Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

राज्यपाल बोले- देवभूमि हिमाचल की पवित्रता को खंडित कर रहा नशा, छेड़ना होगा अभियान

ewn24news choice of himachal 06 Jun,2023 8:21 pm

    हमारे गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए

    पालमपुर। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के खडुल में जगत तारणी माता मंदिर के रजत जयंती समर्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए अटूट श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के पास लोग जाते नहीं है, बल्कि बुलावा आता है तभी जाते हैं। इसी कारण मुझे यहां आने का मौका मिला है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तभी कार्य संभव हो पाते हैं।
    जॉब अलर्ट : SSB में 1,656 पदों पर भर्ती का मौका, लास्ट डेट नजदीक-जल्द करें आवेदन

     

    राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास और आस्था है, जो लोगों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह पवित्रता बनाए रखने के लिए हम सबको योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारण यह पवित्रता खंडित हो रही है। हम सबको मिलकर इसके प्रति अभियान छेड़ना चाहिए तथा हमारे गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
    मंडी : बासता में मिला अज्ञात महिला का शव, गले पर चाकू से वार कर ली गई जान

     

    उन्होंने स्थानीय लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। राज्यपाल ने मंदिर के संयोजक और संस्थापक राकेश कुमार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपनी संस्कृति, समाज और संस्कारों को पोषित करने पर बधाई दी। इससे पूर्व, राज्यपाल ने जगत तारणी माता मंदिर में आयोजित यज्ञ में पूर्ण आहूति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर राज्यपाल ने रजत रियाल्च ने कांगड़ा जिले पर प्रकाशित काफी टेबल बुक का विमोचन किया।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, लिए जाएंगे अहम फैसले

     

    स्थानीय विधायक तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऋषि भूमि है, यहां कार्य करना सौभाग्य की बात है। गांव का विकास कैसे संभव है यह राकेश शर्मा ने करके दिखाया है। उन्होंने स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहन मिलेगा तभी देश का विकास संभव है।
    हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR

     

    जगत तारणी माता मंदिर के संयोजक और संस्थापक राकेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि मंदिर के माध्यम से क्षेत्र में अनेक विकास गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने खडुल में दिव्य सेवा मिशान की शाखा स्थापित करने के लिए 2.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह जिले में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां भी संचालित कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया



     
    HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

     


    हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

     


    जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather