Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Mandi State News

मंडी : बासता में मिला अज्ञात महिला का शव, गले पर चाकू से वार कर ली गई जान

फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर शक

पंडोह। मंडी जिला के पंडोह में 9 मील के पास बासता गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के गले पर चाकू से वार कर उसको मौत के घाट उतारा गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर पंडोह चौकी की टीम को पहाड़ी के ऊपर बासता गांव में किसी महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, लिए जाएंगे अहम फैसले

 

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गांव की एक महिला ने यह शव दिखा था जिसके बाद उसने इसकी सूचना प्रधान को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई तो वहां पर यह शव नहीं था लेकिन जब वह दोपहर को बच्चों को घर लेकर आ रही थी तो उसे झाड़ियों में शव नजर आया।

हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या सुबह करीब 9 लेकर दोपहर 12 के बीच हुई है।

फिलहाल पुलिस के शक की सुई फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ओर घूम रही है, जिसके चलते पुलिस ने फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों से सभी मजदूरों का विवरण मांगा है। पुलिस ने उन मजदूरों का भी विवरण मांगा है, जो कुछ दिन से काम पर नहीं आ रहे हैं। (मंडी)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET के 2033 आवेदन किए रद्द, यहां देखें लिस्ट

 

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *