Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रियंका गांधी ने शिमला में किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रभावित परिवारों से मिलीं

केंद्र से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठाई मांग

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने हिमाचल दौरे के दूसरे दिन शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पहले प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिव बावड़ी और उसके बाद कृष्णानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बरसात से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और आपदा प्रभावितों से बातचीत की।

कांगड़ा : यूट्यूब चैनल की प्रमोशन करवाने के नाम पर ठगा युवक, 11 लाख रुपए लूटे

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में बरसात में भारी नुकसान हुआ जिससे काफी दर्दनाक स्थिति बनी है। पहली बार इस तरह का नुकसान देखने को मिला है कई लोगों के घर ढह गए हैं और सड़कें बह गई हैं। मनाली कुल्लू में ज्यादा नुकसान हुआ है। बीते दिन वहां पर जायजा लिया था इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सहित मंत्री काम कर रहे हैं और प्रभावितों की मदद करने में जुड़े हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को जल्द से जल्द राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की और कहा कि यदि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता है तो प्रदेश को काफी फायदा होगा और प्रभावितों को मदद हो सकेगी।

एप्पल इंपोर्ट ड्यूटी मामला : प्रतिभा बोलीं-केंद्र को अमेरिकी सेब की चिंता, बिंदल बोले-झूठ फैला रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह नहीं समझ पा रही है कि हिमाचल प्रदेश में कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मालूम नहीं है कि संसद के विशेष सत्र का मुद्दा क्या है लेकिन जो भी हो सदन में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

वहीं, सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने पर भी प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल पहले ही आपदा से जूझ रहा है और यहां पर सेब काफी ज्यादा होता है केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

यह नहीं देखा जाना चाहिए कि राज्य में किसकी सरकार है इस तरह की आपदा पहली बार देखने में आई है लोग परेशान है उनकी मदद करने के लिए सबको आगे आना चाहिए और इसका राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार को भी इस बात को समझना चाहिए।

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे के बारे में जानकारी दी और एक बार फिर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान उन्हें प्रदेश की आवाज़ उठाने का मौका सदन में नहीं मिल पाया लेकिन अब विशेष सत्र के दौरान वह सदन में अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना बेहद कठिन है और हिमाचल के हालतों को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की है और प्रदेश के लिए मदद मांगी।

 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला : आज शिव बावड़ी सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी प्रियंका गांधी

आपदा प्रभावितों सें मिलेंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

शिमला। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के दौरे पर हैं। बुधवार को दूसरे दिन प्रियंका गांधी शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी। इस दौरान आपदा प्रभावितों और जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया है प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगी। शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात करेंगी।

शिमला : विक्ट्री टनल-कैथू मार्ग अवरुद्ध, जिला में आज कौन सा रोड बंद, पढ़ें विस्तार से

शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ मौजूद रहेंगी।

13 सितंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की।

दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में असुरक्षित स्थानों और स्कूलों का आकलन करने के लिए समिति गठित

अपेक्षित क्षेत्रों का करेगी दौरा, सौंपेगी रिपोर्ट

 

शिमला। भारी बारिश के चलते राजधानी शिमला में हो रही तबाही ने सबको डरा कर रख दिया है। समरहिल शिवबावड़ी, फागली, कृष्णानगर की त्रासदी को शायद ही कोई भूल पाया हो। इसके अलावा कई भवनों को खतरा पैदा हो गया। इस तबाही के बाद सरकार और जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है।

डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि शिमला में विभिन्न असुरक्षित स्थानों और स्कूलों का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जोकि भारी बरसात से हुए नुकसान आकलन करने के साथ-साथ तत्काल रोकथाम के उपाय सुझाएगी।

हिमाचल के इस जिला में भी 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

उन्होंने बताया कि इस समिति में भूवैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह राणा, गौरव शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अतुल शर्मा सदस्य के रूप में तथा सहायक भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह समिति जिला प्रशासन के साथ परामर्श करके सभी अपेक्षित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

बता दें कि गत दिनों विभिन्न क्षेत्रों से आ रही मांग को लेकर डीसी द्वारा 23 अगस्त 2023 को निदेशक उद्योग विभाग को पत्र लिखकर भूवैज्ञानिकों की टीम भेजने का आग्रह किया गया था, ताकि शिमला शहर के सभी स्कूलों और विभिन्न असुरक्षित स्थानों का निरीक्षण किया जा सके और उसी के अनुरूप सुधारात्मक कार्रवाई आरंभ की जा सके। इस सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निदेशक उद्योग विभाग द्वारा भूवैज्ञानिकों की टीम को नियुक्त किया गया है।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए सृजित किए 221 परीक्षा केंद्र-पढ़ें लिस्ट

समिति ने आज इन स्थानों का किया निरीक्षण

समिति ने वीरवार को प्रथम दिन शिमला शहर के भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला, पुलिस लाइन कैथू, लोरेटो तारा हॉल स्कूल एवं दयानंद पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी भी मौजूद रहे।
डीसी ने कहा कि समिति के निरीक्षण का यह प्रथम दिन था आने वाले दिनों में भी अन्य स्थानों का आवश्यकता अनुसार निरीक्षण किया जाएगा तथा निरीक्षण के उपरांत समिति अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

हिमाचल : कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट-जानने को पढ़ें खबर

 

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

 

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

 

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में धूमधाम से मनाई गुरु रविदास जयंती, जगह-जगह लगाए लंगर

शिमला/हरिपुर। हिमाचल में संत श्री गुरु रविदास की 643वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजधानी शिमला में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के तहत कृष्णा नगर स्थित संत रविदास जी के प्राचीन मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्म समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गंभीर बीमारी से जूझ रही मीनाक्षी के इलाज का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार

भजन-कीर्तन की स्वरलहरियों से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गई। इस अवसर पर शहर भर में जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस अनुसचित जाती विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने भी लालपानी स्थित मंदिर में पहुंच कर शीश नवाया।

कांग्रेस अनुसचित जाती विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आज बहुत ही पावन दिवस है। पूरे देश व प्रदेश भर में गुरु रविदास जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मुझे भी इस मौके पर कृष्णानगर में गुरु रविदास मंदिर आने का मौका मिला और माथा टेका। इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को गुरु रविदास जी के प्रकटोत्सव की बधाई देता हूं।

चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा

वहीं, हरिपुर में इस पर्व पर गुरु रविदास महासभा खंड देहरा की महासभा इंदिरा कॉलोनी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोकल रागी जत्थे ने सतगुरु रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन बारे कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर पूर्व गुरु रविदास महासभा के जनरल सेक्रेटरी ज्ञान चंद बडालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 11 बजे झंडा रस्म के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सैकड़ों के संख्या में पहुंचे भक्तों ने गुरु चरणों में शीश नवाकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरु रविदास महासभा के कमेटी प्रधान छवीन भारती, सचिव सचिन भारती व सभा के पदाधिकारी तथा समूह साध संगत मौजूद रही।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Shimla State News

शिमला : शादी में गया था परिवार, घर पर अकेले बेटे ने उठाया ये कदम

शिमला। राजधानी शिमला में 21 साल के युवक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक वरुण गहलोत कृष्णानगर का रहने वाला था।
उसने यह कदम रात को उस समय उठाया जब वह घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। जब परिजन घर आए तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा
एएसपी शिमला रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम IGMC में किया गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि सदर थाने की पुलिस इसकी जांच कर रही है। वरुण गहलोत के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार मूलत: पंजाब का रहने वाला है लेकिन काफी साल से शिमला में ही रह रहा है। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।