Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu Lahoul Spiti State News

मनाली-लेह मार्ग 4 दिन बाद यातायात के लिए बहाल, दारचा की तरफ से 425 वाहन भेजे

काजा। मनाली-लेह मार्ग मंगलवार को चार दिन बाद आखिरकार यातायात के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ ने जिंगजिंबार व बारालाचा से बर्फ हटाकर हाईवे को बहाल कर बड़ी राहत दी है। दोपहर करीब एक बजे के बाद दोनों तरफ से ट्रकों के साथ छोटे वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना किए गए।

हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट  स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी 

दारचा की तरफ से 259 ट्रकों के साथ कुल 425 वाहन भेजे गए जिसमें 34 बाइक और 132 अन्य छोटे वाहन शामिल हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए खोला है। इस मार्ग पर 30 सितंबर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद थी।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग ट्रैफिक के लिए बंद थी लेकिन अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच सड़क पर ट्रैफिक जारी था। मंगलवार को मौसम साफ होते ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग बहाली का कार्य शुरु हो गया।

मंडी : पंडोह डैम लिंक रोड आज फिर 5 घंटे रहेगा बंद, रात 12 बजे से रोकी जाएगी ट्रैफिक

रविवार को बीआरओ (BRO) ने सड़क बहाल कर एक घंटे के लिए ट्रैफिक को सुचारू कर दिया था, लेकिन हिमपात के कारण मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया था।

इन दिनों पर्यटकों की आमद न के बराबर है लेकिन लेह-लद्दाख के लिए खाद्य सामग्री की आपूर्ति व डीजल पेट्रोल भंडारण किया जा रहा है। लाहुल-स्पीति पुलिस ने सरचू से अस्थाई चौकी हटा ली है लेकिन बीआरओ  (BRO) का ट्रांजिट कैंप व तीन ढाबे अभी भी राहगीरों का सहारा बने हुए हैं।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Lahoul Spiti

मनाली-लेह मार्ग अभी भी बंद : सड़क बहाली में जुटे BRO के जवान, बर्फबारी कर रही परेशान

मनाली-काजा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारू

काजा। लाहौल-स्पीति की चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों के साथ मनाली-लेह मार्ग में स्थित रोहतांग, बारालाचा, लाचुंगला और शिंकुला दर्रा में भी हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग अभी भी बंद है। इस मार्ग पर 30 सितंबर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।

सोमवार को फिर लाहौल-स्पीति की चोटियों में फिर हिमपात हुआ जिसके कारण घाटी में पारा लुढ़क गया है और ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों के साथ दर्रों में सुबह-शाम पानी जमने लगा है। लाहुल की घेपन, सेवन सिस्टर व ड्रिलबु समेत कई चोटियां बर्फ से ढक गई है। तापमान गिरने के कारण नकदी फसलों के ग्रोथ में असर देखने को मिल रहा है।

मनाली में दिल्ली का पर्यटक 5 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

बीआरओ 70 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग मेजर रविशंकर ने बताया कि बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग ट्रैफिक के लिए बंद है। अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच सड़क पर ट्रैफिक जारी है।

आज मौसम साफ होते ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग बहाली का कार्य शुरु हो गया है। बीआरओ 70 आरसीसी की टीम सरचू से बारालाचा की ओर जबकि दूसरी टीम जिंग जिंगबार से बारालाचा की ओर सड़क बहाली में जुट गई है। तीन दिन से लगातार जारी हिमपात से लेह मार्ग के दर्रों में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ की परत बिछ गई है।

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

रविवार को बीआरओ (BRO) ने सड़क बहाल कर एक घंटे के लिए ट्रैफिक को सुचारू कर दिया था, लेकिन हिमपात के कारण मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया था। रविवार दोपहर बाद से लेह मार्ग बंद है जिसके आज बहाल होने की उम्मीद है। इन दिनों पर्यटकों की आमद न के बराबर है लेकिन लेह-लद्दाख के लिए खाद्य सामग्री की आपूर्ति व डीजल पेट्रोल भंडारण किया जा रहा है।

लाहुल-स्पीति पुलिस ने सरचू से अस्थाई चौकी हटा ली है लेकिन बीआरओ  (BRO) का ट्रांजिट कैंप व तीन ढाबे अभी भी राहगीरों का सहारा बने हुए हैं। दारचा पुलिस चौकी प्रभारी सीता राम ने बताया कि दारचा में पिछले तीन दिन से वाहन फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ (BRO) द्वारा सड़क बहाल करते ही सभी को लेह भेजा जाएगा। बीआरओ की योजक परियोजना ने शिंकुला से बर्फ हटाकर दारचा जंस्कार सड़क बहाल कर दी है।

Breaking : कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मनाली-काजा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारु है। बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुट गया है। सड़क बंद होने के कारण मनाली की ओर दारचा जबकि लेह की ओर उपशी व सरचू में वाहन फंसे हुए हैं।

बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वचाली ने बताया कि सड़क की बहाली शुरू हो गई है। दोपहर तक सड़क बहाल हो जाएगी। रविवार से बारालाचा दर्रे के दोनों ओर फंसे वाहनों को आज आर पार करवा दिया जाएगा। सड़क को बहाल रखने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

हिमाचल के युवाओं के लिए SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन 

 

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू 

 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

दिवंगत IPS एसआर राणा के बेटे को हिमाचल पुलिस में मिली सब इंस्पेक्टर की नौकरी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News National News KHAS KHABAR Shimla Viral news State News

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

ट्रक में की 50 किलोमीटर तक की यात्रा
अंबाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं। पहले उन्होंने भारत जोड़ो अभियान के तहत कई किलोमीटर की यात्रा की तो बाद में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। अब राहुल गांधी का एक नया रूप देखने को मिला है। शिमला के लिए निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक का करीब 50 किलोमीटर का सफर ट्रक में किया।
लाहौल स्पीति : अचानक बढ़ा पानी का बहाव, रात के अंधेरे में बीच नाले फंसी कार 

 

बता दें कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर के बाद कार से दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। अंबाला में उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ट्रक में बैठ गए और शिमला की यात्रा पर निकल पड़े। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे में रुकवाया और गुरुद्वारे में माथा टेका। यहां पर राहुल गांधी ने लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक का करीब 50 किलोमीटर सफर ट्रक में तय किया। चंडीगढ़ से फिर कार में शिमला के लिए निकले।

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

लाहौल स्पीति : अचानक बढ़ा पानी का बहाव, रात के अंधेरे में बीच नाले फंसी कार

दरेड नाला में पुलिस व BRO जवानों ने रेस्क्यू किए 10 लोग

केलंग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के दरेड नाला में सोमवार रात अचानक पानी का बहाव बढ़ गया जिसके कारण नाले में एक गाड़ी फंस गई। उदयपुर थाने में करीब 9 बजे इसकी सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस जवान रजत, मनीष, अनिल कुमार मौका पर पहुंचे। टीम ने देखा कि दरेड नाला में अचानक पानी का बहाव बढ़ने के कारण गाड़ी बीच नाले में फंसी हुई है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड

 

पुलिस टीम तथा बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले में फंसी गाड़ी को बाहर निकाला। उन्होंने वहां पर रुकी अन्य तीन गाड़ियों को भी आर-पार करवाया। टीम ने लगभग 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

लाहुल स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने पुलिस व बीआरओ के जवानों के कार्य की सराहना की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उदयपुर किलाड़ मार्ग पर रात के समय सफर न करें। दिन के समय भी सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। परिस्थितियों की जानकारी लेने के बाद ही सफर पर निकलें।

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल : हिमस्खलन की चपेट में आए BRO कर्मी, दो की गई जान, एक की तलाश जारी

दारचा-शिंकुला मार्ग पर बर्फ हटाते समय गिरा हिमखंड

केलंग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला में बड़ा हादसा पेश आया है। दारचा-शिंकुला मार्ग पर बीआरओ के तीन कर्मचारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। बीआरओ ने 2 कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक की तलाश जारी है। हादसा रविवार दोपहर बाद पेश आय़ा है। दारचा-शिंकुला-पदम सड़क मार्ग पर बर्फ हटाते समय अचानक हिमखंड गिर गया जिसकी चपेट में ये तीनों आ गए। हादसे में बीआरओ का एक जेसीबी और डोजर मशीन भी में बर्फ के मलबे में दब गए हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

उपायुक्त लाहुल-स्पीति सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा सड़क संगठन योजक 126 आरसीसी के जूनियर इंजीनियर ने उन्हें सूचना दी कि रविवार शाम को उपमंडल लाहुल के सीमा क्षेत्र छीका के पास हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे में बीआरओ के तीन दिहाड़ी मजदूर स्नो कटर तथा डोजर समेत हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें से दो शवों को बरामद कर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया जा रहा है। शवों की पहचान की जा रही है। घटना

की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के समग्र पर्यवेक्षण के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला पुलिस और एक एम्बुलेंस सहित एक बचाव दल शाम 6 बजे के आसपास घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया। बीआरओ अधिकारियों से मिली जानकारी में दो लोगों के शव बरामद किए गए। एक अन्य श्रमिक को अभी तक खोजा नहीं जा सका है। अंधेरा और पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़क जाने से बचाव कार्य को अब सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

बता दें कि गत दिनों हुए भारी हिमपात से शिंकुला दर्रे में 4 फुट बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। बीआरओ ने इस बार शिंकुला दर्रे को बहाल कर लेह लद्दाख को अधिकतर समय मनाली से जोड़े रखा है। बीआरओ रोहतांग टनल के बाद अब शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण करने जा रहा है। 12 जनवरी को हुए भारी हिमपात के बाद लेह लद्दाख का मनाली से सम्पर्क कटा हुआ है। बीआरओ ने कुछ दिन पहले ही मौसम साफ होते ही दारचा-शिंकुला मार्ग की बहाली शुरू की थी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें