Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : जल शक्ति विभाग कर्मियों के जज्बे को सलाम, डिप्टी सीएम भी हुए भावुक

4623 योजनाओं को बहाल करने का लक्ष्य किया हासिल

शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर जनता को पानी उपलब्ध करवाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात उफनती नदियों पर बनी पेयजल योजनाओं को चालू करने के प्रयास हो रहे हैं।

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

रविवार को 72 घंटों में जल शक्ति विभाग के हजारों कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर 4623 योजनाओं को चालू करने में कामयाबी हासिल की है। कर्मचारियों के जनूनी एवं फौलादी हौसलों की बदौलत ही हम पेयजल योजनाओं को बहाल कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस समय विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा कठिन परिस्थितियों में पेयजल व सीवरेज की योजनाओं की बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हैं।

जिस प्रकार से नदी और नालों के बीच जाकर जान जोखिम में डाल कर्मचारी फील्ड में कठिन कार्य कर रहे हैं, उससे भावुक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल इन कर्मचारियों का ऋणी है।

कांगड़ा : पौंग डैम से पानी छोड़ा, नदी-नालों से रहें दूर

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 1411 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह नुकसान काफी बड़ा है, जिससे उबरने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि अभी तक 4623 योजनाएं रिस्टोर कर दी गई हैं, जिनसे लोगों को पानी मिल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल प्रलय में योजनाओं को बहाल करना हमारी प्राथमिकता है।

Breaking : हिमाचल में इन 1844 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ीं

 

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं, उनके भी परिवार हैं। कर्मचारियों ने दिन-रात नहीं देखा, टॉर्च की लाइट में, मोबाइल की लाइट में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को फील्ड में पूरी तरह शक्तियां दे रखी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पेयजल व सीवरेज की योजनाएं जल्द चालू हों, ताकि लोगों को राहत मिले।

हिमाचल के इन स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बढ़ाया-आदेश हुए जारी

 

आपदा में पेयजल की अधिकतर योजनाओं को नुकसान हुआ है, ऐसे में पेयजल योजनाओं को जल्द बहाल करना अपने आप में चुनौती है, यह काम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी छुट्टियां रद्द कर कर रहे हैं। संडे को भी दफ्तर लगे हुए हैं और काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग की 5203 योजनाएं पेयजल की प्रभावित हुई हैं। 1237 सिंचाई की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। साथ ही 55 सीवरेज की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 101 बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को नुकसान हुआ है।

हिमाचल में आपदा राहत कोष 2023 लॉन्च, QR Code से भी कर सकेंगे दान

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

 

 

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

 

शिमला : रोहड़ू में बादल फटा, एक कार बही, घरों में जलभराव से भारी नुकसान

 

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ