Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू के विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप-पूर्व मंत्री बोले, 10 फीसदी कमीशन फिक्स

इस्तीफा लेकर विजिलेंस जांच करवाने की उठाई मांग

 

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सरकार 11 दिसंबर को जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। वहीं, कांग्रेस के एक विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल मार्कंडेय ने लाहौल स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

मार्कंडेय ने कहा है कि रवि ठाकुर पैसे की उगाही कर रहे हैं, जो भी टेंडर लाहौल स्पीति में होता है, उसमें उनका दस परसेंट फिक्स होता है। मार्कंडेय ने मुख्यमंत्री से उनका इस्तीफा लेकर  विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।

ऊना के संजय ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट, 11 जाट रेजिमेंट में देंगे सेवाएं

पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री व लाहुल स्पीति से विधायक रहे रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ईमानदारी की बात करते हैं, लेकिन उनके विधायक भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग में दस प्रतिशत कमीशन विधायक रवि ठाकुर लेते हैं। इस तरह करोड़ों का घोटाला हुआ है। उन्होंने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि भ्रष्टाचार के नाम पर ही यह व्यक्ति एमएलए बना है। कहा कि पैसे के लेनदेन के पूरे आंकड़े उनके पास हैं, जिन्हें वह जल्द सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर उनके इस्तीफे के साथ मामले की विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध कर विधानसभा का घेराव करेगी।

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

पेयजल स्कीम दुरुस्त करते हुआ था हादसा

कांगड़ा। कांगड़ा के जलाड़ी में बनेर में बहे जल शक्ति विभाग के जेई का शव बरामद हो गया है। देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर पुलिस स्टेशन के तहत बंगोली में बनेर से जेई का शव बरामद हुआ है। एसएचओ हरिपुर पवन कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है।

शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ को लेकर यह है अपडेट-पढ़ें खबर

गौर हो कि 24 अगस्त को जल शक्ति विभाग के जेई राजेश चौधरी बनेर खड्ड में बह गए थे। जेई राजेश चौधरी शाहपुर सर्किल के तहत दौलतपुर सेक्शन में तैनात थे। राजेश चौधरी कांगड़ा शहर के नजदीकी क्षेत्र सहौड़ा के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही जेई के पद पर प्रमोट हुए थे।

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में ये हादसा हुआ। पंप हाउस संगम नामक जगह पर स्थित है। यहां पर दो-तीन नदियां आपस में मिलती हैं। जेई राजेश चौधरी दो अन्य लोगों के साथ  पेयजल योजना को बहाल करने गए थे उसी दौरान अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव में बह गए।

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

मामले की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंच कर लापता की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन उनका दो दिन तक कोई सुराग नहीं मिला। आज बंगोली में जेई राजेश चौधरी का शव बरामद हुआ है।

 

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले 

मंडी : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आफत की बारिश, वैकल्पिक मार्ग भी बना चुनौती

 

 

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में हैं तैनात

जलाड़ी स्थित विभाग के पंप हाउस पर हुआ हादसा

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में बड़ा हादसा हुआ है। जल शक्ति विभाग का जेई बनेर खड्ड में बह गया है। जेई राजेश चौधरी शाहपुर सर्किल के तहत दौलतपुर सेक्शन में तैनात हैं। राजेश चौधरी कांगड़ा शहर के नजदीकी क्षेत्र सहौड़ा के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही जेई के पद पर प्रमोट हुए हैं।

हिमाचल के आनी में लैंडस्लाइड से गिरे 8 भवन, लोग बोले-ओ माय गॉड

बता दें कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में ये हादसा हुआ है। पंप हाउस संगम नामक जगह पर स्थित है। यहां पर दो-तीन नदियां आपस में मिलती हैं। पेयजल योजना को बहाल करते जेई राजेश चौधरी अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए।

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

मामले की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जेई राजेश चौधरी पंप हाउस का दौरा करने गए थे क्योंकि बारिश के चलते पंप हाउस को क्षति पहुंची है। उसी दौरान उनके साथ ये हादसा पेश आया।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि जल शक्ति विभाग कांगड़ा में कार्यरत हमारे जूनियर अभियंता ई राजेश चौधरी आज सुबह पेयजल योजना को बहाल करते हुए अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए, यह खबर बेहद चिंताजनक है।

विभाग के अधिकारी एवं SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उनकी तालाश जारी है। हम ईश्वर से उनके सकुशल होने की कामना करते हैं।

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

धर्मशाला। हिमाचल जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर रहे एक कर्मचारी द्वारा दस्तावेजों में जालसाजी कर जन्मतिथि बढ़ाकर 6 साल अधिक नौकरी करने का मामला सामने आया है। विजिलेंस थाना धर्मशाला में हिमाचल जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहे उक्त कर व्यक्ति अवतार सिंह निवासी जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ धारा 420, 465, 468, 471 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया है।

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया

बता दें कि इस बारे विजिलेंस थाना धर्मशाला में गोपनीय सूचना मिली थी। शिकायत में आरोप था कि अवतार सिंह ने जालसाजी करके दस्तावेजों में अपनी जन्मतिथि 25 मई 1954 की जगह 25 नवंबर 1960 दिखाकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (अब जल शक्ति विभाग) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में 6 साल से अधिक नौकरी की।

हिमाचल में वाटर सेस कमिशन का गठन, अमिताभ अवस्थी होंगे चेयरमैन

 

शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टयचा में आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है। मामले की पुष्टि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी खंड धर्मशाला एसपी बलबील सिंह ने की है।

कुल्लू : गड़सा घाटी में बादल फटा, 5 मकान क्षतिग्रस्त, दो पुल और मवेशी बहे

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू : इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

 

 

पैसों से भरा पर्स बस में भूली महिला, हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक ने लौटाया

 

 

हिमाचल : बेरोजगारों का सब्र टूटा, सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर गरजे

 

कुल्लू : मलाणा स्टेज 2 डैम के गेट में आई खराबी, हाई अलर्ट पर दर्जनों गांव

 

 

हिमाचल : 28 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- केंद्र की ओर से हिमाचल को नहीं मिली कोई अंतरिम राहत राशि

 

पालमपुर : इस महिला को कोई पहचानता हो तो पुलिस स्टेशन में करे संपर्क

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डिप्टी सीएम का ऐलान

जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कर्मी होंगे सम्मानित

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 1411 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह नुकसान काफी बड़ा है। मुकेश ने कहा कि विभागीय अमला फील्ड में है और जनता को पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह रिकॉर्ड है कि अभी तक 4,623 योजनाएं रिस्टोर कर दी गई हैं, जिनसे लोगों को पानी मिल रहा है। ऐसे जल शक्ति विभाग कर्मचारियों के जज्बे के चलते ही हो पाया है।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, जानें किस दिन होगी

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कठिन परिस्थितियों में पेयजल व सीवरेज की योजनाओं की बहाली के कार्यों के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की सराहना की है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में जल प्रलय में योजनाओं को बहाल करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी जान जोखिम में डालकर दिन रात काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मान दिया जाएगा। पेयजल की अधिकतर योजनाओं को नुकसान हुआ है, ऐसे में पेयजल योजनाओं को जल्द रिस्टोर करना अपने आप में चुनौती है।

कांगड़ा : बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

 

हिमाचल जल शक्ति विभाग की 5203 पेयजल और 1237 सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं । साथ ही 55 सीवरेज की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 101 बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता को राहत देना और जल्द योजनाओं को ठीक कर चालू करना हमारी प्राथमिकता है। इस भयंकर विनाश में हर संभव काम फील्ड में किया जा रहा है।

सीएम सुक्खू की घोषणा के तीन दिन बाद 58 परिवारों को मिले 1-1 लाख

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास जरूरी 

 

कांगड़ा : पौंग डैम से पानी छोड़ा, नदी-नालों से रहें दूर

 

हिमाचल में आपदा राहत कोष 2023 लॉन्च, QR Code से भी कर सकेंगे दान

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : जल शक्ति विभाग कर्मियों के जज्बे को सलाम, डिप्टी सीएम भी हुए भावुक

4623 योजनाओं को बहाल करने का लक्ष्य किया हासिल

शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर जनता को पानी उपलब्ध करवाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात उफनती नदियों पर बनी पेयजल योजनाओं को चालू करने के प्रयास हो रहे हैं।

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

रविवार को 72 घंटों में जल शक्ति विभाग के हजारों कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर 4623 योजनाओं को चालू करने में कामयाबी हासिल की है। कर्मचारियों के जनूनी एवं फौलादी हौसलों की बदौलत ही हम पेयजल योजनाओं को बहाल कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस समय विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा कठिन परिस्थितियों में पेयजल व सीवरेज की योजनाओं की बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हैं।

जिस प्रकार से नदी और नालों के बीच जाकर जान जोखिम में डाल कर्मचारी फील्ड में कठिन कार्य कर रहे हैं, उससे भावुक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल इन कर्मचारियों का ऋणी है।

कांगड़ा : पौंग डैम से पानी छोड़ा, नदी-नालों से रहें दूर

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 1411 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह नुकसान काफी बड़ा है, जिससे उबरने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि अभी तक 4623 योजनाएं रिस्टोर कर दी गई हैं, जिनसे लोगों को पानी मिल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल प्रलय में योजनाओं को बहाल करना हमारी प्राथमिकता है।

Breaking : हिमाचल में इन 1844 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ीं

 

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं, उनके भी परिवार हैं। कर्मचारियों ने दिन-रात नहीं देखा, टॉर्च की लाइट में, मोबाइल की लाइट में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को फील्ड में पूरी तरह शक्तियां दे रखी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पेयजल व सीवरेज की योजनाएं जल्द चालू हों, ताकि लोगों को राहत मिले।

हिमाचल के इन स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बढ़ाया-आदेश हुए जारी

 

आपदा में पेयजल की अधिकतर योजनाओं को नुकसान हुआ है, ऐसे में पेयजल योजनाओं को जल्द बहाल करना अपने आप में चुनौती है, यह काम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी छुट्टियां रद्द कर कर रहे हैं। संडे को भी दफ्तर लगे हुए हैं और काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग की 5203 योजनाएं पेयजल की प्रभावित हुई हैं। 1237 सिंचाई की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। साथ ही 55 सीवरेज की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 101 बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को नुकसान हुआ है।

हिमाचल में आपदा राहत कोष 2023 लॉन्च, QR Code से भी कर सकेंगे दान

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

 

 

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

 

शिमला : रोहड़ू में बादल फटा, एक कार बही, घरों में जलभराव से भारी नुकसान

 

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : रोजगार छिन जाने से परेशान 1,571 पार्ट टाइम वर्कर, दिया धरना

नीति के तहत काम पर रखने की उठाई मांग

शिमला। जल शक्ति विभाग में नौकरी से निकाले कर्मचारियों ने शिमला में धरना दिया। सरकार से मांग की है कि किसी नीति के तहत काम पर रखा जाए। साथ ही सात से आठ हजार मानदेय दिया जाए। बता दें कि हिमाचल में पिछले पांच से 12 साल से जल शक्ति विभाग में 1,571 पार्ट टाइम वर्कर काम (आउटसोर्स) आधार पर लगाए थे, जिनको मौजूदा सुखविंदर सिंह सरकार के कार्यकाल में बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

राज्यपाल बोले- देवभूमि हिमाचल की पवित्रता को खंडित कर रहा नशा, छेड़ना होगा अभियान

 

इसको लेकर पार्ट टाइम वर्कर लगातार सरकार से नौकरी बहाली की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार शिमला में धरना दिया। इनकी मांग है कि जल शक्ति विभाग में इनकी सेवाओं को सरकार बहाल करें। साथ ही इनके लिए कोई नीति बनाए।

जॉब अलर्ट : SSB में 1,656 पदों पर भर्ती का मौका, लास्ट डेट नजदीक-जल्द करें आवेदन

 

जल शक्ति विभाग में लगे पार्ट टाइम वर्कर के अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना है कि पिछले पांच से 12 साल से प्रदेश में पार्ट टाइम वर्कर आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं, जिनको तीन हजार से लेकर 3,500 रुपये प्रति माह मिलते हैं, लेकिन 30 दिसंबर 2022 को कंपनी का टेंडर खत्म हो गया। बावजूद इसके इनसे विभाग में 3 महीने तक सेवाएं ली गईं। इसके बाद काम पर आने से मना कर दिया।

मंडी : बासता में मिला अज्ञात महिला का शव, गले पर चाकू से वार कर ली गई जान

 

समस्त कर्मचारियों ने कोरोना जैसी महामारी में भी अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। अब सरकार से मांग है कि उनको किसी नीति के तहत काम पर रखें और उनको सात से आठ हजार तक मानदेय दिया जाए। ऐसा न हो कि बेरोजगार युवाओं को एक साथी की तरह आत्महत्या को मजबूर होना पड़े।

 

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में जल शक्ति विभाग के यह चीफ इंजीनियर बदले

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने जल शक्ति विभाग के एक चीफ इंजीनियर का तबादला किया है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में चीफ इंजीनियर(डीएंडएम) जल शक्ति विभाग शिमला विजय कुमार को चीफ इंजीनियर (हमीरपुर जोन) लगाया है।

हिमाचल: पेंशन से छेड़छाड़ किए बिना बहाल हों करुणामूलक नौकरियां

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित

हिमाचल में D.El.Ed CET का शेड्यूल जारी-10 जून को होगी परीक्षा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

Breaking हिमाचल बजट 2023: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पांच हजार पद

स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट होंगे स्थापित

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है। बजट भाषण में सीएम ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए दिए जाएंगे। पहले चरण में 2 लाख 31 हजार महिलाओं (जो अन्य योजना से 1000 या 1100 रुपए पेंशन ले रही हैं) को 1500 रुपए देने की घोषणा की गई है।

Breaking हिमाचल बजट 2023 : मनरेगा दिहाड़ी, प्रधानों-उप प्रधानों का बढ़ेगा मानदेय

इस पर 416 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन में आय सीमा खत्म करने की घोषणा सीएम ने की है। इसके अलावा ग्राम सभा से अनुमति में छूट दी जाएगी। सीएम ने 40 हजार नए पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का भी ऐलान किया है।

शिक्षा क्षेत्र में 8 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में खाली पद भरने की प्रक्रिया तेज होगी उनकी सरकार का प्रयास है कि चल रहे स्कूलों में स्टाफ, खेल मैदान, लाईब्रेरी आदि की सुविधा मुहैया करवाई जाए। सभी विस क्षेत्र राजीव गांधी मार्डन डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज में दो बार रोजगार मेले लगेंगे।

हिमाचल बजट 2023 : स्कूलों में टाट का झंझट होगा खत्म, 40 हजार डेस्क देगी सरकार 

सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूम स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा 10 हजार छात्रों को टेबलेट दिए जाएंगे। हिमाचल के 762 स्कूल में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ स्कूलों में छात्र टाट पर बैठते हैं। ऐसे स्कूलों को 40 हजार डेस्क दिए जाएंगे। स्पोर्टस होस्टल में रहने वाले छात्रों की डाइट मनी 120 रुपए से बढ़ाकर 240 करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। बड़ा गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। ओल्ड एज होम व आईस स्केटिंग रिंक विकसित होंगे। पौंग झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। शिकारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की। इस वित्त वर्ष चिड़ियाघर के लिए 60 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जमीन का चयन कर लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें