Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

Breaking हिमाचल बजट 2023: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पांच हजार पद

ewn24news choice of himachal 17 Mar,2023 6:08 pm

    स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट होंगे स्थापित

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है। बजट भाषण में सीएम ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए दिए जाएंगे। पहले चरण में 2 लाख 31 हजार महिलाओं (जो अन्य योजना से 1000 या 1100 रुपए पेंशन ले रही हैं) को 1500 रुपए देने की घोषणा की गई है।
    Breaking हिमाचल बजट 2023 : मनरेगा दिहाड़ी, प्रधानों-उप प्रधानों का बढ़ेगा मानदेय

    इस पर 416 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन में आय सीमा खत्म करने की घोषणा सीएम ने की है। इसके अलावा ग्राम सभा से अनुमति में छूट दी जाएगी। सीएम ने 40 हजार नए पात्रों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का भी ऐलान किया है।

    शिक्षा क्षेत्र में 8 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में खाली पद भरने की प्रक्रिया तेज होगी उनकी सरकार का प्रयास है कि चल रहे स्कूलों में स्टाफ, खेल मैदान, लाईब्रेरी आदि की सुविधा मुहैया करवाई जाए। सभी विस क्षेत्र राजीव गांधी मार्डन डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज में दो बार रोजगार मेले लगेंगे।
    हिमाचल बजट 2023 : स्कूलों में टाट का झंझट होगा खत्म, 40 हजार डेस्क देगी सरकार 

    सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूम स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा 10 हजार छात्रों को टेबलेट दिए जाएंगे। हिमाचल के 762 स्कूल में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ स्कूलों में छात्र टाट पर बैठते हैं। ऐसे स्कूलों को 40 हजार डेस्क दिए जाएंगे। स्पोर्टस होस्टल में रहने वाले छात्रों की डाइट मनी 120 रुपए से बढ़ाकर 240 करने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। बड़ा गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। ओल्ड एज होम व आईस स्केटिंग रिंक विकसित होंगे। पौंग झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। शिकारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

    बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की। इस वित्त वर्ष चिड़ियाघर के लिए 60 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जमीन का चयन कर लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather