सहन कर पाया और टूट गया।हादसे की सूचना मिलने के बाद होली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एक डंपर चालक को निकालकर अस्पताल भेजा। दूसरे चालक की जान नहीं बचाई जा सकी।

    यहां पहले भी लैंडस्लाइड से पुल टूटा था। इसके बाद वैली पुल बनाया गया था।  खड़ामुख-होली रोड पर बना यह ब्रिज सिर्फ 9 टन वजन तक के लिए पास था। आसपास के लोग इस पुल को लंबे समय से बड़े वाहनों के लिए बंद करने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद हाइडल प्रोजेक्ट की मैनेजमेंट यहां नियमों को दरकिनार कर भारी-भरकम वाहन छोटे पुल से गुजारती रही। इसी वजह से शुक्रवार शाम को यह हादसा हो गया।


    मंडी : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहाड़ी से टकराया, सड़क पर बिखर गए सिलेंडर


    आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather