Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

ewn24news choice of himachal 16 Jul,2023 8:28 pm

    दिहाड़ी मजदूरी करते हैं बच्ची के माता-पिता

     

    शिमला। प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में एक चार साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम का चाचा है। आरोपी ने मासूम की गला घोंटकर हत्या कर शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शिमला जिला के कोटखाई पुलिस स्टेशन का है।
    हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

    बता दें कि पीड़ित परिवार नेपाली मूल का है और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। मासूम बच्ची के माता-पिता शनिवार को सेब के बगीचे में काम करने गए थे। बच्ची घर पर ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। माता-पिता दोपहर एक बजे घर लौटे थे, बच्ची वहां पर नहीं थी। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर पिता के चचेरे भाई के घर के पास बच्ची की चप्पलें मिलीं। इससे कुछ दूरी पर जाकर देखा तो बच्ची का शव घास पर पड़ा मिला।

     

    मामले की जानकारी कोटखाई पुलिस स्टेशन में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बच्ची के पिता ने अपने चचेरे भाई पर बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने और उसकी हत्या का आरोप जड़ा।
    कांगड़ा : पौंग डैम से आज शाम छोड़ा जाएगा पानी, नदी-नालों से दूर रहें 

    पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी नेपाली मूल का है और 19 साल उम्र है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     



     
    कांगड़ा : पौंग डैम से आज शाम छोड़ा जाएगा पानी, नदी-नालों से दूर रहें 

     


    Good News : चंबा से भरमौर सड़क मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather