Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

शिमला। हिमाचल में बरसात का कहर जारी है। प्रदेश में मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश ने खूब तबाही मचाई है। मलबे आदि में दबकर एक बच्चे सहित 10 से अधिक लोगों की जान गई है। कुछ लोग लापता हैं।

जिला शिमला के मशोबरा ब्लॉक की पंचायत पीरन के डुमैहर में निर्माणाधीन गेट गिर गया और वहां खेल रहा पांच साल का बच्चा उसकी चपेट में आ गया। पांच वर्षीय हर्षित शर्मा पुत्र नारायण दत्त शर्मा की मौके पर मौत हो गई। हिमाचल में 17 मकान ढह गए हैं। 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।

 

हिमाचल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

राजधानी शिमला के नजदीक बल्देयां के शोल गांव में झारखंड के पति और पत्नी की मलबे में दबने से मौत हो गई। दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। जिला मंडी के सराज क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई है।  यहां पर भारी बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे में दबने से  छह लोगों की मौत हो गई।

पंचायत जैंशला में पूर्णा देवी पत्नी गुलाब सिंह और ममता देवी पुत्री खेम सिंह निवासी हलेन की भूस्खलन की चपेट में आकर दबने से जान चली गई। दोनों रिश्ते में ताई और भतीजी थीं। दोनों गोशाला में मवेशियों को चारा डालने गई थीं। पंचायत कलहनी के डगैल में परमानंद (65) पुत्र नरसू राम और गोपी (15) पुत्री मीनू राम की मकान गिरने से दबकर मौत हो गई। दोनों आपस में नाना और दोहती थे।

Breaking : हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

सराज क्षेत्र की अनाह पंचायत के झौट गांव में तेज सिंह के मकान पर मलबा गिर गया। मलबे में तेज सिंह की दबकर मौत हो गई। तेज सिंह घर के पिछले कमरे में था। आगे वाले कमरे में रह रहे बाकी परिजन समय रहते बाहर निकल गए थे।

वहीं, कुकलाह में बड़ा बुनाड गांव में गौशाला गिरने से नोक सिंह (22) की  दबकर मौत हो गई। मंडी के कोटला कमांद के अरनेहड़ संगलेहड़ गांव में महिला लच्छमी देवी (52) पत्नी तुल्लू राम के नाले में बहने से मौत हो गई। महिला नाले के पानी के रुख को मोड़ रही थी ताकि पानी घर की तरफ न जाए। इसी दौरान उसका पैर फिसला और नाले के तेज पानी के बहाव में बह गई।

प्रदेश में बुधवार शाम तक पांच नेशनल हाईवे समेत 709 सड़कें बंद रहीं। 1,366 बस रूट और 636 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

राजधानी शिमला में हो रही बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। भट्टाकुफर वार्ड में लैंडस्लाइड के चलते भारी मलबा घरों पर आ गिरा, जिसके चलते घरों को खतरा पैदा हो गया है और चार घरों को खाली करवा दिया गया है।

मलबे के साथ ऊपर से पेड़ भी नीचे आ गिरे हैं। हालांकि पेड़ों को काटने के लिए काफी समय से स्थानीय लोग नगर निगम से गुहार लगा रहे थे, लेकिन समय रहते इन पेड़ों को नहीं काटा गया, जिसके चलते यह पेड़ नीचे आ गिरे हैं और नुकसान हुआ है।

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *