Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सराहनीय: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्य नहीं लेंगे मानदेय

ewn24news choice of himachal 23 May,2023 10:48 pm

    नवगठित न्यास की आम बैठक एवं वार्षिक बजट में लिया निर्णय

     

    दियोटसिद्ध। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के नवगठित न्यास की आम बैठक एवं वार्षिक बजट बैठक मंगलवार को दियोटसिद्ध में आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम रोहित शर्मा, अन्य अधिकारी तथा न्यास के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास और इससे संबंधित अन्य संस्थानों से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

     

    इस अवसर पर न्यास के गैर सरकारी सदस्यों ने निर्णय लिया कि वे न्यास से कोई मानदेय नहीं लेंगे तथा बाबा बालक नाथ मंदिर एवं इससे संबंधित संस्थानों में बेहतरीन सुविधाओं के प्रावधान की दिशा में लगातार कार्य करेंगे। गैर सरकारी सदस्यों के इस निर्णय की सराहना करते हुए विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों तथा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इनकी बाबा बालक नाथ के प्रति गहन आस्था है।
    UPSC का फाइनल रिजल्ट घोषित, इशिता किशोर बनी इंडिया टॉपर

    विधायक ने कहा कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना, मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का चहुमुखी विकास तथा न्यास से संबंधित संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान करना न्यास के प्रत्येक सदस्य की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है। इससे दियोटसिद्ध और इसके आस-पास के क्षेत्रों का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा। बैठक में मंदिर परिसर में सोलर पैनल एवं लाइट्स लगाने, बड़सर से दियोटसिद्ध सड़क पर भी महत्वपूर्ण स्थानों पर सोलर लाइट्स लगाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़सर, सलौणी, बिझड़ और चकमोह पंचायत में शौचालय एवं स्नानगृहों का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया।

    न्यास के पदाधिकारियों ने गरीब परिवारों के बच्चों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने और गरीबों के लिए मेडिकल सहायता साढ़े सात हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की। कैंसर या अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को साल में दो बार सहायता राशि जारी करने का निर्णय भी लिया गया। न्यास ने टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला में टीबी के 50 रोगियों को गोद लेने को भी मंजूरी प्रदान की।
    मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट

    बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहित शर्मा और मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने इन मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की सदस्य अरविंदर कौर डोगरा, कृष्ण चौधरी, कैप्टन सुरेंद्र सोनी, हरिकृष्ण, धनीराम संगर, पुरषोत्तम चंद, रोशन चौधरी, रौनकी राम, मनोज शर्मा, भरत अरुण राय, राजेश बनयाल, राकेश रत्न, विशेष आमंत्रित सदस्य अमी चंद शर्मा, नितिन शर्मा, विजय ढटवालिया, विपिन ढटवालिया, कुलदीप कुमार, पवन शर्मा, रमेश शर्मा, किशोरी लाल, समीर सेन, योगराज कालिया, संजय शर्मा, केवल धीमान, राजीव पटियाल, सुनील कुमार, कर्नल पीसी अत्री, सुशील शर्मा, डैनी जसवाल, विशाल राणा, भगवान दास गर्ग और सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
    HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स की अस्थाई Answer Key जारी 




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather