Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

Breaking हिमाचल बजट 2023: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पांच हजार पद

स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट होंगे स्थापित

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है। बजट भाषण में सीएम ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए दिए जाएंगे। पहले चरण में 2 लाख 31 हजार महिलाओं (जो अन्य योजना से 1000 या 1100 रुपए पेंशन ले रही हैं) को 1500 रुपए देने की घोषणा की गई है।

Breaking हिमाचल बजट 2023 : मनरेगा दिहाड़ी, प्रधानों-उप प्रधानों का बढ़ेगा मानदेय

इस पर 416 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन में आय सीमा खत्म करने की घोषणा सीएम ने की है। इसके अलावा ग्राम सभा से अनुमति में छूट दी जाएगी। सीएम ने 40 हजार नए पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का भी ऐलान किया है।

शिक्षा क्षेत्र में 8 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में खाली पद भरने की प्रक्रिया तेज होगी उनकी सरकार का प्रयास है कि चल रहे स्कूलों में स्टाफ, खेल मैदान, लाईब्रेरी आदि की सुविधा मुहैया करवाई जाए। सभी विस क्षेत्र राजीव गांधी मार्डन डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज में दो बार रोजगार मेले लगेंगे।

हिमाचल बजट 2023 : स्कूलों में टाट का झंझट होगा खत्म, 40 हजार डेस्क देगी सरकार 

सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूम स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा 10 हजार छात्रों को टेबलेट दिए जाएंगे। हिमाचल के 762 स्कूल में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ स्कूलों में छात्र टाट पर बैठते हैं। ऐसे स्कूलों को 40 हजार डेस्क दिए जाएंगे। स्पोर्टस होस्टल में रहने वाले छात्रों की डाइट मनी 120 रुपए से बढ़ाकर 240 करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। बड़ा गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। ओल्ड एज होम व आईस स्केटिंग रिंक विकसित होंगे। पौंग झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। शिकारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की। इस वित्त वर्ष चिड़ियाघर के लिए 60 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जमीन का चयन कर लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

Breaking हिमाचल बजट 2023 : मनरेगा दिहाड़ी, प्रधानों-उप प्रधानों का बढ़ेगा मानदेय

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने दिहाड़ी को मौजूदा 212 रुपए से 240 रुपए करने की घोषणा की है। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में 266 से 294 रुपए होगी। वहीं सीएम ने पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के पद भरने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा जन प्रतिनिधियों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। नगर निगमों के प्रतिनिधियों का मानदेय भी बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

कितना बढ़ा पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय

अध्यक्ष जिला परिषद 20 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। उपाध्यक्ष जिला परिषद को 15 हजार हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। सदस्य जिला परिषद को 6500 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष बीडीसी को 9500 रुपये प्रति माह, उपाध्यक्ष बीडीसी को 7000 रुपये प्रति माह,

सदस्य बीडीसी को 6000 रुपये प्रति माह, पंचायत प्रधान को 6000 रुपये प्रति माह, उप प्रधान को 4000 रुपये प्रति माह और सदस्य ग्राम पंचायत को 500 रुपये प्रति बैठक प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के लिए 1916 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है। बजट भाषण में सीएम ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए दिए जाएंगे। पहले चरण में 2 लाख 31 हजार महिलाओं (जो अन्य योजना से 1000 या 1100 रुपए पेंशन ले रही हैं) को 1500 रुपए देने की घोषणा की गई है।

इस पर 416 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन में आय सीमा खत्म करने की घोषणा सीएम ने की है। इसके अलावा ग्राम सभा से अनुमति में छूट दी जाएगी। सीएम ने 40 हजार नए पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का भी ऐलान किया है।

हिमाचल में बड़ा हादसा, हरियाणा के युवक सहित तीन की मौत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल बजट 2023 : स्कूलों में टाट का झंझट होगा खत्म, 40 हजार डेस्क देगी सरकार

पाठशालाओं में खाली पद भरने की प्रक्रिया होगी तेज

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में 8 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में खाली पद भरने की प्रक्रिया तेज होगी।

उनकी सरकार का प्रयास है कि चल रहे स्कूलों में स्टाफ, खेल मैदान, लाईब्रेरी आदि की सुविधा मुहैया करवाई जाए। सभी विस क्षेत्र राजीव गांधी मार्डन डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज में दो बार रोजगार मेले लगेंगे।
सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूम स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा 10 हजार छात्रों को टेबलेट दिए जाएंगे। हिमाचल के 762 स्कूल में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया करवाए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ स्कूलों में छात्र टाट पर बैठते हैं। ऐसे स्कूलों को  40 हजार डेस्क दिए जाएंगे।  स्पोर्टस होस्टल में रहने वाले छात्रों की डाइट मनी 120 रुपए से बढ़ाकर 240 करने की घोषणा की है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking हिमाचल बजट 2023 : कांगड़ा टूरिज्म कैपिटल, बनखंडी में चिड़ियाघर को 60 करोड़

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने की घोषणा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। बड़ा गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। ओल्ड एज होम व आईस स्केटिंग रिंक विकसित होंगे। पौंग झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। शिकारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की। चिड़ियाघर का निर्माण 180 हेक्टयर क्षेत्र में तीन चरणों में किया जाएगा। इस वित्त वर्ष चिड़ियाघर के लिए 60 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जमीन का चयन कर लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।

पढ़ें पूरा बजट भाषण ….